विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: श्रद्धा कपूर 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग के दौरान क्यों होती थीं इमोशनल?

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2016 03:40 PM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2016 06:05 PM (IST)

श्रद्धा कपूर 'रॉक ऑन 2' में एक रॉक बैंड का हिस्सा हैं और उनके लिए यह फ़िल्म एक सपने को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रॉक ऑन 2 की शूटिंग करना श्रद्धा कपूर के लिए काफी इमोशनल एक्सपीरिएंस रहा है क्योंकि इससे जुड़ा है उनकी रियल लाइफ़ का एक ऐसा राज़, जो उन्हें भावुक बना देता है।

श्रद्धा कपूर फिल्म 'रॉक ऑन 2' में फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। 'आशिक़ी 2' के बाद एक बार फिर से वह इस फिल्म में सिंगर की भूमिका में हैं। श्रद्धा ने इस फिल्म के गानों को अपनी आवाज भी दी है। ख़बर है कि इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कई बार इमोशनल हुईं। ख़ास तौर से जब वह गानों की रिकॉर्डिंग के लिए जाती थीं। इसकी वजह यह है कि वो अपने नानाजी को हमेशा याद करती थीं। उनके नानाजी पंडारीनाथ कोल्हापुरे जी की वजह से उनका झुकाव गीत-संगीत की तरफ हुआ। वो अपने नाना की क़रीबी रही हैं।

पद्मावती की मोहब्बत पाने के लिए क्या नहीं कर रहे रणवीर सिंह, देखें तस्वीर

पंडारीनाथ कोल्हापुरे मशहूर वीणा प्लेयर और वोकल आर्टिस्ट रहे हैं। फ़िल्म के गानों की रिकॉर्डिंग के दौरान उन्होंने कई बार अपने नाना जी के साथ उनके बचपन की यादों को शेयर किया, साथ ही यह भी बताया कि किस तरह खेल-खेल में ही वह नाना जी से संगीत की तालीम ले लेती थीं।

पहला सोमवार शिवाय के नाम, कलेक्शंस में अस्सी फ़ीसदी का उछाल

इस फ़िल्म को उन्होंने दिल ही दिल में अपने नानाजी को समर्पित कर दिया है। श्रद्धा कपूर 'रॉक ऑन 2' में एक रॉक बैंड का हिस्सा हैं और उनके लिए यह फ़िल्म एक सपने को पूरा करने जैसा ही है, क्योंकि उन्होंने इसमें अपना पसंदीदा किरदार निभाया है।