Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरमीत की 'दादागिरी', करोड़ों की रूबरू नाइट और फिल्‍म पर नहीं देता था मनोरंजन कर

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 13 Sep 2017 02:32 PM (IST)

    डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 'दादागिरी' चलती थी। वह डेरे में रूबरू नाइट का आयोजन करता था और इससे कराेड़ों रूपये कमाता था, ले‍किन कोई मनोरंजन कर नहीं चुकाता था।

    गुरमीत की 'दादागिरी', करोड़ों की रूबरू नाइट और फिल्‍म पर नहीं देता था मनोरंजन कर

    जएनएन, सिरसा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की हरियाणा में कैसी दादागिरी चलती थी इसका इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने कार्यक्रमों और फिल्‍मों का मनोरंजन कर तक नहीं देता था। वह रूबरू नाइट का आयोजन करता था और इससे करोड़ों रुपये कमाता था। इसी तरह डेरे के सिनेमा हॉल में अपनी फिल्‍मों से भी मोटी आमदनी होती थी। लेकिन डेरे ने कभी मनोरंजन कर अदा नहीं किया। रूबरू नाइट का खर्च डेरा के अनुयायी ही खर्च उठाते थे। स्टेज के सामने की सीटों के लिए अलग से रेट तय रहते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों के अनुसार, गुरमीत राम रहीम ने 2010 के बाद से रूबरू नाइट शुरू की थी। इसके तहत सिरसा स्थित डेरे के स्टेडियम में रात भर बड़ा कार्यक्रम किया जाता था। यदि रूबरू नाइट सिरसा से बाहर होती तो स्टेडियम या इतनी ही अन्य जगह डेरे की ओर से ली जाती और उसी में गुरमीत राम रहीम अपनी प्रस्तुति देता।

    यह भी पढ़ें: हनीप्रीत को लेकर हवा में लठ चला रही हरियाणा पुलिस, रोज नई चर्चाएं

    रूबरू नाइट करवाए जाने का पहला खर्च संबंधित ब्लाक की संगत उठाती और इससे पहले डेरा के रणनीतिकार संगत के बीच प्रतिस्पर्धा करवाते कि कौन अधिक पैसे देगा। जो ब्लाक अधिक पैसे देता वहीं पर रूबरू नाइट करवाई जाती। इसके अलावा टिकटों का निर्धारण भी अलग से रहता था। एक स्पेशल कमेटी रूबरू नाइट के कार्यक्रम को देखती थी।

    रूबरू कार्यक्रम में प्रस्‍तुति देता गुरमीत राम रहीम।

    एक अनुमान के अनुसार रूबरू नाइट की कमाई पांच करोड़ तक हो रही थी। सूत्रों के अनुसार डेरे की ओर से रूबरू नाइट के लिए कभी अनुमति नहीं ली गई और न ही टिकटों से संबंधित जानकारी दी गई। ऐसा इसलिए किया गया ताकि कोई टैक्स न देना पड़े।

    यह भी पढ़ें: अनुयायियों को यूं छलता था गुरमीत राम रहीम, हर तरह से करता था दोहन

    लगातार चली फिल्में फिर भी टैक्स अदा नहीं

    बाबा की फिल्में दिखाने के लिए डेरा सच्चा सौदा में ही सिनेमा हाल बनाया गया। इस सिनेमा हाल में लगातार फिल्में चली हैं। डेरा प्रमुख की दूसरी फिल्म आने के बाद यहां सिनेमाहाल बनाने का फैसला लिया। इसके बाद से ही डेरा यह दावा करता आ रहा है कि फिल्मों के सभी शो फुल जा रहे हैं। बावजूद इसके दो बार ही टैक्स अदा किया गया है। डेरे की एक फिल्म को टैक्स फ्री किया गया था, जबकि अन्य फिल्मों का टैक्स अदा नहीं हुआ।

    हनीप्रीत का परिवार भी डेरे के कारोबारियों की सूची में

    डेरा सच्चा सौदा में हर प्रकार का कारोबार रहा है। डेरा प्रमुख की मुंह बोली बेटी का अपना गारमेंट का बिजनेस रहा है तो उसके भाई व पिता का भी डेरे के कारोबार में हाथ रहा है। सूत्रों के अनुसार टायरों और बीज का बिजनेस इसी परिवार द्वारा संचालित किया जा रहा था। दोनों की ओर से फर्में बनाई गई थी।

    comedy show banner
    comedy show banner