विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिखों पर चुटकुलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी एसजीपीसी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 21 Dec 2015 09:03 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2015 10:32 PM (IST)

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सिखों पर चुुटकुले बनाकर उन्‍हें मजाक का पात्र बनाने पर आपत्ति उठाई है। एसजीपीसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सिखों पर चुुटकुले बनाकर उन्हें मजाक का पात्र बनाने पर आपत्ति उठाई है। एसजीपीसी की कार्यकारिणी ने इसे रोकने और ऐसा करने वाल व्यक्तियों पर नकेल कसने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय किया है। कमेटी सुप्रीम कोर्ट से अपील करेगी किइस पर रोक लगाई जाए और जो सिखों को मजाक का पात्र बना कर चुटकुला गढ़ते वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया जाए।

सिखों को मजाक का पात्र बनाए जाने के खिलाफ याचिका दायर करेगी कमेटी

चंडीगढ़ स्थित कलगीधर निवास में हुई कार्यकारिणी की बैठक में कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि 1 जनवरी, 2016 से शिरोमणि कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी बठिंडा से धर्म प्रचार शुरू करेगी। पंजाब के अलग-अलग गांवों में 'चार साहिबजादे' व 'बाबा बंदा सिंह बहादुर' फिल्में दिखाई जाएंगी। इनको वैन के माध्यम से दिखाया जाएगा।

एसजीपी अध्यक्ष मक्कड़ ने बताया कि इसके लिए पचास वैन फिल्म प्रणाली सहित खरीदी जाएंगी। इसके माध्यम से एसजीपीसी की गतिविधियों के बारे में संगत को जानकारी देने के लिए पंद्रह मिनट का एक कार्यक्रम भी दिखाया जाएगा। इससे संगत को शिरोमणि कमेटी द्वारा विभिन्न गुरुद्वारा साहिबान में चलाए जा रहे प्रबंधों, शिक्षण संस्थानों, मेडिकल व सामाजिक सेवाओं में डाले जा रहे योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी।

धर्म प्रचार कमेटी फिल्म वैन के माध्यम से करेगी सिखी प्रचार-प्रसार

उन्होंने बताया कि संगत को गुरबाणी से जोडऩे के लिए एसजीपीसी कमेटी 1 जनवरी 2016 से अमृतसर से कीर्तन दरबार की लड़ी शुरू करेगी। श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन व लंगर की सेवा करने के लिए श्री आनंदपुर साहिब से यात्रा शुरू कर पंजाब के कई स्थानों पर जाएगी।

मक्कड़ ने बताया कि संगत को श्री हरिमंदिर साहिब तक लाने के लिए आठ बसें व दो ट्रकों का विशेष प्रबंध किया जाएगा। इस पूरी व्यवस्था की देखरेख एसजीपीसी के मेंबर करेंगे। एसजीपीसी की गतिविधियों की एक स्क्रिप्ट भी तैयार की जाएगी, जिसका प्रसारण श्री दरबार साहिब अमृतसर से गुरबाणी के प्रसारण के तुरंत बाद किया जाएगा।

इसके अलावा, शिरोमणि कमेटी 16 से 21 साल से कम आयु के साबत सूरत व अमृतधारी बच्चों के कीर्तन गायन मुकाबले करवाएगी। इसका प्रसारण टीवी चैनल पर होगा। जत्थेदार मक्कड़ ने मणिकर्ण साहिब रोड पर हुई बस दुर्घटना में मारे गए 43 मृतकों के परिजनों को पचास-पचास हजार रुपये व घायलों को दस-दस हजार रुपये देने की घोषणा की है।

जोधपुर जेल में नजरबंद रहे समूह मुलाजिमों को मिलेगी तरक्की

एसजीपीसी ने वर्ष 2005-06 के दौरान जोधपुर जेल में नजरबंद रहे समूह मुलाजिमों को योग्यता के आधार पर तीन विशेष तरक्की देने की घोषणा की है। इनमें वह कर्मी भी शामिल हैं, जिनकी सेवानिवृत्ति में कुछ समय बचा है। एसजीपीसी की बैठक में 5 जनवरी 2017 को पटना साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 350वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए खर्चों को मंजूरी भी दे दी गई है।