विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लु‍धियाना में एक और निर्भया बनी दरिंदों का शिकार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 21 Dec 2015 11:45 AM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2015 10:44 AM (IST)

एक और निर्भया दरिंदों का श्‍ािकार हो गई। लुधियाना में दो युवकों ने एक अध्‍यापिका का अपहरण कर लिया और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, लुधियाना। एक और निर्भया दरिंदों का श्ािकार हो गई। लुधिययाना में दो युवकों ने एक अध्यापिका का अपहरण कर लिया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। अध्यापिका ने पुलिस काे शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसका शव शहर के बाहर खाली प्लाट में बने एक कमरे में मिला। पुलिस ने दाेनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।

अध्यापिका को अगवा सामूहिक दुष्कर्म, राज खुलने के डर से मार डाला

घटना शहर के ढोलेवाल स्थित गुरु अर्जुन देव नगर इलाके की है। क्षेत्र से 10 दिन पहले अगवा हुई इस अध्यापिका का शव रविवार को देर शाम धांधरा रोड के एक खाली प्लाट पर बने कमरे से सड़ी गली हालत में मिला। युवती के हाथ-पांव बांधे हुए थे। पुलिस ने दो आरोपियों संजय व मिट्ठू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। युवक अध्यापिका के परिचित थे।

जानकारी के मुताबिक19 वर्षीय युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। गुरु अर्जुन देव नगर में वह अपनी मां व भाई-बहन के साथ रहती थी। उसके पिता का कुछ समय पहले देहांत हो गया था आैर इसके बाद वह परिवार का भरण-पोषण्ा कर रही थी। 10 दिसंबर को टीचर घर से स्कूल के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में उसे उसका परिचित संजय मिल गया और वह बहला कर उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी।

शाम तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाशने के लिए स्कूल पहुंच गए। वहां पता चला कि वह आज स्कूल आई ही नहीं। यह सुनते ही घबराए परिजनों ने उसकी विभिन्न जगहों पर तलाश करने लगे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। हार कर परिजनों ने थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को संजय पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह अपने साथी मिट्ठू के साथ मिलकर युवती को अगवा कर धांधरा रोड स्थित एक खाली प्लाट के कमरे में ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसने बताया कि युवती ने उन्हें पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी तो वे डर गए और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर उक्त प्लॉट पर पहुंचे और शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

--------------
आरोपी से कुछ दिन पहले हुआ था युवती के परिवार का विवाद

संजय फल की रेहड़ी लगाता है। घटना से कुछ दिन पहले उसके साथ पीडि़त परिवार का विवाद भी हुआ था। पुलिस ने इस एक कड़ी को हाथ में लिया और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने संजय के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई। युवती के फोन डिटेल को भी निकलवाया गया।

इस दौरान आरोपी ने सबसे ज्यादा बार युवती से बात की थी। जिस दिन युवती अगवा हुई उस दिन भी आखिरी बार आरोपी से बात हुई थी। इस बीच आरोपी मिट्ठू से भी संजय की काफी बार बात हुई थी। मिट्ठू संजय का दोस्त है और पंक्चर की दुकान चलाता है।

विरोध किया तो कर दी हत्या

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अगवा करने के बाद वे युवती को मिट्ठू की दुकान के साथ बने खाली प्लॉट में ले गए। इस प्लॉट में सिर्फ एक कमरा बना हुआ था। वहां उन्होंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने विराेध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे बुरी तरह से पीटा। इस दौरान युवती उनसे मिन्नत करती रही, लेकिन दोनों का दिल नहीं पसीजा।

युवती बचाव में शोर मचाने लगी तो उन्होंने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाद में युवती ने जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो दोनों आरोपियों ने फिर से युवती को बेरहमी से पीटा और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

नौ दिन तक खुलेआम घूमते रहे आरोपी

इस वारदात को करने के बाद आरोपियों ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए अपने-अपने काम पर लगे रहे। रोज उसी समय पर रेहड़ी लगाना और वहां से चले जाना, यह आरोपी संजय का रूटीन होता था।

अस्मत बचाने के लिए चीखती रही युवती

अपनी अस्मत बचाने के लिए कभी वह गिड़गिड़ा रही थी तो कभी भगवान की दुहाई दे रही थी, लेकिन दोनों दरिदों पर इसका कोई इसका कोई असर नहीं हुआ। वे उसकी चीखों को कभी हाथों तो कभी मुंह में कपड़ा ठूंस कर दबाते रहे। पीडि़त परिवार तको जब पता चला तो उनके लिए उनका सारा जहान ही लुट गया।