विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: 'गौरव अरोड़ा पर करूंगी केस, सेलिब्रटीज़ हैं दोगले': प्रियंका जग्गा

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2016 10:34 AM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2016 11:26 AM (IST)

प्रियंका जब तक घर में रहीं, इंडियावाले स्वामी थे और सेलिब्रटीज़ सेवक, मगर प्रियंका का आरोप है कि सेवक होने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बिग बॉस के दसवें सीज़न के पहले ही हफ़्ते में बाहर हुईं प्रियंका जग्गा ने कम वक़्त में अपने लिए काफी सुर्खियां बटोर लीं। दिवाली स्पेशल एपिसोड में प्रियंका को बतौर मेहमान बुलाया गया। खबरें ये भी आईं थीं कि प्रियंका की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें शो में वापस बुलाया जा सकता है, लेकिन प्रियंका की बातों से लगता है कि अब ये संभव नहीं। प्रियंका को लेकर ख़बरें ये भी आई थीं कि उन्होंने अपने मेरिटल स्टेटस और कॉमनर होने के बारे में झूठ बोला है। ऐसे सारे सवालों के जवाब प्रियंका ने दिए हैं।

सेलिब्रटीज़ ने सिर्फ़ मुझे टारगेट किया:

बेघर हुईं आकांक्षा शर्मा ने सास शबनम पर निकाली भड़ास

प्रियंका ने सेलिब्रटीज़ को लेकर कई खुलासे किए हैं। उनकी बातों से लगता है कि कैमरे पर ज़्यादातर शांत दिखने वाले सेलिब्रटीज़ उनके साथ बेहद ख़राब तरीक़े से पेश आते थे। प्रियंका ने कहा- ''मुझे लगता है कि सेलिब्रिटी मुझसे सही तरीके़ से बात नहीं कर रहे थे। यह एक कारण तो रहा ही है। फिर मुझे लोग झांसी की रानी और ना जाने क्या क्या कहने लगे थे, जबकि मैं तो गेम खेल रही थी। बात समझ रहे हो... कि मुझे टारगेट कर लिया गया था। आपने देखा होगा कि कैसे पांच राज़ बताने थे और उन्होंने पांचों राज़ मुझ पर थोप दिये।''

ठीक से खाना नहीं देते थे, अंडों पर लगाई पाबंदी:

प्रियंका जब तक घर में रहीं, इंडियावाले स्वामी थे और सेलिब्रटीज़ सेवक, मगर प्रियंका का आरोप है कि सेवक होने के बावजूद सेलिब्रटीज़ उन्हें ठीक से खाना नहीं खाने देते थे। प्रियंका कहती हैं- ''मुझे अंडे नहीं देते थे। सेलिब्रिटी मुझे अच्छे से खाने नहीं देते थे। मैं पतली-दुबली लड़की हूं। मेरे खाने तक पर रोक लगा दी थी। मुझे कहते थे कि अंडा क्यों मांगती हो। आज तक अंडा नहीं खाया तो अब खाकर क्या करोगी। छोटी-छोटी बातों से प्रोवोक करते थे।''

स्टेटस झाड़ने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते थे सेलिब्रटी:

जानिए क्यों रामगोपाल वर्मा ने विश की अनहैप्पी दिवाली

प्रियंका कहती हैं कि सेलिब्रिटीज़ को पता होता था कि कैमरा चल रहा है, लेकिन हम तो सच दिखाते थे, क्योंकि हम तो खेलने गये थे। एक तो वो टास्क में हार रहे थे और हारकर भी इस तरह प्रीटेंड करते थे, जैसे वे विनर हों। प्रियंका इस बात पर भी भड़कती हैं कि सेलिब्रिटी उन्हें अपना स्टेटस दिखाते थे। उन्हें लहसुन का छौंका कैसे लगाते पता नहीं था और जब हम सिखाते थे तो बोलते थे कि हमें मत सिखाओ, हमें ये सब रोज़-रोज़ नहीं करना, हम शूटिंग करते हैं। सब्जी नहीं पकाते हैं। उन्हें भिंडी काटना तक नहीं आता था।

एक्स-ब्वॉयफ्रेंड गौरव को लगवाऊंगी कोर्ट के चक्कर:

प्रियंका के बिग बॉस के घर में लोकप्रिय होने के बाद गौरव अरोड़ा नाम के एक व्यक्ति ने लगातार सुर्खियां बटोरीं। प्रियंका का एक्स ब्वॉयफ्रेंड होने का दावा करने वाले इस शख़्स ने मीडियो को दिए इंटरव्यूज़ में कहा था कि पैसे के लिए प्रियंका किसी भी हद तक जा सकती है और वह अपने पति से अलग हो चुकी है। गौरव ने प्रियंका के करवा चौथ के व्रत पर भी सवाल उठाए। उसका दावा था कि प्रियंका पति से अलग हो चुकी हैं, फिर क्यों व्रत रखा।

विधु विनोद चोपड़ा की वजह से संजय दत्त की वापसी में देर

इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं- ''उसको तो मैं कोर्ट के चक्कर लगवाऊंगी। बात समझ रहे हो...जज साहब ही ये फै़सला करेंगे। घर जाकर तो सबसे पहले मैं गौरव को मीडिया के सामने लाऊंगी। वो गौरव अरोड़ा- पकौड़ा उसको तो मैं बताऊंगी कि किसी के बारे में गलत अफ़वाह फैलाने का नतीजा क्या होता है। अगर मैं सेपरेटिड होती तो मैं कहती कि मैं सेपरेटिड हूं। मेरे बेटे ने अपने इंटरव्यू में बोला कि मेरी मम्मी का राज़ है कि उनको खाना बनाना नहीं आता। तुमने मेरे बच्चे को झुठला दिया। प्रियंका कहती हैं कि मैं इतनी सुंदर औरत हूं...हूं कि नहीं फिर मेरा पति मुझको क्यों छोड़ेगा। वो कॉल सेंटर में काम करते हैं और हम लोग राजी-खुशी ज़िंदगी जी रहे हैं। मैं भले ही परफेक्ट नहीं हूं, लेकिन मेरे रिश्ते परफेक्ट हैं।''

म्यूज़िक वीडियो में काम करना सेलिब्रिटी होना नहीं:

केआरके ने एक बार अजय देवगन पर किया ये घटिया कमेंट

प्रियंका के कॉमनर स्टेटस को लेकर भी सवाल उठाए जाते रहे हैं। कहा गया कि वो ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हुई हैं। फ़िल्मों के लिए ऑडिशन देती रहती हैं और म्यूज़िक वीडियो में काम कर चुकी हैं। इसलिए उन्हें कॉमनर नहीं माना जा सकता है। इसके जवाब में प्रियंका का कहना है- ''मैंने किसी की मदद के लिए एक वीडियो एल्बम में काम कर लिया था, लेकिन इससे थोड़ी ही ना कोई सेलिब्रिटी बन जाता है। मैं सेलिब्रटी नहीं हूं।''

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।