उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: बरेली-मुरादाबाद में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी, स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला
बरेली कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। कहा पिछली सरकारें तुष्टिकरण की राजनीति करती थीं। सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को संरक्षण देने का काम करतीं थी लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सबके विकास के लिए काम कर रही है। हम तुष्टिकरण नहीं जनता का संतुष्टिकरण कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बरेली कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। कहा, पिछली सरकारें तुष्टिकरण की राजनीति करती थीं। सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को संरक्षण देने का काम करतीं थी, लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सबके विकास के लिए काम कर रही है। हम तुष्टिकरण नहीं, जनता का संतुष्टिकरण कर रहे हैं। सीएम योगी ने मुरादाबाद में 1171.87 करोड़ की 87 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
'सपा कर रही तुष्टिकरण, हम दे रहे संतुष्टिकरण'
‘भारत माता की जय, पार्वती पतये, हर-हर महादेव। बरेली कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी खास शैली में जनसभा की शुरुआत की। सावन मास के पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव को नमन करते हुए 2264 करोड़ रुपये की 545 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करके बरेली को उपहार दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी की सियासत में गणेश बनाम गधा...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुरादाबाद जनपद के बिलारी क्षेत्र स्थित ग्राम पीपली में अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला। यहां पढ़ें पूरी खबर...
स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पर बुधवार को रायबरेली के सारस चौराहे पर दो युवकों ने हमला कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
प्रतापगढ़ में फिर मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार
प्रतापगढ़ में एक बार फिर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। सोमवार रात संग्रामगढ़ के बाद बुधवार भोर फतनपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चोरी और लूट के तीन अंतर्जनपदीय आरोपित पकड़े गए। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कैबिनेट मंत्री पर हत्या की साजिश का झूठा आरोप
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद पर हत्या की साजिश का आरोप लगाने के मामले में पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
रूसी महिला के फ्लैट पर फर्जीवाड़े से कब्जे की साजिश
मथुरा के वृंदावन में रशियन बिल्डिंग में फर्जी दस्तावेज तैयार कर गोपाल भवन एवं रशियन बिल्डिंग के फ्लैटों को हथियाने पांच नामजद सहित कई अन्य लोगों द्वारा हथियाने का षड्यंत्र और जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मूलरूप से रूस की रहने वाली महिला ने न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।