विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्‍नी ने ही पकड़वाया रिश्‍वतखोर पटवारी को

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 24 Dec 2015 01:55 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2015 11:20 AM (IST)

एक रिश्‍वतखाेर पटवारी की उसकी पत्‍नी ने ही पोल खाेल दी। पत्‍नी ने उसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। जांच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, सरदूलगढ़ (मानसा)। एक रिश्वतखाेर पटवारी की उसकी पत्नी ने ही पोल खाेल दी। पत्नी ने उसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। जांच के बाद विजिलेंस ने पटवारी को आय से अधिक संपत्ति रखने के आराेप रखने गिरफ्तार कर लिया। पटवारी की अपनी पत्नी से अनबन रहती थी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पढ़ें : एक और नटवरलाल, कैसे की 20 करोड़ की ठगी जानने के लिए पढ़ें

गिरफ्तार किया गया माल पटवारी परमजीत सिंह गांव डेलूआना का निवासी है और खैरा खुर्द में तैनात है। बताया जाता है कि उसकी पत्नी ने विजिलंेस को शिकायत दी कि पटवारी जमकर भ्रष्टाचार कर रहा है और लोगों से काम के बदले रिश्वत ले रहा है। उसने अपनी आय से अधिक संपत्ति बना रखी है।

पढ़ें : महिला ने पति की प्रेमिका की सरेआम कर दी जमकर धुनाई

इसके बाद विजिलेंस ने उसकी जांच की और आमदनी से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया। पटवारी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पढ़ें : पत्नी को रात में पड़ाेसी के साथ गलत हालत में देखा तो कर दी हत्या

डीएसपी (विजिलेंस) परमजीत विर्क ने बताया कि पटवारी परमजीत सिंह ने 1 जनवरी, 2008 से लेकर 31 अगस्त, 2013 तक अपनी आय से अधिक जायदाद बनाई। पटवारी को इस दौरान सभी साधनों से 50 लाख 35 हजार रुपये की कमाई हुई, लेकिन उसने 83 लाख 99 हजार रुपये खर्च किए। इस तरह उसने अपनी आय से 33 लाख 64 हजार ३३० रुपये अधिक खर्च किए।

उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि उसने यह कमाई भ्रष्टाचार और रिश्वत से की है। पटवारी परमजीत सिंह की पत्नी ने अनबन रहती थी, जिस कारण पत्नी ने विजिलेंस से उसकी शिकायत की थी। डीएसपी विर्क ने बताया कि इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।