Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुरानी रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़, हवाई फायरिंग

    By Edited By:
    Updated: Sun, 01 Feb 2015 09:09 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर : खोराबार थाना क्षेत्र के रजहीं में पुरानी रंजिश में रविवार को दो गुटों

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

    खोराबार थाना क्षेत्र के रजहीं में पुरानी रंजिश में रविवार को दो गुटों में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। इस दौरान हवाई फाय¨रग भी की गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली चलाने, मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हैं। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन दोनों गुटों में 13 जुलाई 2013 को मारपीट हुई थी और गोली चली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खोराबार संवाददाता के अनुसार रजहीं निवासी सुरेंद्र सिंह और सरदार सिंह के परिवार के बीच काफी दिनों से विवाद चलता है। गत 30 जनवरी को सुरेंद्र सिंह की बेटी की शादी थी। कुछ बरातियों ने अपनी गाड़ी सरदार सिंह के दरवाजे पर खड़ी कर दी। इस पर उसी दिन उन्होंने एतराज जताया था लेकिन तब मामला रफादफा हो गया। 31 जनवरी को विदाई के समय भी पानी गिरने की बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हुई थी। रविवार को सुरेंद्र सिंह घर के आसपास सफाई करवा रहे थे। प्लास्टिक की कुछ गिलास व पत्तल उड़कर सरदार सिंह के दरवाजे की तरफ चला गया। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

    धीरे-धीरे बात मारपीट, तोड़फोड़ और हवाई फाय¨रग तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद किसी तरह से माहौल शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह व दिनेश की पत्‍‌नी पूनम सिंह तथा दूसरे पक्ष के सरदार सिंह, रजनीश सिंह व उनके परिवार की एक महिला घायल हो गई हैं। सुरेंद्र सिंह के पक्ष से उनके भतीजे देवेंद्र सिंह ने सरदार सिंह, रजनीश सिंह, अखंड सिंह, दिनेश व अन्य के खिलाफ तथा सरदार सिंह ने सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, दिनेश सिंह व अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।

    ---

    एसपी सिटी के सामने ही भाग गया एक आरोपी

    घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक नगर सतेंद्र सिंह शाम को मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ खोराबार थानेदार भी थे। एसपी सिटी के पहुंचते ही उनके इर्द-गिर्द दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। इसमें सरदार सिंह का पुत्र रजनीश भी था। एसपी सिटी ने थानेदार से गोली चलाने वाले के बारे में पूछा। इस पर थानेदार ने हाथ से रजनीश की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सर इन्होंने गोली चलाई है। यह जवाब सुनते ही एसपी सिटी आश्चर्यचकित रह गए। उनका कहना था कि यह जानते हुए भी कि इसने गोली चलाई है, तुमने उसे पकड़ा नहीं। उन्होंने तत्काल उसे हिरासत में लेने का निर्देश दिया लेकिन थानेदार कोई हरकत करते इससे पहले ही वह वहां से फरार हो गया। एसपी सिटी ने उसे पकड़ने के लिए थानेदार को रातभर की मोहलत दी है।