Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2025: सावन सोमवार पर राशि के हिसाब से करें महादेव का अभिषेक, दूर होंगी सारी परेशानियां

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 08 Jul 2025 02:10 PM (IST)

    सावन माह के पहले सोमवार पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में देवों के देव महादेव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही करियर और कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। भगवान शिव के शरणागत रहने वाले साधक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

    Hero Image
    Sawan 2025: सावन सोमवार पर क्या करें और क्या न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2025: सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही त्रयोदशी तिथि और सावन शिवरात्रि पर व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव का अभिषेक करने से साधक की मनोकामना जल्द पूरी होती है। साथ ही सुख, सौभाग्य और आय में वृद्धि होती है। अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर राशि अनुसार इन चीजों से महादेव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें- Sawan Somvar Vrat 2025: सावन सोमवार के दिन कब और कैसे करें महादेव की पूजा, यहां जानें सबकुछ

    राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातक सावन सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद शहद से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक सावन सोमवार के दिन गंगाजल में मदार के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पूजा के समय शुद्ध दही या घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक सावन सोमवार के दिन गंगाजल में सुगंध या शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक पूजा के समय गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पूजा के समय शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पूजा के समय गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक सावन सोमवार के दिन गाय के कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक सावन सोमवार के दिन काले तिल मिश्रित गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक सावन सोमवार के दिन गंगाजल में साबुत उड़द मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें- Sawan Somwar 2025: वर्षों बाद सावन सोमवार पर आयुष्मान योग समेत बनेंगे कई अद्भुत संयोग, बरसेगी महादेव की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।