किशोरी के अपहरण के मामले में दो लोग गिरफ्तार
उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस किशोरी के अपहरण के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
रुद्रपुर, उधमसिंह नगर जेएनएन। परिचित युवक से मिलाने का झांसा देकर पहाड़गंज निवासी किशोरी का अपहरण कर लिया गया। सूचना पर चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने कार सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया।
पहाड़गंज निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह साइकिल में फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी 6 पुत्री और एक पुत्र है। तीसरे नंबर की पुत्री 15 साल की है। रविवार रात परिवार के सभी लोग सो गए थे। इसी बीच देर रात उसकी पुत्री के मोबाइल में काल आई। इसके बाद वह घर के बाहर चले गई।
आरोप है कि कार सवार दो युवकों ने जबरन उसे पकड़ा और अगवा कर लिया। शोर मचाने पर वे लोग बाहर आ गए। उन्होंने कार का पीछा किया, लेकिन नही मिले। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। किच्छा रोड में पुलिस ने कार पकड़ ली और किशोरी को बरामद कर लिया। साथ ही कार सवार बिलासपुर निवासी दो आरोपितों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जुनेद ओर हारून बताया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: नाबालिग से कुकर्म के दोनों आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: पुलिस ने दून इंटरनेशनल स्कूल के एडमिन इंचार्ज पर मुकदमा किया दर्ज