पनवेल एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी: मुंबई जा रही ट्रेन को पुखरायां रेलवे स्टेशन पर बनाया निशाना, मचा हड़कंप
पुखरायां स्टेशन पर मुंबई जा रही पनवेल एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी के आरोप में आरपीएफ ने चार लोगों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

पत्थरबाजी करने पर गिरफ्तार किए गए चारों आरोपित। पुलिस
HighLights
आरपीएफ ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार, तीन भागे
आरोपित भी जा रहे थे मुंबई, ट्रेन में चढ़ पाने पर की घटना
जागरण संवाददाता, उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के पुखरायां स्टेशन पर मुंबई जा रही पनवेल एक्सप्रेस पर गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने कोच का दरवाजा न खुलने पर पत्थरबाजी कर दी। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। जिस पर आरपीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए पत्थरबाजी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीन लोग मौके से भाग गए। जिनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
मुंबई जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस गुरुवार की शाम करीब पौने सात बजे जब पुखरायां रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक कोच पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसकी सूचना गोरखपुर से नासिक रोड जाने वाले यात्री इसरार ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी। जिस पर आरपीएफ थाना उरई के निरीक्षक अभिषेक कुमार यादव ने आरपीएफ के पुखरायां पोस्ट पर तैनात सहायक उप निरीक्षक रामकिशोर को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिस पर उनके साथ ही प्रधान आरक्षक रामनरेश कुशवाहा, रमेश कुमार यादव व आरक्षक जितेंद्र कुमार ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम के प्रयास से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपितों में जनपद फतेहपुर के थाना चांदपुर के ग्राम गोहरारी निवासी प्रमोद पुत्र रामसागर कुशवाहा, सोम पुत्र राजल, इरफान पुत्र यूनुस खान और जनपद कानपुर नगर के थाना घाटमपुर क्षेत्र के ग्राम ढोकलपुर निवासी जितेंद्र पुत्र कमलेश कुशवाहा शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे पुखरायां से पनवेल के लिए जा रहे थे। जनरल कोच में अत्यधिक भीड़ थी, जिसकी वजह से दरवाजे बंद थे। जिस कारण आपातकालीन खिड़की के रास्ते से बैठने के लिए यात्री से वाद-विवाद हुआ। ट्रेन के कोच का गेट न खुलने और उसमें न बैठने पर वे लोग उग्र हो गए और पत्थर मार दिए थे।
आरोपितों ने बताया कि एक यात्री का मोबाइल फोन गिर गया था। जो उनके एक साथी के पास है। वह मौके से भाग गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि आरोपितों द्वारा रेल यात्रियों की जान-माल को खतरा उत्पन्न करने को लेकर रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि तीन लोग मौके से भाग निकले हैं, उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। इनमें से एक बांदा और दो फतेहपुर जनपद के निवासी हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि चारों आरोपितों को 10 दिनों की रिमांड पर जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- Health Alert: प्रेग्नेंसी में सर्दियों की चुनौतियां, कानपुर की डॉक्टर से जानें जच्चा-बच्चा की सेहत के खास उपाय
यह भी पढ़ें- Ganga Pollution: 'नमामि गंगे' के बीच गंगा मैली, 38 साल में 1621 करोड़ खर्च फिर भी मैली क्यों बह रही गंगा
यह भी पढ़ें- बिल्हौर में गोवंश को लेकर सियासी घमासान: सपा-भाजपा विधायकों के विवादास्पद बयान, बढ़ा राजनीतिक टकराव
यह भी पढ़ें- Kanpur में प्रेम विवाह की खूनी कहानी: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को गला घोंट मार डाला, थाने पहुंच किया सरेंडर
यह भी पढ़ें- कानपुर में आर्थिक तनाव की दर्दनाक कीमत: शेयर बाजार में पिता के डूबाए 12 लाख, व्यापारी ने दे दी जान
यह भी पढ़ें- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: प्रेमिका को वीडियो कॉल कर पूछा–शादी करोगी? ‘न’ सुनते ही उठाया खौफनाक कदम
यह भी पढ़ें- UP Accident News: फतेहपुर में कोहरे का कहर, कानपुर प्रयागराज हाईवे पर 7 गाड़ियां टकराई, एक की मौत व 11 जख्मी
