यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्नी ने नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो अपना गुप्तांग काट लिया
जिले के गांव माहला कलां में एक व्यक्ति को पत्नी ने नशा करने के लिए पैसे देने से मना कर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मोगा। जिले के गांव माहला कलां में एक व्यक्ति को पत्नी ने नशा करने के लिए पैसे देने से मना कर दिया तो उसने तेजधार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया। वह पहले से ही नशे में धुत था और पत्नी से और नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था। पत्नी ने उसे पड़ोसियों की सहायता से मोगा सिविल अस्पताल भर्ती कराया।
बताया जाता है कि गांव माहला कलां का हरजिंदर सिंह नशा करने का आदी है। उसकी पत्नी से अस्पताल मेें बताया कि हरजिंदर ने शनिवार रात व रविवार सुबह ज्यादा नशा किया। इसके बाद उसने और नशा करने के लिए पत्नी से पैसे मांगे। उसने उसे और नशा करने से मना किया।
पत्नी ने उसे बहुत समझाया और पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद नशे की हालत में हरजिंदर तेजधार हथियार से खुद पर वार कर लिया और अपना गुप्तांग काट लिया। इसके पत्नी से पड़ोस के लोेगों व गांव के सरपंच को इस बारे में बताया और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
उधर, अस्पताल पहुंचते पर भी वह शांत नहीं हुआ और गंभीर हालत के बावजूद अस्पताल से भागने का प्रयास किया। वह भागने के लिए अस्पताल की चारदीवारी फांद गया, लेकिन परिजनों व अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों ने उसे काबू कर दाखिल करवाया।
