परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: प्रेमिका को वीडियो कॉल कर पूछा–शादी करोगी? ‘न’ सुनते ही उठाया खौफनाक कदम
कानपुर के कर्नलगंज में 23 वर्षीय गौतम सोनकर ने प्रेमिका से शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद फांसी लगाकर ...और पढ़ें

HighLights
प्रेमिका से शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर युवक ने जान दी
वीडियो कॉल पर पूछा शादी करोगी, इनकार पर आत्महत्या
परिवार पर पहले से ही मुसीबतों का पहाड़ टूटा था
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के कर्नलगंज इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शादी की बात से प्रेमिका ने इन्कार कर दिया तो प्रेमी ने जान दे दी। बेटे की मौत से ठीक पहले उसके ससुर की मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा था। अचानक बेटे की मौत ने सभी को और ज्यादा झकझोर कर रख दिया।
23 वर्षीय गौतम सोनकर ने प्रेमप्रसंग की वजह से आत्महत्या कर ली। गौतम लोहा मंडी स्थित एक कारखाने में काम करता था और अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को कंधों पर उठाए हुए था। वह परिवार में इकलौता था। परिवार में उसके पिता मिंटू सोनकर, मां दीपाली, छोटा भाई डुग्गू और तीन बहनें हैं।
पिता के अनुसार गौतम का खाड़ेपुर क्षेत्र की एक युवती से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे, लेकिन जाति अलग होने के कारण युवती के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था। इस बात को लेकर घर में कई बार समझाइश दी गई, मगर गौतम अपने फैसले पर अड़ा रहा।
पिता की मानें तो दोपहर को गौतम ने पंखे में साड़ी का फंदा बनाया और आत्महत्या से पहले उसी युवती को वीडियो कॉल किया। उसने आखिरी बार उससे पूछा कि क्या वह उससे शादी करेगी। युवती के इन्कार करते ही गौतम ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
घटना से पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका था। गुरुवार शाम गौतम अपनी मां दीपाली को बाइक से भैरव मंदिर ले जा रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में मां का कुल्हा टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसी रात गौतम के ससुर राकेश की बीमारी के चलते मौत हो गई। सुबह उनका अंतिम संस्कार हुआ और कुछ ही घंटों बाद गौतम ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया।
एक ही परिवार में एक के बाद एक हुई इन घटनाओं ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मोहल्ले में मातम पसरा है और हर आंख नम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- UP Double Murder: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग के शक में बाग में दोस्त का गला रेता, फिर घर जाकर भाभी को भी मार डाला
यह भी पढ़ें- UP Accident News: फतेहपुर में कोहरे का कहर, कानपुर प्रयागराज हाईवे पर 7 गाड़ियां टकराई, एक की मौत व 11 जख्मी
यह भी पढ़ें- कानपुर में आर्थिक तनाव की दर्दनाक कीमत: शेयर बाजार में पिता के डूबाए 12 लाख, व्यापारी ने दे दी जान
यह भी पढ़ें- OEF Kanpur ने सैन्य रक्षा उत्पादों की आपूर्ति में बनाया रिकॉर्ड, अब वैश्विक निर्यात पर नजर
यह भी पढ़ें- Kanpur Airport Flight Schedule: कानपुर की उड़ान पर कटौती, बेंगलुरु के लिए सप्ताह में तीन दिन ही फ्लाइट
