विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणिमहेश में शुरू हुआ राधा अष्टमी का स्‍नान, उमड़ा सैलाब

By Edited By:
Published: Thu, 08 Sep 2016 01:03 AM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2016 02:45 PM (IST)

मणिमहेश में राधा अष्टमी का स्नान आज से शुरू हो गया। दोपहर बाद दो बजे से राधा अष्टमी के स्नान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भरमौर [मनोज ठाकुर ] : मणिमहेश में राधा अष्टमी का स्नान आज दोपहर दो बजे से शुरू हो गया। दो बजे से राधा अष्टमी के स्नान की शुरुआत होते ही हजारों श्रद्धालुओं ने डल झील में स्नान करना शुरू कर दिया। कल तक चलने वाले इस स्नान के लिए लगातार श्रद्धालु मणिमहेश पहुंच रहे हैं। इसी बीच मणिमहेश में रात को भ्रदवाह के कुछ श्रद्धालुओं व दुकानदारों के बीच विवाद पैदा हो गया है। इन श्रद्धालुओं ने कुछ दुकानों को भी तोड़ डाला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़ें: यहां से दिखता है कैलाश पर्वत

बुधवार को भरमौर से संचूई के 100 शिव चेलो का समूह मणिमहेश रवाना हुआ था। इन्होंने आज राधाष्टमी के स्नान की शुरुआत की। इस स्नान का कल चार बजे तक शुभ मुहूर्त है। इन शिव चेलों के साथ भद्रवाह के सैकड़ो श्रद्धालु भी गए हैं, जो दो दिन से भरमौर हेलीपैड में डेरा जमाए बैठे थे। संचूई के शिव चेले स्नान की शुरुआत करने से पहले डल झील में प्रभात फेरी निकाली, इसके बाद डल में स्नान की शुरुआत की।

पढ़ें: मणिमहेश में जन्माष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने किया स्नान

उधर, भरमौर प्रशासन ने भी इस शाही स्नान के लिए पूरी तैयारी की है। स्नान के दौरान प्रशासन ने लंगर समितियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे राधा अष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं का सहयोग कर करें। प्रशासन की तरफ से बिजली, लकड़ी व अन्य सुविधाएं पूरी कर ली है, ताकि अगर बारिश होती है तो श्रद्धालुओं को कोई परेशानी पेश न आए। भरमौर से मणिमहेश के पड़ाव तक हर स्थान पर श्रद्धालुओं की मदद के लिए पुलिस बल तैनात है।

पढ़ें: मणिमहेश में जम्मू व हरियाणा के तीन श्रद्धालुओं की मौत

राधा अष्टमी के स्नान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस को खास निर्देश दिए गए हैं कि वह श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता करे। प्रशासन की टीम ने राधा अष्टमी स्नान की तैयारियों का स्वयं जायजा लिया है। सभी सेक्टर अधिकारियों को अलर्ट रहने के भी आदेश दिए गए है।-सुदेश मोख्टा, उपायुक्त चंबा।

पढ़ें: मणिमहेश यात्रा पर एनअारआइ महिला ने घेरे कौल सिंह

राधा अष्टमी के स्नान के लिए अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात कर दिए गए है। स्नान के दौरान यातायात व सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए तैयारी कर ली गई है। सभी जवानों को पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया है। -वीरेंद्र ठाकुर, एएसपी चंबा।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।