नाबालिग से कुकर्म के दोनों आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिग से कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रविवार को उन्हें जेल भेज दिया।
हल्द्वानी, जेएनएन : नाबालिग से कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रविवार को उन्हें जेल भेज दिया।
अंबेडकर नगर दिल्ली निवासी 12 वर्षीय छात्र शहर की एक कोचिंग एकेडमी में पढ़ाई कर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश की तैयारी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात एकेडमी में अध्ययनरत विकास (19) और गणेश (19)नाबालिग को दूध पीने के बहाने अपने कमरे में बुला ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया। साथ ही किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों को इसका पता लगने पर शनिवार रात उन्होंने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने युवकों की खोजबीन शुरू की। एसएसआइ विजय सिंह मेहता ने बताया कि मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : दूध पिलाने के बहाने नाबालिग को दो युवकों ने कमरे में बुलाकर किया कुकर्म