विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाटकोटी : मलबे में ज‍िंदगी की तलाश

By Munish DixitEdited By:
Published: Thu, 18 Aug 2016 12:02 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2016 12:33 PM (IST)

हाटकोटी कैंची मोड में गिरे बहुमंजिला भवन में लोगों को निकालने के लिए सर्च आपरेशन पूरी रात चलता रहा। लेकिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : हाटकोटी कैंची मोड में गिरे बहुमंजिला भवन में लोगों को निकालने के लिए सर्च आपरेशन रात भर चलता रहा। लेकिन सुबह बारह बजे तक कोई भी व्यक्ति मलबे से नीचे से नहीं मिला। प्रशासन का तर्क है कि अब मलबे के नीचे दबें होने की आंशका कम होती जा रही है। अधिकांश मलबा हटा लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने सुबह पांच बजे पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाई। इसके साथ स्थानीय प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग बुधवार दोपहर से राहत कार्य में जुटे रहे। रात भर लोग भूख प्यासे मलबें को हटाते रहे कि किसी को जिंदा बचाया जा सके। लेकिन रात साढे सात बजे के बाद कोई भी शव और घायल मलबे से नहीं निकला है। वहीं पुलिस मामले की जांच भी बढा दी है।

पढ़ें: भवन असुरक्षित..खतरे में शिमला

जिला प्रशासन राजस्व के रिकार्ड का आंकलन करने में जुट गया है कि भवन किस भूमि पर था। बुधवार को दोपहर एक बजे बहुमंजिला इमारत गिर गई थी। इसके नीचे से सात लोगों को निकाला गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि पांच अस्पतालों में उपचाराधीन है।

पढ़ें: बीस मिनट में ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत

सावड़ा कैंची निवासी जोगिंद्र चांजटा ने बताया कि उनके पांच मंजिला मकान में हार्डवेयर की एक दुकान, एक बीयर बार, एक पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में स्टोर व एग्रो केमिकल की एक दुकान थी। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे उनका मकान ढह गया। इस कारण मलबे में दबने से जराट (सरस्वती नगर) निवासी राजकुमार (28) उर्फ निशु पुत्र सोहन लाल और शाड़ी गांव निवासी अंकुश (28) पुत्र देवेंदर की मौत हो गई।

पढ़ें: ढहे भवन की मंजिलों पर असमंजस

राहत व बचाव कार्य में जुटी प्रशासन की टीम ने पिछले कल ही मलबे में दबे पांच घायलों को सुरक्षित निकाल लिया जिनमें रॉनी पुत्र दीवान चंद निवासी साली, नवीन शर्मा पुत्र ईश्वर सिंह गांव मगावटा, रमेश चंद पुत्र परमानंद नेरवा व दो अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से दो लोगों को सावड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन घायल सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचाराधीन हैं। जोगिंदर चांजटा ने बताया कि हादसे में उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: