विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेरा चेयरपर्सन विपसना पर कसेगा शिकंजा, प्रबंधन कमेटी के सदस्‍य भी होंगे तलब

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 13 Sep 2017 03:21 PM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 07:06 PM (IST)

हरियाणा पुलिस अब डेरा सच्‍चा सौदा की चेयरपर्सन विपसना पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ...और पढ़ें

डेरा चेयरपर्सन विपसना पर कसेगा शिकंजा, प्रबंधन कमेटी के सदस्‍य भी होंगे तलब
डेरा चेयरपर्सन विपसना पर कसेगा शिकंजा, प्रबंधन कमेटी के सदस्‍य भी होंगे तलब

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस अब डेरा सौदा की चेयरपर्सन विपासना पर शिकंजा कसेगी। पुलिस पूछताछ के लिए जल्द ही विपासना को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस डेरा की 45 सदस्यीय प्रबंधन कमेटी के सदस्‍यों और पदाधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाएगी।

पुलिस डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गाेद ली बेटी हनीप्रीत तक पहुंचने में अब तक नाकाम रही है अौर वह उसके लिए एक पहेली बन गई है। पुलिस डेरा सच्‍चा सौदा को भगाने की साजिश सहित पूरे मामले में मुख्य आरोपी आदित्य इंसा और हनीप्रीत को गिरफ्तार करने के लिए डेरे के पद‍ाधिकारियों पर शिंकजा कसेगी।
हरियाणा के डीजीपी ने कहा है कि डेरा के प्रबंधन के 45 सदस्यों को जांच में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। इनमें डेरा की चेयरपर्सन विपासना भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा, डेरे के 10 हजार अनुयायियों की खुदकुशी कराने की थी तैयारी

दूसरी ओर, 25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम के पंचकूला आने के क्रम में उनके काफिले में शामिल करीब 170 गाड़ियों में से पुलिस ने 65 गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। इनमें कई गाड़ियां महंगी और लग्जरी हैं।
बाकी गाड़ियों के मालिकों को भी नोटिस भेज कर बुलाया गया है।

डेरा मुखी को दोषी ठहराए जाने के बाद उसे पंचकूला की सीबीआइ अदालत से भगाने की कोशिश में शामिल पुलिस के आठ कर्मचारियों में से फरार पांच पंजाब पु‍लिस के जवान हैं और उनकी लाश कर जा रही है। इस माेले में गिरफ्तार तीन पुलिस कर्मचारियों में से एक रिमांड पर और दो न्यायिक हिरासत में है।

यह भी पढ़ें: जेल पहुंचे तो टूटी डेरा अनुयायियाें की अंधभक्ति, अब कर रहे पछतावा

पंजाब पुलिस के पांच कर्मियों के बारे में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 25 अगस्त को डेरा प्रमुख के साथ पंचकुला पहुंचने वालों में एक राजस्थान पुलिस और एक चंडीगढ़ पुलिस का कर्मचारी भी शामिल है। इनके खिलाफ भी हरियाणा पुलिस कार्रवाई कर सकती है ।इसके साथ ही डेरा मामले की जांच का दायरा हरियाणा से बाहरी प्रदेशों तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें: गुरमीत की 'दादागिरी', करोड़ों की रूबरू नाइट और फिल्‍म पर नहीं देता था मनोरंजन कर 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।