Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Gochar 2025: सावन सोमवार से भगवान शिव बदलेंगे इन राशियों की तकदीर, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 08 Jul 2025 04:42 PM (IST)

    सावन सोमवार का दिन बेहद खास होता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है।

    Hero Image
    Guru Gochar 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

     धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जुलाई को सावन महीने का पहला सोमवार है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा। सावन सोमवार के मौके पर देश के सभी बड़े एवं छोटे शिव मंदिर में देवों के देव महादेव का अभिषेक किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो सावन सोमवार से एक दिन पहले देवगुरु बृहस्पति अपनी चाल बदलेंगे। आसान शब्दों में कहें तो नक्षत्र चरण परिवर्तित करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। इनमें तीन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा।  साथ ही अर्थ की समस्या भी दूर होगी।  आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन सोमवार पर राशि के हिसाब से करें महादेव का अभिषेक, दूर होंगी सारी परेशानियां

    वृषभ राशि

    देवगुरु बृहस्पति की स्थिति बदलने से वृषभ राशि के जातक भी लाभान्वित होंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि के जातकों के धन भाव में हैं। अतः सावन के पहले सोमवार से आपके मान-सम्मान में और बढ़ोतरी होगी। धन लाभ हो सकता है।

    धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को भी जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकारी तंत्र से भी लाभ देखने को मिल सकता है। भगवान शिव की कृपा से भाग्य में वृद्धि होगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। रुके काम बनेंगे। परिवार में प्यार और स्नेह बना रहेगा। धन बचाने में सफल होंगे। जॉब की परेशानी दूर हो सकती है।

    मिथुन राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं। इससे मिथुन राशि के जातकों को जीवन में विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। सेहत उत्तम रहेगी। धर्म में आस्था बढ़ेगी। शिव जी की कृपा से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली  आएगी। सभी बिगड़े काम बनेंगे। घर में खुशियों जैसा माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य का भी आयोजन कर सकते हैं।

    देव दर्शन के लिए धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बन सकता है। लालच से बचना होगा। विवाद से दूर रहें। सावन सोमवार पर शिव जी की भक्ति भाव से पूजा करें। जीवन की हर परेशानी दूर हो जाएगी।

    कर्क राशि

    वर्तमान समय कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम है। शिवजी की कृपा से आपको लाभ मिलेगा। यश-कीर्ति और मान-समान में वृद्धि होगी। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों को दोगुना लाभ होगा। बैंकिंग से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इससे आपको धन लाभ होगा। निवेश के लिए समय उत्तम है।

    बड़ों की सलाह लेकर निवेश कर सकते हैं। रुका हुआ कारोबार भी दौड़ेगा। विद्या अर्जन की सोच सकते हैं। स्वभाव में विनम्रता आएगी। आय के साधन बनेंगे। सेहत संबंधी परेशानी भी दूर होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। वजन बढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- शिव जी को भांग-धतूरा चढ़ाने से लेकर, कैलाश में निवास तक, महादेव से जुड़ी हर चीज देती है खास संकेत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।