बुक गिफ्ट करना काफी बेहतरीन और अच्छा विचार है, लेकिन काफी लोग बुक की शैली और लेखक को लेकर उलझन में रहते है। कि कौन-सी बुक किस व्यक्ति को गिफ्ट करने के लिए सही रहेगी। इस लेख में हमने ऐसे ही 10 भिन्न-भिन्न शैली वाली पुस्तकों को सूचीबद्ध किया है, जिसमे आपको सेल्फ हेल्प, रोमांटिक, इतिहास और अन्य हिंदी उपन्यास वाली बुक्स के विकल्प मिलते हैं। आप इनको पढ़कर समझ पाएंगे और सही तरीके से सोच पाएंगे की कौन-सी बुक आपको किसी को गिफ्ट देने के लिए उपयुक्त रहेगी।
किताब गिफ्ट करते समय किन-बातों का ध्यान रखना चाहिए?
किसी को किताब गिफ्ट करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है ताकि आपका गिफ्ट सामने वाले व्यक्ति को पसंद आए।
- जिस व्यक्ति को आप किताब देना चाहते हैं वो कहानी, सेल्फ हेल्प, इतिहास या मोटिवेशन किस प्रकार की Book पढ़ना पसंद करता है।
- सरल भाषा वाली किताब का चुनाव करें।
- तीसरा, किताब की किस उम्र के व्यक्ति और मेंटल लेवल के लिए है, उसके बारे में ठीक से जान लें।
Top Ten Products
Ikigai: Japanese secret to long and happy life
इकिगाई हेक्टर गार्सिया और फ्रांसेस्क मिरायस द्वारा लिखित पुस्तक है, जो जापानी संस्क इकिगाई पर आधारित है। इकिगाई शब्द का अर्थ है, वह चीज, जो हमें हर दिन उठने के लिए प्रेरित करता है। यह पुस्तक जापान के ओकिनावा आइलैंड के लोगों की लाइफ के बारे में बताती है, जहाँ लोग सौ वर्ष से अधिक जीते हैं। लेखक बताते हैं कि कैसे अच्छा खाना खानें से, एक्टिव लाइफस्टाइल जीनें से और मजबूत सामाजिक संबंध बनाने और सकारात्मक सोच रखने से कैसे जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। इस पुस्तक में इकिगाई को खोजने के चार मुख्य चीजों पर बात की गई है। पहला, वह काम जिसे आप पसंद करते हैं, दूसरा जिसमें आप अच्छे हैं, तीसरी जिस काम की दुनिया को आवश्यकता है, और जिसके लिए आपको पैसे मिल सकते हैं। इन सब चीजों को करने से लाइफ में बैलेंस और संतुष्टि प्राप्त होती है।
01
Kasap
कसप मनोहर श्याम जोशी का एक अद्भत हिंदी उपन्यास है, जो प्यार और सामाजिक कठनाइयों को गहराई से प्रस्तुत करता है। कहानी में नायक और नायिका के बीच का प्रेम संबंध है। डीडी एक अनाथ और सिनेमा प्रेमी है, जबकि बेबी एक स्वतंत्र सोच वाली, शिक्षित पहाड़ी लड़की है। उपन्यास में दोनों पात्रों के बीच का संबंध विभिन्न सामाजिक और व्यक्तिगत बाधाओं से गुजरता है, जिसमें पारिवारिक विरोध, करियर की महत्वाकांक्षाएं शामिल हैं। कहानी में कुमाऊंनी भाषा और संस्कृति की झलक मिलती है, जो इसे पढ़ने में और भी रोचक बनाती है। यह Hindi Novel न केवल एक प्रेम कहानी है, बल्कि स्वंय की आत्म-खोज, सामाजिक मान्यताओं और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की खोज की भी कहानी है।
02
Don't Believe Everything You Think (English)
यह पुस्तक जोसेफ गुयेन द्वारा लिखी गई है, जो यह समझाने में मदद करती है कि हमारी सोच ही हमारे दुखों का मुख्य कारण होती है। पुस्तक में बताया गया है कि कैसे हम अपने विचारों से दूरी बनाकर मानसिक शांति प्राप्त कर सकते हैं। यह पुस्तक बताती है कि हमें अपने हर विचार पर भरोसा करना जरुरी नहीं होता है, और हम अपने सोचने के तरीके को बदलकर सेल्फ-डाउट, चिंता और अपना नुकसान करने से मुक्त हो सकते हैं। यह पुस्तक काफी सरल भाषा में गहरी बातों को समझाने की कोशिश करती है, जो पढ़ने वालों को आत्म जागरूकता और मानसिक स्वतंत्रता की ओर ले जाता है।
03
Attitude is Everything change your attitude change your life!
जेफ़ केलर के जीवन पर आधारित यह पुस्तक उनकी मोटीवेशनल स्पीकर बनने के सफर के बारें में बात करती है। लेखक अपने वकील के पेशे में काफी अच्छा कर रह होते हैं लेकिन उन्हें कही न कहीं कुछ कमी लग रही होती हैं, तब उनके जीवन में बड़ा बदलाव आता है और वह अपने पेशे को छोड़कर सन् 1992 में मोटिवेशनल स्पीकर बनना चुनते है। यह कहानी तीन भाग में विभाजित है, जिसमें केलेर के जीवन के अलग-अलग पड़ाव के बारे में बताया गया है यह पुस्तक पाठक को समझाने की कोशिश करती है कि जीवन में सकारात्मक सोच और साउंड विजुवलाइजेशन के साथ आप जीवन में जो चाहें वो हासिल कर सकते हैं। साथ ही, लेखक बताते है कि कैसे आप अपने व्यवसायिक जीवन में बेहतर कर सकते हैं। यह बूक पढ़ने मे बड़ी रोचक है, जिसे आप हफ्ते भर में पढ सकते हैं।
04
Daughters of the Sun: Empresses Queens and Begums of the Mughal Empire
यह इरा मुखोटी द्वारा लिखित एक ऐतिहासिक पुस्तक है। इस पुस्तक में लेखिका ने पारंपरिक इतिहास से हटकर महिलाओं के दृष्टिकोण से मुग़ल काल का वर्णन किया है। यह पुस्तक मुग़ल साम्राज्य की उन महिलाओं की कहानियाँ प्रस्तुत करती है, जो इतिहास में अक्सर अनदेखी रह गईं या कर दी गईं थी। लेखिका ने बेगमों और रानियों के निजी जीवन साथ ही उनकी शासन में राजनीतिक भूमिका और सांस्कृतिक योगदान को विस्तार से बताया है। पुस्तक में नूरजहाँ, जहाँआरा बेगम जैसी प्रमुख महिलाओं की कहानियाँ शामिल हैं, जो मुगल साम्राज्य के निर्माण और उसके चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं।
05
Life's Amazing Secrets: How to Find Balance and Purpose in Your Life
गौ़र गोपाल दास द्वारा लिखित लाइफ अमेजिंग सिक्रेटस जीवन में संतुलन और उद्देश्य खोजने में मदद करती है। इस पुस्तक में लेखक अपने मित्र हैरी के साथ मुंबई की ट्रैफिक में यात्रा करते हुए जीवन के चार जरुरी पहलुओं पर चर्चा करते हैं यह पुस्तक व्यक्तिगत जीवन, संबंध, कार्य और सामाजिक योगदान के बारे में बात करती है। लेखक बताते हैं कि इन चारों क्षेत्रों में संतुलन बनाकर हम सच्चे सुख और संतोष को प्राप्त कर सकते हैं। पुस्तक में सरल कहानियों और उदाहरणों के माध्यम से यह समझाया गया है कि कैसे सकारात्मक सोच और आत्म-चिंतन से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।
06
The Power of Your Subconscious Mind: Original Classic Edition | Premium Paperback
जोसेफ मर्फी द्वारा लिखित यह पुस्तक जो सिखाती है कि हमारा अवचेतन मन हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है। पुस्तक में बताया गया है कि हमारा अवचेतन मन हमारे विश्वासों और नजरिये को प्रभावित करता है, और हमारे विचारों, इच्छाओं और उद्देश्यों को डायरेक्शन देता है। डॉ. मर्फी बताते हैं कि यदि हम अपने अवचेतन मन में सकारात्मक विचारों को स्थापित करें, तो हम अपने जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस पुस्तक में विभिन्न तकनीकों का वर्णन किया गया है, जैसे कि सकारात्मक पुष्टि, मानसिक चित्रण और आत्म-सुझाव, जो हमें अपने अवचेतन मन को दोबारा प्रोग्राम करने में मदद करते हैं। लेखक का मानना है कि हम अपने अवचेतन मन को सकारात्मक विचारों से भरकर अद्भुत परिवर्तन ला सकते हैं।
07
The Mountain Is You: Transforming Self-Sabotage Into Self-Mastery (English)
दा माउंटेन इज यू ब्रीएना विस्ट द्वारा लिखित एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो आत्म-नुकसान को आत्म-नियंत्रण में बदलने में मदद करती है। पुस्तक में बताया गया है कि कैसे हम अपने भीतर की समस्याओं, जैसे डर, असुरक्षा और नकारात्मक सोच, को पहचानकर उन्हें पार कर सकते हैं। लेखिका ने पर्वत को एक मेटाफर के रूप में उपयोग किया है, जो हमारे व्यक्तिगत संघर्षों और चुनौतियों का प्रतीक है। पुस्तक में व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं, जैसे जीवन में छोटे बदलाव करना, भावनात्मक समझ बेहतर करना और आत्म-करुणा, जो हमें आत्म-विकास की दिशा में ले जाते हैं। यदि आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं, तो यह पुस्तक उपयोगी हो सकती है।
08
The Alchemist
पाउलो कोएल्हो का यह उपन्यास आत्म-खोज और सपनों की पूर्ति की कहानी है। कहानी सैंटियागो नामक एक युवा अंडालूसी चरवाहे की है, जो एक बार-बार आने वाले सपने के कारण मिस्र के पिरामिडों में छिपे खजाने की तलाश में निकल पड़ता है। इस यात्रा में वह विभिन्न लोगों से मिलता है, जैसे कि एक बूढ़ा राजा, एक क्रिस्टल व्यापारी, एक अंग्रेज़ जो अल्केमी सीखना चाहता है, और अंततः एक रहस्यमय अल्केमिस्ट से मिलता है। इन सभी से वह जीवन के महत्वपूर्ण लाइफ लेशन सीखता है, जैसे कि अपने दिल की सुनना, अपने व्यक्तिगत लक्ष्य को पहचानना, और यह विश्वास रखना कि जब आप कुछ सच्चे दिल से चाहते हैं, तो पूरा ब्रह्मांड आपकी मदद करता है। यह पुस्तक स्वंय की खोज की एक सुंदर कहानी प्रस्तुत करती है।
09
Train To Pakistan (PB)
ट्रेन टू पाकिस्तान कुशवंत सिंह द्वारा लिखा गया एक संवेदनशील उपन्यास है, जो 1947 के भारत-पाक विभाजन के समय होने वाली घटनाओं पर आधारित है। कहानी मनो माजरा नामक एक शांत गाँव में घटित होती है, जहाँ सिख और मुस्लिम सदियों से मिल-जुलकर रहते हैं। लेकिन जब विभाजन के बाद हिंसा फैलती है, तो यह गाँव भी नफरत की आग में झुलसने लगता है। जुगट और इकबाल जैसे लोग इस संघर्ष के बीच फंसे हैं, जो प्रेम, साहस और नैतिकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह उपन्यास विभाजन की त्रासदी को मानवीय नजरिये से देखने का अवसर प्रदान करता है।
10
फिक्शन और नॉन-फिक्शन में क्या अंतर होता है?
फिक्शन और नॉन-फिक्शन के बीच मुख्य अंतर यह होता है कि फिक्शन मन के द्वारा बनाई गई चीजों पर आधारित होता है, जबकि नॉन-फिक्शन सच्चाई और असल में जो घटित हुआ है, उस पर आधारित होता है।
- Fiction Books में लेखक अपनी कल्पना से कहानियाँ, किरदार और घटनाएँ बनाता है, जैसे उपन्यास, कहानियाँ या नाटक इनके बेहतरीमन उदाहरण हैं। इसमें सबकुछ वास्तविक नहीं होता, बल्कि मनोरंजन और भावनाओं पर ज़ोर दिया जाता है।
- वहीं Non-Fiction में जो कुछ भी लिखा जाता है, वह सच्चाई, तथ्यों और असली घटनाओं पर आधारित होता है, जैसे किसी की जीवनी, इतिहास, समाचार आदि।
इन्हें भी पढ़े :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।