यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मंदिर में तोड़फोड़, दान पात्र चोरी
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के गऊघाट मोहल्ले में सोमवार की रात अराजकतत्वों ने

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के गऊघाट मोहल्ले में सोमवार की रात अराजकतत्वों ने एक मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की और दानपात्र उठा ले गए। सुबह श्रद्धालुओं ने प्रतिमाएं टूटी देखी तो पुलिस को सूचना दी।
गऊघाट की सीढि़यों पर यमुना नदी के किनारे एक मंदिर है। उसकी देखरेख महंत गोपालदास करते हैं। सोमवार की रात वह भोपाल के एक आश्रम चले गए। मंदिर में ताला बंद था। रात में अराजकतत्वों ने ताला तोड़ दिया और अंदर रखी दुर्गा, नंदी व शंकर की प्रतिमाओं को तोड़ डाला। जाते वक्त वह वहां रखा दान पात्र भी उठा ले गए। सुबह श्रद्धालु जब मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे तो खंडित प्रतिमाओं को देखकर दंग रह गए। उन्होंने मुट्ठीगंज पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है। महंत के वापस न लौटने की वजह से अब तक कोई तहरीर भी थाने में नहीं दी जा सकी है।