भारतीय लेखकों की 10 ऐसी किताबें जो आपको हर शैली के बारें में देगीं जानकारी

अगर आप किताबें पढ़ने में रूचि रखते हैं या फिर आप अभी पढ़ना शुरू कर रहे है और थोड़ा असमंजश में है कि कहा से शुरू किया जाए। तो, आपकी इसी परेशानी को देखते हुए हम लेकर आए हैं, भारतीय लेखको द्वारा लिखी गए बेहतरीन बुक्स के विकल्प। जो आपकी पढ़ने में रूचि बनाने के साथ ही ज्ञान वर्धन भी करेंगी।
भारतीय लेखकों की 10 शानदार किताबें

आज के समय में ज़्यादातर लोग मोबाइल या लैपटॉप पर किताबें पढ़ लेते हैं, लेकिन फिजिक्ल बुक्स पढ़ने का अलग ही मजा होता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें असली किताबें पढ़ना पसंद है, तो हम लेकर आए है, ऐसी ही 10 शानदार किताबों की सूची, जिन्हें भारत के मशहूर लेखकों ने लिखा है। ये किताबें न सिर्फ़ आपको नई बातें सिखाएंगी, बल्कि पढ़ते-पढ़ते आप इनके किरदारों और कहानियों से जुड़ाव महसूस करेगें। चाहे आपको इतिहास में दिलचस्पी हो, प्रेम कहानियां पसंद करते हों या फिर पौराणिक कथाओं और सामाजिक विषयों को पढ़ना अच्छा लगता हो, इस लिस्ट में हर तरह की किताब मौजूद है। ये वो किताबें हैं जिन्हें आप खाली समय में, सफर में या रात को सोने से पहले पढ़ सकते हैं। इन हाउस ऑफ बुक्स की पुस्तको की अधिक जानकारी के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते हैं।

भारत के कुछ प्रसिध्द लेखक व उनकी किताबें कौन-सी हैं ?

  • भारत के कई लेखक दुनिया भर में अपनी सुप्रसिद्ध लेखनी के लिए जाने जाते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण में से एक मुंशी प्रेमचंद हैं, जिन्होंने गोदान, निर्मला जैसे उपन्यास और ढे़र सारी कहानियाँ लिखी हैं, जो भारतीय समाज की सच्चाई और असलियत को दर्शाती हैं और साथ ही देश में बरसों से गरीबों की कैसी हालत रही है, उसका भी सटीक चित्रण करती हैं।
  • रवींद्रनाथ टैगोर की गीतांजलि, जो बंगाली कविताओं का एक पूरा संग्रह है, उसके लिए उन्हें साल 1913 में साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस सम्मान को पाने वाले वे पहले एशियाई व्यक्ति थे।
  • आर. के. नारायण की मालगुडी डेज छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है, खासकर बच्चों के लिए, जो सन 1943 में पहली बार प्रकाशित हुई थी।
  • खुशवंत सिंह, जो पेशे से पत्रकार रहे, उनकी पुस्तक ट्रेन टू पाकिस्तान में सन् 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान के विभाजन से लोगों को हुई पीड़ा को बखूबी दर्शाया गया है।
  • अरुंधति रॉय की द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पसंद की जाने वाली एक शानदार पुस्तक है, जो वर्जित प्रेम को बखूबी दर्शाती है, जिसमें अम्मू और वेलुथा का प्रेम सफल नहीं हो पाता है। और अभी के समय की बात करें तो चेतन भगत भी लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं, जिन्हें आज की युवा पीढ़ी पढ़ना काफी पसंद करती है। उनकी पुस्तक 2 स्टेट्स, जिस पर हिंदी सिनेमा में फिल्म भी बनी है, वह काफी प्रसिद्ध है।
  • Indians: A Brief History of a Civilization by Namit Arora: Must Read on Indian Civilisation, Glimpse of History of Indian Culture

    नमित अरोड़ा की यह पुस्तक भारतीय सभ्यता की 5000 वर्षों की कहानी को सरल और रोचक भाषा में प्रस्तुत करती है। लेखक ने छह ऐतिहासिक स्थलों धोलावीरा, नागार्जुनकोंडा, नालंदा, खजुराहो, हम्पी और वाराणसी की यात्रा के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को दर्शाया है। इस पुस्तक में विभिन्न विदेशी यात्रियों जैसे मेगस्थनीज, ह्वेनसांग, अलबरूनी और मार्को पोलो के विवरणों की भी जानकारी मिलती है। लेखक ने जाति व्यवस्था, धार्मिक आंदोलनों और सामाजिक संरचनाओं जैसे विषयों पर गहन विचार प्रस्तुत किए हैं। यह पुस्तक इतिहास प्रेमियों और सामान्य पाठकों दोनों के लिए समान रूप से उपयोगी है। इंडियंस एक ऐसी पुस्तक है जो भारत की विविधता और जटिलता को समझने में मदद करती है। यह पुस्तक भारतीय इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वालों के लिए उपयोगी हो सकती हैं।

    01
  • You are the Best Friend: A True story of falling in Love & finding inner Peace | An inspiring story by the author of You are the Best Wife

    अजय पांडे की यह पुस्तक एक सच्ची प्रेम कहानी है, जो खुद की खोज, मानसिक स्वास्थ्य और मित्रता के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी अजय की है, जो अपनी पत्नी भावना की मृत्यु के बाद गहरे डिप्रेशन में डूबा हुआ है। थेरेपी और दवाओं के बाद भी, वह अपने जीवन में किसी उद्देश्य की तलाश कर रहा है। एक दिन, वह आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रुद्रप्रयाग जाता है, जहाँ उसकी मुलाकात अनिशा से होती है। अनिशा की जिंदादिली और जीवन को देखने के नजरिया अजय के जीवन में नई रोशनी लाता है। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती है, और अजय अपने दुखों से बाहर आने लगता है। इस पुस्तक में लेखक ने कहानी को सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत किया है, जिससे पढ़ने वाले कहानी से जुड़ाव महसूस करते हैं। यह Book उन सभी के लिए प्रेरणादायक है जो जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और एक सच्चे मित्र की तलाश में हैं।

    02
  • ASURA: Tale of the Vanquished | Part of 100 Books by Indian Authors to read in a Lifetime| Mythological Fiction Bestseller Novel by Anand Neelakantan | Historical Fiction about Ravana | Indian Author Book Based on Ramayana | Author of Ajaya book series

    आनंद नीलकंठन की यह पुस्तक रामायण की पारंपरिक कथा को रावण और एक सामान्य असुर, जिसकी नाम भद्र के नजरिये से प्रस्तुत करती है। यह उपन्यास विजेताओं की नहीं, बल्कि राम से हारे पराजितों की आवाज़ को सामने लाता है। पुस्तक में रावण को एक महत्वाकांक्षी और बुद्धिमान नेता के रूप में चित्रित किया गया है, जो असुर समाज को देवों के अधीनता से मुक्त कराने का प्रयास करता है। भद्र की कहानी एक आम व्यक्ति की है, जो रावण के शासन में अपने स्थान की तलाश करता है। लेखक ने असुरों की संस्कृति, सामाजिक संरचना और उनके संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया है। पुस्तक में यह भी दर्शाया गया है कि कैसे इतिहास विजेताओं द्वारा लिखा जाता है, और पराजितों की कहानियाँ अनकही रह जाती हैं। असुर उन पाठकों के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करती है, जो इतिहास और पौराणिक कथाओं को नए नजरिये या चश्में से देखना या समझना चाहते हैं। 

    03
  • 400 Days

    चेतन भगत की 400 डेज़ एक मिस्ट्री वाला उपन्यास है। कहानी गुरुग्राम में रहने वाले केशव राजपुरोहित और उसके मित्र सौरभ की है, जो एक लापता बच्ची, सिया अरोड़ा, के मामले की जांच करते हैं। सिया की मां, आलिया अरोड़ा, एक पूर्व मॉडल हैं, जो अपनी बेटी की तलाश में केशव की मदद लेती हैं। उपन्यास में रोमांस, पारिवारिक ड्रामा और रहस्य का मिश्रण है। इस उपन्यास की भाषा सरल और प्रभावी है। जिन्होनें अभी-अभी पढ़ना शुरु किया है, यह Chetan Bhagat Book उन के लिए उपयुक्त हो सकती है। यदि आप चेतन भगत के पुस्तकों को पसंद करते हैं या हल्की फुल्की रहस्यपूर्ण कहानियाँ पसंद करते हैं, तो इसे एक बार देख सकते हैं।

    04
  • The Palace of Illusions: Banerjee Divakaruni, Chitra

    चित्रा बनर्जी की इस पुस्तक में महाभारत को संक्षेप में दोहराया गया है, जो द्रौपदी या कहें कि पांचाली के नजरिये से बताई गई है। यह उपन्यास द्रौपदी के पूरे जीवन को दर्शाता है, उनकी अग्नि से उत्पत्ति, पांच पांडवों से विवाह, पाडवों के साथ वनवास, और कुरुक्षेत्र युद्ध तक के अनुभवों के बारे मे बताया गया हैं। कहानी में द्रौपदी की कृष्ण के साथ गहरी मित्रता और कर्ण के प्रति कठोर भावनाओं को भी उजागर किया गया है। लेखिका ने द्रौपदी के माध्यम से एक महिला की आवाज़ को प्राचीन पितृसत्तात्मक समाज में प्रस्तुत किया है, जो आज के संदर्भ में भी प्रासंगिक है। यह पुस्तक महाभारत की पारंपरिक कथा को एक नई तरीके से देखने का अवसर प्रदान करती है, और पाठकों को सोचने पर भी मजबूर करती है।

    05
  • Maun Muskaan ki Maar:

    मौन मुस्कान की मार आशुतोष राणा द्वारा लिखी गई एक बेहतरीन हिंदी पुस्तक है, जिसमें समाज और इंसानी व्यवहार की गहराइयों को समझाने वाली कई कहानियाँ शामिल हैं। यह पुस्तक रोजमर्रा की ज़िंदगी से जुड़े अनुभवों को बेहद अच्छे और व्यंग्यात्मक तरीके से पेश करती है। लेखक ने बड़ी ही सरल और सहज भाषा में अपनी बात रखी है, जिससे पढ़ने वाला हर इंसान कहानी से जुड़ाव महसूस करता है। कहानियों के माध्यम से लेखक ने समाज में फैले आडंबर पर गहरी चोट की है। पुस्तक में बुंदेली शैली की झलक भी देखने को मिलती है, जो इसे और भी रोचक बना देती है। यह पुस्तक न केवल मनोरंजन करती है बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है। यह पुस्तक समाज की सच्चाइयों को सरल भाषा में सामने लाती है। 

    06
  • Bharat Gandhi Ke Baad

    भारत: गांधी के बाद रामचंद्र गुहा द्वारा लिखित एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पुस्तक है, जो भारत की स्वतंत्रता के बाद की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत करता है। पुस्तक में भारत के विभाजन, शरणार्थी संकट, संविधान निर्माण, भाषाई राज्यों का पुनर्गठन, कश्मीर मुद्दा, आपातकाल, आर्थिक उदारीकरण, और सांप्रदायिक तनाव जैसे विषयों पर गहन विश्लेषण किया गया है। गुहा ने न केवल प्रमुख नेताओं जैसे जवाहर लाल नेहरू, पटेल और इंदिरा गांधी की भूमिका के बारे में बताया है, बल्कि आम नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नौकरशाहों के योगदान को भी काफी जानकारी दी है।

    07
  • Rag Darbari

    राग दरबारी एक प्रसिद्ध हिंदी उपन्यास है। यह उपन्यास उत्तर प्रदेश के एक काल्पनिक गाँव शिवपालगंज की भूमि पर आधारित है और भारतीय ग्रामीण समाज की सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत करता है। कहानी का मुख्य पात्र रंगनाथ है, जो इतिहास में एम.ए. करने के बाद अपने मामा वैद्याजी के पास गाँव आता है। वह गाँव की राजनीति, भ्रष्टाचार और सामाजिक ढांचे को करीब से देखता है, जहाँ वैद्याजी जैसे बड़े लोग पंचायत, सहकारी समिति और विद्यालय जैसे संस्थानों का अपने स्वार्थ के लिए उपयोग़ करते हैं उपन्यास में बताऐ गऐ पात्रों के माध्यम से लेखक ने ग्रामीण भारत की जटिलताओं, जातिवाद, भ्रष्टाचार को उजागर किया है। यदि आप भारतीय ग्रामीण जीवन और राजनीति की गहराइयों को समझना चाहते हैं, तो इस पुस्तक को पढ़ सकते हैं।

    08
  • Kasap

    कसप मनोहर श्याम जोशी का एक अद्भत हिंदी उपन्यास है, जो प्रेम, आत्म-संघर्ष और सामाजिक जटिलताओं को गहराई से प्रस्तुत करता है। कहानी में दुर्गादत्त तिवारी उर्फ डीडी और मैत्रेयी उर्फ बेबी के बीच का प्रेम संबंध है। डीडी एक अनाथ और सिनेमा प्रेमी है, जबकि बेबी एक स्वतंत्र सोच वाली, शिक्षित पहाड़ी लड़की है। उपन्यास में दोनों पात्रों के बीच का संबंध विभिन्न सामाजिक और व्यक्तिगत बाधाओं से गुजरता है, जिसमें पारिवारिक विरोध, करियर की महत्वाकांक्षाएं शामिल हैं। कहानी में कुमाऊंनी भाषा और संस्कृति की झलक मिलती है, जो इसे पढ़ने में और भी रोचक बनाती है। यह Hindi Novel न केवल एक प्रेम कहानी है, बल्कि स्वंय की आत्म-खोज, सामाजिक मान्यताओं और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की खोज की भी कहानी है।

    09
  • October Junction

    दिव्य प्रकाश दुबे द्वारा लिखित अक्टूबर जंक्शन एक बेहतरीन हिंदी उपन्यास है, जो चित्रा पाठक और सुदीप यादव की अनोखी कहानी को प्रस्तुत करता है। यह दोनों लोग पहली बार 10 अक्टूबर 2010 को बनारस के एक कैफ़े में मिलते हैं और वादा करते हैं कि वे हर साल इसी तारीख को मिलेंगे, बिना कभी एक-दूसरे को संपर्क किये। यह सिलसिला दस वर्षों तक चलता है, जहाँ हर मुलाकात में उनके जीवन की नई परतें खुलती रहती हैं। समय के साथ चित्रा एक प्रसिद्ध लेखिका बन जाती हैं और सुदीप एक सफल बिजनेसमन बन जाता है। उनकी मुलाकातें न तो केवल एक प्रेम कहानी हैं और न ही मित्रता। बल्कि यह एक ऐसी भावना है जिसकी कोई परिभाषा ही नही है। उपन्यास में बनारस के वातावरण का शानदार चित्रण किया गया है, जो कहानी को और भी प्रभावशाली बनाता है।

    10

इन्हें भी पढ़े :- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत के सबसे प्रसिद्ध लेखकों में कौन-कौन शामिल हैं?
    +
    भारतीय साहित्य में प्रेमचंद, अरुंधति रॉय, आर. के. नारायण, झुंपा लाहिड़ी, अमीश त्रिपाठी, और खुशवंत सिंह जैसे लेखक काफी प्रसिद्ध माने जाते हैं।
  • भारतीय लेखकों की कुछ लोकप्रिय किताबें कौन-सी हैं?
    +
    भारतीय लेखकों की कुछ लोकप्रिय और प्रसिद्ध किताबें हैं, जिसमें अरुंधति रॉय की ‘दी गॉड ऑफ़ स्माल थिंग्स’, आर. के. नारायण की ‘मालगुडी डेज’, खुशवंत सिंह की ‘ट्रैन टू पाकिस्तान’, झुंपा लाहिड़ी की ‘इंटरप्रेटर ऑफ़ मालडीएस’ आदि शामिल हैं।
  • क्या ये किताबें नए पाठकों के लिए भी उपयुक्त हैं?
    +
    हां, ये किताबें आसान भाषा में लिखी गई हैं और भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को अच्छे से दर्शाती हैं, जिससे नए पाठकों को भी जुड़ाव महसूस होता है।
  • क्या ये किताबें ऑनलाइन उपलब्ध हैं?
    +
    हां, सभी प्रमुख ऑनलाइन बुकस्टोर्स जैसे Amazon और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ये किताबें पेपरबैक, हार्डकवर और किंडल फॉर्मेट में उपलब्ध हैं।