विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Accident News: फतेहपुर में कोहरे का कहर, कानपुर प्रयागराज हाईवे पर 7 गाड़ियां टकराई, एक की मौत व 11 जख्मी

Published: Sat, 17 Jan 2026 01:29 PM (IST)

फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कोहरे के कारण शनिवार सुबह सात गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. घायलों में अलीगढ़ के कार सवार तीन अधिवक्ता भी शामिल

  2. क्रेन व हाइड्रा से वाहनों को किनारे कराया, यातायात बाधित

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। यूपी में मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ है। एक बार फिर जानलेवा कोहरे ने वापसी की। फतेहपुर में कोहरे की वजह से सात गाड़ियां एक के बाद टकराती चली गईं। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मलवां थाने के औद्योगिक क्षेत्र सौंरा गांव के समीप शनिवार सुबह सात बजे ताबड़तोड़ छह-सात गाड़ियां एक के पीछे एक करके टकरा गईं। जिससे ट्रक चालक, कार सवार मुरादगंज थाना अजीतमल जिला ओरैया निवासी 17 वर्षीय एस गौतम की मौत हो गयी है। इनकी मां की हालत गंभीर होने के कारण कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026-01-17 at 11.06.45

अधिवक्ता समेत 11 लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा और क्रेन व हाइड्रा से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया।इस बीच प्रयागराज लेन का यातायात आधे घंटे बाधित रहा। हालांकि सर्विस लेन से वाहनों का आवागमन होता रहा जिससे जाम नहीं लगा।

हाईवे पर सुबह प्रयागराज की ओर जा रही रोडवेज बस के पीछे कोहरे में अर्टिका कार टकरा गई। कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने हादसा देखकर गाड़ी रोक दी।जिससे ट्रक के पीछे डीसीएम व डीसीएम के पीछे दो कार टकरा गईं। जिससे डीसीएम के पीछे टकराए कार सवार अधिवक्ता मो. जावेद, नावेद, जाकिर निवासी सिविल लाइन, अलीगढ़ जख्मी हो गए जबकि बस के पीछे टकराए कार सवारों दो लोगों को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रक चालक भी जख्मी हो गया।

एसओ राजकिशोर ने बताया कि कोहरे की वजह से गाड़ियां टकराई हैं जिसमें कार सवार एक की मौत हो गयी है और मामूली रूप से चोटहिल हुए हैं। पुलिस के तुरंत मौके पर पहुंच जाने से जाम नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें- Kanpur Airport Flight Schedule:  कानपुर की उड़ान पर कटौती, बेंगलुरु के लिए सप्ताह में तीन दिन ही फ्लाइट

यह भी पढ़ें- OEF Kanpur ने सैन्य रक्षा उत्पादों की आपूर्ति में बनाया रिकॉर्ड, अब वैश्विक निर्यात पर नजर