यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धार्मिक स्थल के पास से युवती का अपहरण, दुष्कर्म के बाद बेहोश कर फेंका
यहां एक धर्म स्थल पर पूजा-अर्चना करने गई युवती का दाे युवकों ने अपहरण कर लिया। उन्हाेंने उसके साथ सामूहिक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। यहां एक धर्म स्थल पर पूजा-अर्चना करने गई युवती का दाे युवकों ने अपहरण कर लिया। उन्हाेंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया आैर नशीली गोलियां खिलाकर धार्मिक स्थल के पास फेंक गए। वह रात भर वहां बेहाश पड़ी रही। सुबह होश आने पर उसने परिजनों को फोन किया तो वे वहां आए और पुलिस का सूचना दी।
घटना यहां सतलुज दरिया स्थित धर्म स्थल के पास हुई। थाना लाडोवाल पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआइ किरण लता के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह शाम को करीब पांच बजे सतलुज दरिया स्थित धर्म स्थल पर पूजा करने गई थी। तभी वहां फतेहगढ़ निवासी रोबिन अपने दोस्त के साथ आया।
युवती ने बताया कि दोनों युवक उसे चाकू से डरा कर जबरदस्ती बाइक पर किसी सुनसान जगह ले गए। वहां उन्हाेंने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे नशीली गोलियां खिला दीं। अगले दिन जब उसे होश आया तो वह धर्म स्थल के नजदीक सड़क पर पड़ी थी। तुरंत उसने किसी से फोन लेकर परिजनों को बताया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी एक बार उसको शादी पर मिला था। इस दौरान उससे बातचीत हुई थी। उसी समय से वह उसके पीछे पड़ा था। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
