Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honor ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, 50mp प्राइमरी कैमरे के साथ मिल रहे डिवाइस

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 05:24 PM (IST)

    Honor ने कम बजट में दो नए स्मार्टफोन को पेश किया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए Honor Play 7T और Honor Play 7T Pro को लॉन्च किया है। इस आर्टिकल में दोनों फोन के फीचर्स पर बात की गई है। (फोटो- Honor)

    Hero Image
    Honor Play 7T and Honor Play 7T Pro Launched, Pic Courtesy- Honor

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Honor ने अपने यूजर्स के लिए दो नए स्मार्टफोन की पेशकश रखी है। कंपनी ने आज दो स्मार्टफोन Honor Play 7T and Honor Play 7T Pro को लॉन्च किया है। कंपनी के दोनों ही डिवाइस को चीन में लॉन्च किया गया है। आइए जल्दी से कंपनी के नए डिवाइस की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डाल लें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honor Play 7T और 7T Pro कीमत

    सबसे पहले नए डिवाइस की कीमत की बात करें तो कंपनी ने Honor Play 7T के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 1,099 यानी करीब 13,100 रुपये में लाया गया है। इसी तरह, Honor Play 7T के 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 1,299 यानी करीब 15,500 रुपये में लाया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन रंगों Magic Night Black, Titanium Sky Sliver और Sea Blue में पेश किया है।

    वहीं दूसरी ओर, Honor Play 7T Pro के 128 जीबी वेरिएंट को CNY 1,499 यानी करीब 17,900 रुपये में लाया गया है। Honor Play 7T Pro के 256 जीबी वेरिएंट को CNY 1,699 यानी करीब 20,300 रुपये में लाया गया है। कंपनी ने इस डिवाइस को तीन रंगों Star dream silver, ink jade blue, और phantom night black में पेश किया है।

    Honor Play 7T के फीचर्स

    कंपनी ने Honor Play 7T को 6.74 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया है। डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी इस डिवाइस को octa-core MediaTek Dimensity 6020 SoC के साथ पेश करती है।

    फोन में प्राइमरी कैमरा 50-megapixel का दिया गया है, जबकि डेप्थ सेंसर 2-megapixel का मिलता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए डिवाइस में 5-megapixel कैमरा मिलता है। डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी 22.5W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

    Honor Play 7T Pro के फीचर्स

    कंपनी ने Honor Play 7T Pro को 6.7 इंच के एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया है। डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी इस डिवाइस को octa-core MediaTek Dimensity 6020 SoC के साथ पेश करती है।

    फोन में प्राइमरी कैमरा 50-megapixel का दिया गया है, जबकि डेप्थ सेंसर 2-megapixel का मिलता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए डिवाइस में 8-megapixel कैमरा मिलता है। डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी 22.5W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।