Krishna Janmashtami 2025 पर श्री कृष्ण की लीलाओं को समझने के लिए पढ़ें ये 5 जरूरी किताब

16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के खास मौके पर भगवान श्री कृष्ण की जीवन लीला, उद्देश्य और शिक्षा को गहराई से समझना है? तो पढ़ें ये 5 बेहतरीन किताब। इनसे आपके जीवन को मिल सकती हैं एक नई दिशा।
कृष्ण-जन्माष्टमी-2025-के-लिए-धार्मिक-किताबें

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के अवसर पर भगवान के रूप और उनकी लीलाओं को समझने के लिए धार्मिक पुस्तकों का पढ़ना एक शानदार अनुभव हो सकता है। यदि आप इस कृष्ण जन्माष्टमी पर अपने आध्यात्मिक जीवन को आगे बढ़ाना चाहते हैं, और इनसे संबंधित कुछ खास धार्मिक किताबों को पढ़ना चाहते हैं, तो सही जगह आए हैं। यहां हाउस ऑफ बुक्स पेज पर भगवान श्री कृष्ण से संबंधित किताबों को लिस्ट किया है, जिनको पढ़ना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इन किताबों में भगवान श्री कृष्ण की कथाएं, उपदेश, लीलाएं और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो हमें जीवन में सही रास्ता दिखा सकती हैं और साथ ही प्रेरणा देने का काम करती हैं। इसके अलावा, इन किताबों को पढ़कर आप भगवान श्री कृष्ण के प्रेम और भक्ति को और गहरे तरीके से समझ सकते हैं।

  • Main Krishna Hoon - Box Set Krishna Janmashtami Devotional Book

    'मैं कृष्ण हूँ' यह एक अद्भुत और रोमांचक किताब सीरीज है, जो भगवान श्री कृष्ण के जीवन के साथ-साथ उनकी गहरी सायकोलॉजी को भी बताती है। यह सीरीज दीप त्रिवेदी द्वारा लिखी गई है, जो 'मैं मन हूँ', 'मैं गीता हूँ', और 'सबकुछ सायकोलॉजी है' जैसे बेस्टसेलर किताबों के लेखक हैं। इस 6 किताब की सीरीज में कृष्ण के जीवन के हर पहलू को सायकोलॉजिकल दृष्टिकोण से समझाया गया है, जिससे यह समझ में आता है कि कृष्ण ने अपने जीवन में जो भी कार्य किए, वह क्यों किए। साथ ही कृष्ण की आत्मकथा को पढ़ते हुए आप भगवान कृष्ण से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब पा सकते हैं, जैसे - कृष्ण और राधा का नाता क्यों बिछड़ा? कृष्ण ने द्वारका क्यों बसाई? महाभारत के युद्ध में कृष्ण ने पांडवों का साथ क्यों दिया? इस किताब को महाभारत, भागवत पुराण, विष्णु पुराण, और अन्य प्रमुख ग्रंथों से रिसर्च करके लिखा गया है। 'मैं कृष्ण हूँ' किताब को जन्माष्टमी 2025 के अवसर पढ़कर आप कृष्ण जीवन के रहस्यों को समझ सकते हैं और अपनी जीवन यात्रा को सही दिशा में ले जा सकते हैं। यह किताब अंग्रेजी और गुजराती भाषा में भी मौजूद है।

    01
  • Krishna Ek Rahasya (2024) Book on Lord Krishna for Janmashtami

    'कृष्ण एक रहस्य' एक शानदार आध्यात्मिक उपन्यास है, जिसे ईशान महेश ने लिखा है। इस उपन्यास में भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की पारंपरिक लोक कथा का नया रूप दिखाया गया है। इसमें कृष्ण और सुदामा के संबंधों को गहराई से बताया गया है, जिसमें सुदामा श्री कृष्ण के विराट रूप को समझने की कोशिश करते हैं और अंत में यह स्वीकार करते हैं कि कृष्ण का प्रेम और दिव्यता, उनकी समझ से बहुत परे है। यह किताब कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के अवसर पर उन पाठकों के लिए बढ़िया विकल्प है जो कृष्ण की भक्ति, ज्ञान और प्रेम को गहराई से समझना चाहते हैं।

    02
  • Krishna Story In Hindi Krishna Janmashtami Spiritual Reads

    ‘श्री कृष्ण’ किताब भगवान श्री कृष्ण की अद्भुत लीलाओं के बारे में बताती है, जो 5000 साल पहले पृथ्वी पर अवतार लेकर आए थे। इस किताब के माध्यम से, आप कृष्ण की विराट विशेषताओं और उनके महान काम को जानने की कोशिश कर सकते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी 2025 पर इस किताब को पढ़ना आपको भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाएगा। इस पुस्तक में कृष्ण भगवान के वृंदावन में बिताए गए समय की कथा बताई गई है, जहां सभी निवासियों को भगवन अपनी मुरली की धुन से मोहित करते हैं और साथ ही असुरों और योद्धाओं से संघर्ष करते हुए उनके नाश की तैयारी करते हैं। यह किताब आज के समय की मानवीय चिंताओं से भी जुड़ी हुई है, और जो कोई भी इसे पढ़ेगा, उसे इसका संदर्भ समझ में आ सकता है।

    03
  • Main Hi Radha Main Hi Krishna Spiritual Books to Read This Janmashtami

    'मैं ही राधा, मैं ही कृष्ण' डॉ. गुलाब कोठारी द्वारा रचित एक धार्मिक और आध्यात्मिक किताब है, जो जीवन के वास्तविक, सत्य और गहरे रास्ते को सरल शब्दों में समझाती है। यह किताब केवल राधा और कृष्ण के दिव्य रूपों का ही नहीं, बल्कि हमारे भीतर छुपी शक्तियों का भी उद्घाटन करती है। इस काव्य रचना में डॉ. कोठारी ने धर्म, अर्थ, काम (माया), और मोक्ष के सिद्धांतों को एक नए दृष्टिकोण से पेश किया है। यह किताब समझाती है कि यदि कृष्ण को पाना है, तो राधा बनना जरूरी है, यानी आत्मा को शुद्ध और संतुलित करना बेहद जरूरी है। इस किताब को मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के अवसर पर यह किताब आध्यात्मिक खोज में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 

    04
  • 365 Krishna Stories: Daily Tales of Lord Krishna's

    कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के अवसर पर बच्चों के लिए अच्छी सी किताब तलाश रह हैं, तो यह "365 कृष्ण की कथाएँ" एक अद्भुत और आकर्षक विकल्प है। इसमें भगवान श्री कृष्ण के चमत्कार, उनकी जीवन-दर्शन और भक्ति की शिक्षाओं को बच्चों को सरल और मनोरंजक तरीके से बताया गया है। यह पुस्तक भगवद गीता और पुराणों से प्रेरित है और 365 दिन एक नई कहानी पेश करती है, जिससे बच्चे कृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर महाभारत में उनकी भागीदारी का आनंद ले सकते हैं। साथ ही यह किताब हर कहानी में बच्चों को सच्चाई, विनम्रता, भक्ति और प्रेम जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्य सिखाती है। सरल भाषा में लिखी गई यह किताब बच्चों के लिए एक बेहतरीन कृष्ण जन्माष्टमी गिफ्ट है, जिसको आप दिन में या सोते समय पढ़कर सुना सकते हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • जन्माष्टमी पर कृष्ण को कौन सी पुस्तकें पढ़नी करनी चाहिए?
    +
    जन्माष्टमी पर श्रीमद्भगवत गीता, भागवत पुराण और कृष्ण लीला से संबंधित किताब पढ़ना अच्छा माना जाता है।
  • क्या जन्माष्टमी पर बच्चों को कृष्ण भक्ति से जोड़ने के लिए कोई विशेष किताब है?
    +
    जी हाँ, जन्माष्टमी पर बच्चों को कृष्ण भक्ति से जोड़ने के लिए “बाल कृष्ण लीला कथाएं” और “कृष्ण भक्ति गीत” किताब बच्चों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
  • जन्माष्टमी के लिए सबसे लोकप्रिय कृष्ण भक्ति पुस्तक कौन सी है?
    +
    जन्माष्टमी के लिए श्रीमद्भगवत गीता को सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण माना जाता है।