विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्‍नी को रात में पड़ाेसी के साथ गलत हालत में देखा तो कर दी हत्‍या

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 24 Dec 2015 03:41 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 26 Dec 2015 03:30 PM (GMT+05:30)

एक व्यक्ति ने रात में पत्‍नी को पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो अपना आपा खो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, होशियारपुर। एक व्यक्ति ने रात में पत्नी को पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो अपना आपा खो बैठा। उसने पहले तो पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन पिछले काफी समय से उसे पत्नी के उसके पड़ोसी से अवैध संबंध का शक था।

यह भी पढ़ें : एक और नटवरलाल, कैसे की 20 करोड़ की ठगी जानने के लिए पढ़ें

यह भी पढ़ें : पत्नी ने ही पकड़वाया रिश्वतखोर पटवारी को

घटना क्षेत्र के गांव तखनी में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरमुख सिंह को शक था कि उसकी पत्नी का उसे छोड़कर कहीं चली जाएगी। दोनों की लव मैरिज हुई थी। सुरमुख ने मंगलवार तड़के तीन बजे महिला ने अपनी बहन को फोन पर कहा कि उसका पति उसे डंडों से पीट रहा है। वह उसे मार डालेगा। इसके बाद उसी बहन अपने पति के उसके घर पहुंची।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

यह भी पढ़ें : पत्नी ने नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो अपना गुप्तांग काट लिया

यह भी पढ़ें : नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर एक सप्ताह तक करता रहा दुष्कर्म

उसने देखा कि सुरमुख अपने घर के ऊपर कमरे में बिजली के तार से परमजीत कौर का गला घोंट रहा है। जब उसने छुड़वाने की कोशिश की, तो उसे भी धक्का दे दिया। फिर उसने डंडों व सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी।

सुरमुख ने कहा कि उसने नौ साल पहले लव मैरिज की थी। उसके तीन बच्चे हैं। करीब तीन साल पहले उसे मालूम पड़ा कि पड़ोस में रहने वाले जगतार सिंह नामक युवक से उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। मंगलवार रात को वह पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सोया था। रात में देखा तो पत्नी बिस्तर पर नहीं है।

सुरमुख सिंह बताया कि नीचे आकर उसने देखा तो वह जगतार के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। उसे देख कर जगतार वहां से फरार हो गया। यह देखकर वह अपना आपा खो बैठा और पत्नी की हत्या कर दी।

यह भी पढ़े : लुधियाना में एक और निर्भया बनी दरिंदों का शिकार

यह भी पढ़ें : महिला ने पति की प्रेमिका की सरेआम कर दी जमकर धुनाई