विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: 'रॉक ऑन 2' का हिस्सा बनने के लिए ये थी पहली कंडीशन!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2016 05:33 PM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2016 06:04 PM (IST)

फ़रहान अपने एक्टर्स को किरदार निभाते वक़्त ज़ोर-ज़बर्दस्ती करते नहीं देखना चाहते थे। म्यूज़िकल फ़िल्म के एक्टर्स को म्यूज़िक लवर दिखना चाहिए।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। फ़रहान अख़्तर ने अपना सफ़र बतौर डायरेक्टर शुरू किया था और फिर एक्टिंग की तरफ क़दम बढ़ाए। उनके भीतर का ये डायरेक्टर तब भी अपनी मौजूदगी का अहसास करवा देता है, जब फ़रहान सिर्फ़ एक्टिंग कर रहे होते हैं। 'रॉक ऑन 2' की कास्टिंग के दौरान भी फ़रहान के अंदर छिपे डायरेक्टर ने उनके सामने एक शर्त रख दी।

रॉक ऑन से फ़रहान ने बतौर एक्टर बॉलीवुड में क़दम रखा और अब इसका सीक्वल 'रॉक ऑन 2' रिलीज़ के लिए तैयार है। फ़रहान लंबा फ़ासला तय कर चुके हैं, लेकिन कुछ चीज़ें हैं जो आज भी नहीं बदलीं। 'रॉक ऑन 2' को फ़रहान यूं तो किसी भी एक्टर के साथ बना सकते थे, लेकिन कास्टिंग के दौरान उनकी शर्त थी कि फ़िल्म से वही एक्टर्स जुड़ेंगे, जिनका कम या ज़्यादा म्यूज़िक से वास्ता रहा हो। वजह साफ़ थी कि फ़रहान अपने एक्टर्स को किरदार निभाते वक़्त ज़ोर-ज़बर्दस्ती करते नहीं देखना चाहते थे। म्यूज़िकल फ़िल्म के एक्टर्स को म्यूज़िक लवर दिखना चाहिए।

श्रद्धा कपूर रॉक ऑन 2 की शूटिंग के दौरान क्यों होती थीं इमोशनल

फ़रहान बताते हैं कि उनकी हमेशा कोशिश रही है कि इस फ़िल्म से जो भी स्टार्स किरदारों के रूप में जुड़ें, उनकी ज़िंदगी का म्यूज़िक एक हिस्सा होना चाहिए। मसलन, श्रद्धा कपूर फ़िल्म का हिस्सा इसलिए बनीं, क्योंकि उनके बारे में कई लोगों ने फ़रहान को बताया था कि उन्हें संगीत की अच्छी समझ है और वह बहुत अच्छा गाती भी हैं।

पद्मावती की मोहब्बत पाने के लिए क्या नहीं कर रहे रणवीर सिंह, देखें तस्वीर

फ़रहान ख़ुद भी गाने गाते हैं और ख़ास तौर से पहली फिल्म में उनका गिटार के साथ गाना काफी फेमस हुआ था। अर्जुन और पूरब भी थोड़ा-बहुत म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाना जानते हैं और इस बार फ़िल्म से नए चेहरे के रूप में जुड़ने वाले शशांक अरोरा ने तो छोटी उम्र से ही संगीत से नाता जोड़ लिया था। वो म्यूज़िशियन होने के साथ -साथ थिएटर से भी जुड़े रहे हैं। इसलिए दर्शक उन्हें 'रॉक ऑन 2' के किरदार में पूरी तरह से कनेक्ट कर पाएंगे।

पहला सोमवार रहा शिवाय के नाम, कलेक्शंस में अस्सी फ़ीसदी उछाल

फ़रहान बताते हैं कि 'रॉक ऑन' में जिस गिटार को उन्होंने बजाया था, इस बार तकनीकी रूप से उससे स्ट्रांग गिटार बजाया है। फ़रहान मानते हैं कि फ़िल्म रॉक बैंड पर आधारित है, लिहाज़ा यह ज़रूरी है कि लोगों को क्रेडिबिलिटी नज़र आये। 'रॉक ऑन 2' 11 नवंबर को रिलीज हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।