यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला ने पति की प्रेमिका की सरेआम कर दी जमकर धुनाई
यहां शहर में एक युवती को अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ घूमना महंगा पड़ गया। दोनों घूम रहे थे कि ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, बठिंडा। यहां शहर में एक युवती को अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ घूमना महंगा पड़ गया। दोनों घूम रहे थे कि इसर दौरान व्यक्ति की पत्नी मौके पर पहुंच गई। पति के साथ युवती को देखकर वह भड़क गई और आव देखा न ताव उसकी धुनाई करनी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : सिखों पर चुटकुलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी एसजीपीसी
यह शादीशुदा व्यक्ति अपनी कम उम्र की प्रेमिका के साथ बात करते हुए सौ फुटी रोड पर घूम रहा था। तभी किसी ने इसकी जानकारी उसकी पत्नी को दे दी। पति के किसी दूसरी लड़की के साथ घूमने की खबर पाकर पत्नी गुस्से में तमतमाती हुई वहां पहुंच गई। यह व्यक्ति वर्कशॉप चलाता है।
यह भी पढ़ें : लुधियाना में एक और निर्भया बनी दरिंदों का शिकार
उसने वहां पहंचते ही युवती को बीच सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर तमाशबीनों का अच्छा-खासा जमघट लग गया। करीब 15 मिनट तक बीच सड़क पर तमाशा चलता रहा। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची और किसी तरह बीच-बचाव कर महिला से युवती को छुड़वाया।
यह भी पढ़ें : धार्मिक स्थल के पास से युवती का अपहरण, दुष्कर्म के बाद बेहोश कर फेंका
उस व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसका प्रेम विवाह हुआ था। पिछले कुछ समय से उसका पति उसमें कम दिलचस्पी दिखा रहा था और घर से बिना बताए लंबे समय गायब रहता था। इससे उसे शक था कि उसका किसी और लड़की के साथ प्रेम संबंध हैं।
महिला ने आरोप लगाए कि लड़की ने उसके पति को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा है और लड़की उसके पति के रुपये पर ऐश करती है। उधर, पुलिस के सामने युवती ने महिला के आरापों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया और कहा कि उसके प्रेमी ने उसे नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। लड़की ने आरोप लगाया कि धोखा तो उसके साथ हुआ है।
उसने यह भी कहा कि उसके साथ उसकी केवल अच्छी दोस्ती है और इसके सिवाय उसका कोई और संबंध नहीं। वैसे तो उक्त व्यक्ति उसके साथ जीने-मरने की कसमें खा रहा था, लेकिन पत्नी के आते ही चुपचाप खड़ा रहा। पुलिस ने महिला व युवती के बयान दर्ज कर किसी तरह से मामले को शांत किया।
