विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा का 'बेवॉच' पोस्टर पर देखिए सेक्सी बैट अवतार

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2016 10:29 AM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2016 08:16 AM (IST)

इस पोस्टर पर बेवॉच के लोगो के नीचे लिखा- Go Ahead And Be Bad, जैसे अपने बैड अवतार को प्रियंका एंजॉय कर रही हों।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच का फ़र्स्ट लुक पोस्टर आ गया है। इस पोस्टर को प्रियंका ने हैलोवीन ट्विस्ट के साथ पेश किया है।

बेवॉच में प्रियंका निगेटिव रोल निभा रही हैं, लिहाज़ा पोस्टर पर उन्होंने अपना करेक्टर शो किया है। मगर, इसे हैलोवीन फ्लेवर दिया है। पोस्टर पर प्रियंका ने सेक्सी बैट के अंदाज़ में ब्लैक और सिल्वर पैटर्न वाली मिनी ड्रेस पहनी हुई है। उनके जांघ पर होल्सटर बंधा है, जिसमें पिस्टल रखी है। उनके इस लुक को परफेक्टली कांप्लीमेंट कर रही है उनकी रेड लिपिस्टिक और होठों के किनारे से टपकती ख़ून की बूंदे।

सलमान ख़ान के बॉडीगार्ड शेरा को परफेक्ट दिवाली गिफ़्ट, मार-पीट के केस से बरी

I'm watching you... #BooWatch #BeBad ... Happy Halloween, everyone! @baywatchmovie

A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

इस पोस्टर पर बेवॉच के लोगो के नीचे लिखा- Go Ahead And Be Bad, जैसे अपने बैड अवतार को प्रियंका एंजॉय कर रही हों। इस पोस्टर को शेयर करने साथ प्रियंका ने सभी हैलोवीन के लिए विश किया है। बेवॉच अगले साल मई में रिलीज़ के लिए स्लेटिड है। फिलहाल क्वांटिको में लीड रोल निभा रही हैं प्रियंका के साथ इस फ़िल्म हॉलीवुड एक्शन स्टार ड्वेन जॉनसन हैं।