विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहला सोमवार 'शिवाय' के नाम, कलेक्शंस में 80 फ़ीसदी का उछाल!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2016 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2016 02:21 PM (IST)

'ऐ दिल है मुश्किल' की बात करें, तो इस फ़िल्म के कलेक्शंस भी सोमवार को अच्छे रहे हैं, लेकिन 'शिवाय' जैसी ग्रोथ नहीं मिली।

News Article Hero Image

मुंबई। अजय देवगन की फ़िल्म 'शिवाय' ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर शुरुआत भले ही धीमी की हो, लेकिन पहले सोमवार को कलेक्शंस में ज़बर्दस्त उछाल आया है। फ़िल्म ने 17.35 करोड़ का कलेक्शन सोमवार को किया।

28 अक्टूबर को धनतेरस के दिन सिनेमाघरों में पहुंची 'शिवाय' ने 10.24 करोड़ की ओपनिंग ली। शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में ख़ास इजाफ़ा नहीं हुआ। रिलीज़ के दूसरे दिन 'शिवाय' को महज़ 10.60 करोड़ मिल सके, जबकि रविवार को दिवाली के ख़ास दिन फ़िल्म ने सिर्फ़ 8.26 करोड़ जमा किए। ये ट्रेंड देखा गया है कि जिस दिन दिवाली सेलिब्रेट की जाती है, फ़िल्मों के कलेक्शंस में गिरावट दर्ज़ की जाती है, क्योंकि दिवाली रात का फेस्टिवल है और लोग घरों में पूजा-अर्चना करने के साथ इसे सेलिब्रेट करने में बिज़ी होते हैं। 'शिवाय' का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 28.56 करोड़ रहा।

प्रियंका चोपड़ा का बेवॉच के पोस्टर पर देखिए सेक्सी बैट अवतार

मगर, दिवाली का त्यौहार निपटने के बाद सोमवार को फ़िल्म ने सारी कसर पूरी कर दी और इसके कलेक्शंस में पहले दिन के मुक़ाबले क़रीब 80 फ़ीसदी बढ़त दर्ज़ की गई। सोमवार को 'शिवाय' ने 17.35 करोड़ का कलेक्शन किया, जो रविवार के मुक़ाबले भी दोगुना है। इससे लगता है कि सोमवार की छुट्टी का 'शिवाय' को पूरा फ़ायदा मिला है।

इस पाकिस्तानी एक्टर को है 'ऐ दिल...' से सीन कटने का मलाल

वहीं, 'ऐ दिल है मुश्किल' की बात करें, तो इस फ़िल्म के कलेक्शंस भी सोमवार को अच्छे रहे हैं, लेकिन 'शिवाय' जैसी ग्रोथ नहीं मिली। 'शिवाय' के साथ रिलीज़ हुई 'ऐ दिल...' ने 13.30 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि पहले सोमवार को 17.75 करोड़ जमा किए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।