Move to Jagran APP

एक दिन की बारिश से गिरा तापमान, 27 से 31 मार्च तक बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड में एकाएक मौसम का मिजाज बदला और चोटियों पर बर्फबारी के साथ निचले स्थानों पर बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

By BhanuEdited By: Published: Mon, 26 Mar 2018 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2018 10:58 AM (IST)
एक दिन की बारिश से गिरा तापमान, 27 से 31 मार्च तक बढ़ेगी गर्मी

देहरादून, [जेएनएन]: शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में रविवार को दोपहर बाद कुछ इलाकों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे में कहीं आसमान साफ रहेगा तो कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि, दून में आसमान साफ रहेगा।

loksabha election banner

रविवार को शहर में दोपहर तक तेज धूप खिली हुई थी। करीब तीन बजे के आसपास आसमान पर घने बादल छाने लगे और कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने लगी। करीब चार बजे से पांच बजे के बीच घंटाघर, राजपुर रोड, चकराता रोड आदि क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई।

मौसम के अचानक मिजाज बदलने से शहर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 30.8 व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

27 से 31 मार्च के बीच चढ़ेगा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 मार्च से 31 मार्च के बीच उत्तराखंड के अनेक स्थानों में अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। जिससे गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

उत्तराखंड में चोटियों पर हिमपात, कई स्थानों पर बारिश

उत्तराखंड में रविवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदला और चोटियों पर बर्फबारी के साथ निचले स्थानों पर बारिश हुई। चढ़ते पारे के बीच मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की। केदारनाथ में शाम को हल्की बर्फबारी हुई, वहीं चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश से ठंड लौट आई है। 

दूसरी ओर कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहा। पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र मुनस्यारी, मदकोट आदि में हल्की बारिश के बीच चोटियों पर हिमपात हुआ। पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग चोटियों के अलावा मिलम क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई। धारचूला की उच्च हिमालयी दारमा और व्यास घाटी में भी हिमपात हुा। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में नाबीढांग और लिपूलेख में बर्फ गिरने की सूचना है।

यह भी पढ़ें: चारधाम में हुई बर्फबारी, दून में ओलावृष्टि; अगले 24 घंटे बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने की भविष्‍यवाणी, शुक्रवार रात से उत्तराखंड में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें: सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, उत्‍तराखंड में बारिश के आसार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.