उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: CM योगी ने विधानसभा में फहराया तिरंगा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज बना 'देवलोक'
CM Yogi Lucknow | Lucknow News | UP Top News | सीएम योगी ने आज स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने विधानसभा भवन पर झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। विधानमंडल ने श्री बांके बिहारी जी मंदिर न्यास विधेयक पारित कर दिया है। जन्माष्टमी के मौके पर ब्रज देवलोक जैसा लग रहा है जहां हर तरफ खुशी की लहर है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने झंडा फहराया, इस दौरान वह परेड की सलामी ली।
यहीं से वह थोड़ी देर में प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री व मेयर भी नजर आए। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)
श्री बांके बिहारी जी मंंदिर न्यास विधेयक विधानमंडल से पास
समाजवादी पार्टी के बहिर्गमन के बीच गुरुवार को विधानमंडल से उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर न्यास विधेयक 2025 पास हो गया। राज्यपाल की हरी झंडी मिलते ही यह अधिनियम लागू हो जाएगा। विधेयक में स्पष्ट है कि न्यास का गठन स्वामी हरिदास की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)
कानपुर में 50 करोड़ से ज्यादा ठगी करने वाला गिरफ्तार
ई-कॉमर्स साइट्स से विभिन्न कंपनियों के प्रोडक्ट बिकवाने का झांसा देकर 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार किया है।
आरोपित सिविल लाइंस स्थित काल सेंटर का संचालक है। साइबर टीम ने उसके काल सेंटर में छापा मार 57 मोबाइल, 78 कंप्यूटर, 11 लैपटाप, चार मोहरें व फर्जी फर्म के नाम के लेटर बरामद हुआ। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)
जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पर प्रवेश के नए नियम, ब्रज बना देवलोक
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को जन्मभूमि पर सिर्फ गेट नंबर तीन से ही प्रवेश मिलेगा। गेट नंबर एक से निकासी होगी। श्रद्धालुओं के जन्मभूमि पर रुकने पर रोक रहेगा। ऐसे में उनको लगातार चलते ही रहना पड़ेगा। मोबाइल, इलेक्ट्रिक चाबी व अन्य सामान के साथ प्रवेश नहीं मिलेगा। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)
लूट के बाद पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली
प्रयागराज में गल्ला व्यापारी छेदीलाल गुप्ता के साथ बुधवार रात लूट करने वाले बदमाशों की गुरुवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बेला कछार में पुलिस और एसओजी की टीम ने जब बदमाशों की घेराबंदी करते हुए पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)
बेटे ने पिता की डंडे से पीटकर की हत्या
मेरठ में बेटे ने किस्त नहीं भरी तो पिता ने बाइक एजेंसी में जमा करा दी। इससे नाराज बेटे ने पिता की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पिता एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसी को लेकर हुए विवाद में उसकी पिटाई की थी। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।