Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tech News Roundup: Apple ने यूजर्स के लिए रिलीज किया iOS 16.4 अपडेट, Tecno का नया 5G Smartphone हुआ लॉन्च

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 09:00 PM (IST)

    टेक के न्यूज राउंड अप दिनभर की बड़ी और खास खबरों को कवर किया जाता है। अगर आप से भी टेक की बड़ी खबरें मिस हो गई हैं तो यह आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। (फोटो- जागरण)

    Hero Image
    Tech News Roundup For 28 March 2023 iOS 16.4 Update, Pic Courtesy- Jagran File

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tech News Roundup: दिनभर में टेक की बहुत सी खबरें आती हैं। ऐसे में हर खबर पर नजर बनाए रखना थोड़ा मुश्किल काम है। अगर आप से भी बड़ी खबरें मिस हो गई हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। टेक से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों को आप टेक के राउंड अप आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple ने यूजर्स के लिए रिलीज किया iOS 16.4 अपडेट

    प्रीमियम कंपनी एपल ने अपने यूजर्स के लिए iOS 16.4 अपडेट रिलीज कर दिया है। बता दें, नए अपडेट को लेकर यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर, एपल यूजर्स के लिए आने वाले फीचर्स की खबरें भी यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रही थीं।

    कंपनी ने यूजर्स के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए नए फीचर पेश किए हैं। यूजर्स को नए इमोजी, वॉइस आइसोलेशन फीचर, वेबसाइट पुश नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

    Tecno Spark 10 5G भारत में हुआ लॉन्च

    भारतीय यूजर्स को एक नए 5जी स्मार्टफोन का तोहफा मिला है। दरअसल इलेक्ट्रॉनिक कंपनी टेक्नो ने यूजर्स के लिए अपनी स्पार्क सीरीज में पहला फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस सीरीज में Tecno Spark 10 5G पेश किया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए नया फोन 12,999 रुपये में पेश किया है।

    अगर आप भी 15 हजार रुपये के बजट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो टेक्नो का नया डिवाइस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

    Microsoft ने पेश किए नए अवतार

    टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 2021 में जानकारी दी थी कि वह टीम्स में 3डी अवतार लाएगी और पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने प्राइवेट प्रीव्यू मेश अवतार को पेश कर दिया था।

    इन अवतारों का उद्देश्य लोगों को ऐसे समय में मीटिंग में स्वयं का प्रतिनिधित्व करने में मदद करना है जब वे अपना वेबकैम चालू नहीं करना चाहते हैं। बड़ी बात ये है कि माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के लिए अवतार पब्लिक प्रिव्यू शुरू हो रहे हैं। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

    Redmi यूजर्स के लिए 30 मार्च को ला रहा नया फोन

    इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रेडमी अपने यूजर्स को Redmi 12C का तोहफा पेश करने जा रही है। फोन की लॉन्चिंग डेट भी कन्फर्म हो चुकी है। जी हां, रेडमी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया फोन इसी महीन की 30 तारीख को लॉन्च करने जा रहा है।

    दरअसल कंपनी ने इस डिवाइस को चीन में लॉन्च किया था, जिसके बाद कंपनी ने Redmi 12C को इसी साल ग्लोबली भी लॉन्च किया। नए डिवाइस को लेकर प्राइस की जानकारियां सामने आई हैं। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

    Honor ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन

    इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Honor ने अपने यूजर्स के लिए दो नए स्मार्टफोन की पेशकश रखी है। कंपनी ने आज दो स्मार्टफोन Honor Play 7T and Honor Play 7T Pro को लॉन्च किया है।

    कंपनी के दोनों ही डिवाइस को चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने दोनो डिवाइस octa-core MediaTek Dimensity 6020 SoC के साथ पेश किए हैं। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।