Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India-America Top News: भारत समेत दुनियाभर में WhatsApp डाउन, व्हाइट हाउस ने PM मोदी के US दौरे को बताया सफल

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 06:08 AM (IST)

    भारत और अमेरिका के लिए बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा इन दिन कई ऐसा घटनाएं घटित हुईं। हिंसाग्रस्त मणिपुर में मानवता को बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें सैंकड़ों की भीड़ एक समुदाय की दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर घुमाती दिख रही है। भारत में वॉट्सऐप डाउन हो गया। हालांकि करीब एक घंटे के बाद सेवा फिर से बहाल हो गई है।

    Hero Image
    India-America Top News: भारत समेत दुनियाभर में WhatsApp डाउन, व्हाइट हाउस ने PM मोदी के US दौरे को बताया सफल

    वॉशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। भारत और अमेरिका के लिए बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा, इन दिन कई ऐसा घटनाएं घटित हुईं। हिंसाग्रस्त मणिपुर में मानवता को बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें सैंकड़ों की भीड़ एक समुदाय की दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर घुमाती दिख रही है। इसके अलावा दुनिया भर में आधी रात को वॉट्सऐप डाउन हो गया। दुनियाभर में वॉट्सऐप डाउन होने से लोग परेशान हो गए। हालांकि, करीब एक घंटे के बाद सेवा फिर से बहाल हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर कोरिया में हिरासत में लिए गए एक अमेरिकी सैनिक को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को बयान जारी किया। अमेरिका ने कहा कि उसके पास उस अमेरिकी सैनिक के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक आधिकारिक यात्रा के लगभग एक महीने बाद व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।

    भारत के प्रमुख समाचार (India Top News)

    भारत समेत दुनियाभर में वॉट्सऐप डाउन

    भारत समेत दुनिया भर में आधी रात को वॉट्सऐप डाउन हो गया। दुनियाभर में वॉट्सऐप डाउन होने से लोग परेशान हो गए। जिसके कारण यूजर्स मैसेज भी नहीं भेज पा रहे थे। हालांकि, करीब एक घंटे के बाद सेवा फिर से बहाल हो गई है। यहां पूरी खबर पढ़ें...

    तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे जर्मनी के वाइस चांसलर रॉबर्ट हैबेक

    जर्मनी के वाइस चांसलर और आर्थिक मामलों एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रॉबर्ट हैबेक अपनी तीन दिवसीय यात्रा के लिए गुरुवार तड़के देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत में जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने ट्वीट कर वाइस चांसलर रॉबर्ट हैबेक का स्वागत किया है। यहां पूरी खबर पढ़ें...

    महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर बोलीं स्मृति ईरानी

    हिंसाग्रस्त मणिपुर में मानवता को बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। राज्य में प्रसारित एक वीडियो सामने आया है जिसमें सैंकड़ों की भीड़ एक समुदाय की दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर घुमाती दिख रही है। इस घटना को स्मृति ईरानी ने अमानवीय बताया है। यहां पूरी खबर पढ़ें...

    दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर

    हिमाचल और उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के कारण हरियाणा और दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। बुधवार रात से यमुना एक बार फिर से खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में एक बार फिर से जलभराव का खतरा उत्पन्न हो गया है। यहां पूरी खबर पढ़ें...

    रायगढ़ में आधी रात को हुआ भूस्खलन

    महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में बुधवार देर रात भूस्खलन हुआ। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच गई है। इस भूस्खलन में आदिवासी लोगों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यहां पूरी खबर पढ़ें...

    अमेरिका के प्रमुख समाचार (America Top News)

    अमेरिका करेगा युद्धग्रस्त यूक्रेन की मदद

    अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 1.3 अरब डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है, जिसमें वायु रक्षा प्रणाली, टैंक रोधी मिसाइल, ड्रोन और अन्य उपकरण शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने इस बारे में जानकारी दी है। यहां पूरी खबर पढ़ें...

    US ने कहा- अमेरिकी सैनिक के बारे में हमारे पास नहीं जानकारी

    उत्तर कोरिया में हिरासत में लिए गए एक अमेरिकी सैनिक को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को बयान जारी किया। अमेरिका ने कहा कि उसके पास उस अमेरिकी सैनिक के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है। बता दें कि एक अमेरिकी सैनिक दक्षिण कोरिया से सीमा पार कर जानबूझकर और बिना किसी अनुमति के उत्तर कोरिया में घुस गया था। यहां पूरी खबर पढ़ें...

    अमेरिकी कंपनियों ने की एच-1बी वीजा कोटा दोगुना करने की मांग

    अमेरिका में 2100 से अधिक लघु एवं मध्यम दर्जे की आईटी कंपनियों के संघ आईटीसर्व ने एच-1बी वीजा का कोटा दोगुना करने की मांग की है। इन कंपनियों के ज्यादातर संचालक भारतीय-अमेरिकी हैं। आईटीसर्व ने कहा कि इस समय देश में कुशल कामगारों की काफी कमी है जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। वर्तमान में यह कोटा 65 हजार वार्षिक है। यहां पूरी खबर पढ़ें...

    व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी के US दौरे को बताया सफल

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक आधिकारिक यात्रा के लगभग एक महीने बाद व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। जीन-पियरे ने कहा कि हम बहुत आशावादी हैं क्योंकि यह हमारे दीर्घकालिक भविष्य और भारत के साथ संबंधों से संबंधित है। हमारा मानना ​​है कि यह आगे भी जारी रहेगा। यहां पूरी खबर पढ़ें...

    यूरोप और अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी

    जलवायु परिवर्तन के कारण इस बार अमेरिका से लेकर चीन तक में मौसम की मार पड़ रही है। लू और गर्मी ने यूरोप, अमेरिका और चीन को झुलसा दिया है और इससे इस सप्ताह राहत मिलने के कम ही आसार हैं। यूरोप और अमेरिका में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवायजरी जारी की है। यहां पूरी खबर पढ़ें...

    comedy show banner
    comedy show banner