यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सलमान ख़ान के बॉडीगार्ड शेरा को परफेक्ट दिवाली गिफ़्ट, मारपीट केस में बरी
पूछताछ के दौरान शेरा ने बताया था कि जुहू में अमिताभ बच्चन के बंगले के आस-पास रात 2 बजे के क़रीब किसी ने उनकी कार रोकने की कोशिश की थी।

मुंबई। सलमान ख़ान के बॉडीगार्ड शेरा को इससे बेहतर दिवाली गिफ़्ट नहीं हो सकता। मुंबई पुलिस ने जांच के बाद शेरा पर लगाए गए मार-पीट के आरोपों को झूठा पाया है और उनके ख़िलाफ़ की गई शिकायत फ़र्ज़ी और ब्लैकमेल की कोशिशि करार दिया है।
आपको बता दें कि अतर उमर कुरैशी नाम के शख़्स ने शेरा पर आरोप लगाया था कि कुरैशी के एक दोस्त से कहा-सुनी होने के बाद शेरा ने उस पर अपनी पिस्टल की बट से हमला किया, जिसके चलते उसकी कॉलर बोन टूट गई। डीएन नगर पुलिस ने शेरा के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 326, 503 और 504 के तहत मुक़दमा दर्ज़ कर लिया। शेरा ने पुलिस के पास जाने से पहले एक स्टेटमेंट दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उस शख़्स से उनकी ज़ुबानी लड़ाई हुई थी, फिज़ीकल फाइट नहीं।
गौरव अरोड़ा पर करूंगी केस, सेलिब्रटीज़ हैं दोगले- प्रिंयका जग्गा
पूछताछ के दौरान शेरा ने बताया था कि जुहू में अमिताभ बच्चन के बंगले के आस-पास रात 2 बजे के क़रीब किसी ने उनकी कार रोकने की कोशिश की थी और जब वो नहीं रुके तो वो शख़्स उनकी कार के आगे आकर लेट गया, जिससे उसे चोटें भी आईं।
बेघर हुईं आकांक्षा शर्मा ने फिर निकाली सास शबनम पर भड़ास
शेरा के इस बयान का समर्थन वहां मौजूद कुछ टैक्सी और ऑटोरिक्शा ड्राइवरों ने भी किया। बाद में कुरैशी ने बताया कि तीखी बहस होने के बाद उसने शेरा को उसी रात पीटने की योजना बनाई थी और उसकी इमेज ख़राब करने के लिए पुलिस में शिकायत भी की। कुरैशी को लगा कि इससे सलमान ख़ान की इमेज भी बिगड़ेगी और वो केस को रफ़ा-दफ़ा करने के बदले बाद में पैसे वसूल लेगा। पुलिस अब अतर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ करने की तैयारी कर रही है।