यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर एक सप्ताह तक करता रहा दुष्कर्म
एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने नाबालिग छात्रा को बंधक बना लिया। वह छात्रा को एक कमरे में बंद ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने नाबालिग छात्रा को बंधक बना लिया। वह छात्रा को एक कमरे में बंद कर एक सप्ताह तक दुष्कर्म करता रहा। युवक छात्रा व उसके परिवार का परिचित था। एक सप्ताह बाद जब लड़की किसी तरह वहां से निकल कर घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ।
मामला शहर के शिमलापुरी इलाके का है। लड़की के घर पहंचने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। थाना शिमलापुरी पुलिस ने आरोपी व उसका साथ देने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ती है।
एएसआई गुरदयाल सिंह के मुताबिक लड़की कुछ दिन पहले वह किसी काम से जा रही थी। तभी आरोपी गौरव शर्मा अपने दोस्त बिंदरी के साथ आया और उसे झांसा दे एक आटो में बैठा कर दुगरी स्थित एक घर में ले गया। वहां गौरव ने उसे बंदी बना लिया व शादी करने का दबाव बनाने लगा। उसके इन्कार करने पर उसने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
इसके बाद, आरोपी ने उसे कमरे में छात्रा को बंद कर दिया और धमकियां देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान लड़की के गायब हाेने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे। गौरव की छात्रा के परिवार से अच्छी जान-पहचान थी। परिवार वालों ने बदनामी के डर से पुलिस में लड़की के गायब होने की शिकायत नहीं की और उसकी तलाश करते रहे। इस दौरान गौरव भी उसके साथ लड़की का पता लगाने में जुटे होने का नाटक करता रहा।
इसी बीच लड़की किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूट घर पहुंची तो उसने आपबीती परिजनों बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी गौरव व इस अपराध में उसका साथ देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है।
