विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूल में तोड़फोड़ व आगजनी की निंदा

By Edited By:
Published: Thu, 29 Jan 2015 06:33 PM (IST)

नोनीहाट : नोनीहाट शिशु विकास विद्यालय में अराजक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ व आगजनी की निंदा करते हुए

News Article Hero Image

नोनीहाट : नोनीहाट शिशु विकास विद्यालय में अराजक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ व आगजनी की निंदा करते हुए झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसो. के महासचिव रामरंजन कुमार सिंह ने कहा कि दुमका जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के आग्रह पर संगठन का राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल घटना की जानकारी लेने बुधवार को पहुंचा था। टीम के सदस्यों ने यह महसूस किया कि बच्चे व शिक्षक दहशत में हैं और अभिभावकों में आक्रोश है। स्थानीय गण्यमान्य लोगों के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर यह निर्णय किया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सामूहिक प्रयास किया जाएगा। बैठक में कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, करुण कुमार राय, समीर कुमार दुबे, नरसिंह महतो, प्रेम कुमार केशरी, राजेश कुमार, विपिन कुमार सिंह, आनंद ग्रोवियल, मोहन नागेन्द्र मिश्र, संजीव कुमार समेत संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।