विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली : वसंत कुंज चर्च में तोड़फोड़, पुलिस ने कहा चोरी

By T empEdited By:
Published: Mon, 02 Feb 2015 11:46 AM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2015 12:42 PM (IST)

राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के एक चर्च में तोड़फोड़ की गई है। दिसंबर से अब तक राजधानी में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित एक चर्च में कथित तोड़फोड़ की सूचना है। दिसंबर से अब तक राजधानी में चर्चों को निशाना बनाए जाने की यह पांचवीं वारदात है और आज की यह घटना दिल्ली में मतदान से सिर्फ पांच दिन पहले हुई है।

सेंट एल्फोंसा चर्च के सदस्यों के मुताबिक तड़के कुछ अज्ञात लोग दीवार फांदकर चर्च के अंदर घुस आए और काफी तोड़फोड़ की।हालांकि पुलिस ने तोड़फोड़ की बात से इनकार किया है और उसका कहना है कि यह चोरी की घटना है। लेकिन चर्च के फादर इसे तोड़फोड़ की घटना बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़, हवाई फायरिंग

पिछले महीने पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी इलाके के एक चर्च में तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिससे बाद पुलिस को हमलावरों को पकड़ने में सफलता मिली। दिल्ली के आर्कबिशप अनील जे कूटो का कहना है कि चर्चों पर सुनियोजित तरीके से हमलों को अंजाम दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- स्कूल में तोड़फोड़ व आगजनी की निंदा

इससे पहले दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-6 इलाके में एक चर्च में आग लग गई थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख था है कि ऊपर से कोई चिंगारी नीचे गिरती है और फिर नीचे 'क्रिब' में आग लग जाती है। देखते-देखते पूरा क्रिब यानी ईसा मसीह के जन्म का चित्रांकन जलकर खाक हो जाता है। चर्च के फादर सायरिल पैट्रिक ने दावा किया था कि आग लगी नहीं, बल्कि लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें- मंदिर में तोड़फोड़, दान पात्र चोरी

पिछले साल दिसंबर में दिलशाद गार्डन के एक चर्च में आगजनी की घटना हुई थी, जिसके विरोध में ईसाई समुदाय के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।