विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur में प्रेम विवाह की खूनी कहानी: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को गला घोंट मार डाला, थाने पहुंच किया सरेंडर

Published: Sat, 17 Jan 2026 02:19 PM (IST)

kanpur murder news: कानपुर में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की

  2. चार माह पहले प्रेम विवाह किया था सचिन और श्वेता ने

  3. हत्या के बाद पति सचिन ने थाने में आत्मसमर्पण किया

संवाद सहयोगी, महाराजपुर। kanpur murder news: महाराजपुर क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचकर पति ने आत्मसमर्पण किया। आरोपित ने थाने में हत्या की वजह का राजफाश किया। महज चार महीने पहले हुए प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हो गया।

पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर उसके घर पहुंची, जहां चारपाई पर महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर डीसीपी पूर्वी और एसीपी चकेरी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी करीब 25 वर्षीय सचिन सिंह ने चार माह पहले गांव की ही 22 वर्षीय श्वेता सिंह से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों गुजरात चले गए थे, जहां कुछ समय तक साथ रहे। करीब एक माह पहले सचिन रूमा स्थित हाईटेक सिटी में किराए का कमरा लेकर पत्नी के साथ रहने लगा।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सचिन को पत्नी के चरित्र को लेकर शक होने लगा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात विवाद और बढ़ गया। सचिन के अनुसार वह अचानक घर पहुंचा और पड़ोस में रहने वाले इंजीनियरिंग के कुछ छात्र उसके कमरे में मौजूद थे। पत्नी भी उनके साथ थी। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि बाद में दोनों को समझा-बुझाकर घर जाने दिया गया।

शनिवार सुबह शक और गुस्से की वजह से सचिन ने पत्नी श्वेता की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद महाराजपुर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोप में पति को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में आर्थिक तनाव की दर्दनाक कीमत: शेयर बाजार में पिता के डूबाए 12 लाख, व्यापारी ने दे दी जान

यह भी पढ़ें- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: प्रेमिका को वीडियो कॉल कर पूछा–शादी करोगी? ‘न’ सुनते ही उठाया खौफनाक कदम

यह भी पढ़ें- OEF Kanpur ने सैन्य रक्षा उत्पादों की आपूर्ति में बनाया रिकॉर्ड, अब वैश्विक निर्यात पर नजर

यह भी पढ़ें- Kanpur Airport Flight Schedule:  कानपुर की उड़ान पर कटौती, बेंगलुरु के लिए सप्ताह में तीन दिन ही फ्लाइट