Monsoon सीजन के लिए कौन-सी Washing Machine होती है बढ़िया? देखें विकल्प

मानसून के मौसम में धूप बड़ी मुश्किल से निकलती है। ऐसे में हमें एक ऐसे वॉशिंग मशीन की जरूरत होती है, जो ना केवल कपड़ों की बेहतर धुलाई करे बल्कि कपड़ों को तेजी से सुखाने में भी मदद करे। तो अगर आप मानसून सीजन के लिए एक बढ़िया वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं, तो यहां दिए कुछ विकल्प पर आप गौर कर सकते हैं।
मानसून सीजन के लिए कौन-सी Washing Machine होती है अच्छी?
मानसून सीजन के लिए कौन-सी Washing Machine होती है अच्छी?

क्या आपको भी मानसून के मौसम में कपड़े धोने और सुखाने में दिक्कत होती है? क्या आपके मन में भी यही सवाल है कि आखिर इस बारिश के मौसम में ऐसी कौन-सी वॉशिंग मशीन लेना सही होगा, जो ना केवल कपड़ों की बेहतर धुलाई करे, बल्कि कपड़ों को तेजी से सुखाने में भी मदद करे? तो आपके इन सवालों का जवाब आपको यहां मिल सकता है। दरअसल, यहां हमने भारत के टॉप 5 ब्रांड्स के वॉशिंग मशीन के बारे में बताया है, जो मानसून सीजन के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आने वाली यही वॉशिंग मशीन्स मानसून सीजन के लिए क्यों उपयुक्त मानी जाती है? तो इसका कारण इन वॉशिंग मशीन में मौजूद फीचर्स हैं। जिन वॉशिंग मशीन के बारे में हम आपको नीचे बताने वाले हैं, उनमें हीटेड एयर ड्रायर और इन-बिल्ट हीटर जैसे दमदार फीचर्स मौजूद हैं। ये फीचर्स गर्म पानी और गर्म हवा का उपयोग करके कपड़ों की बेहतर धुलाई और उन्हें जल्दी सुखाने में मदद करते हैं। तो आइए बिना किसी देरी इन वॉशिंग मशीन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मानसून फ्रेंडली वॉशिंग मशीन में कौन-कौन से फीचर्स होने चाहिए?

देखिए जैसा कि हम सभी जानते हैं मानसून के मौसम में गर्म हवा और धूप की काफी कमी होती है। इस कारण कपड़ों में नमी बनी रहती है और इसी नमी के कारण फिर उनमें बदबू और बैक्टीरिया-वायरस जैसी समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि एक मानसून फ्रेंडली वॉशिंग मशीन में कौन-कौन से फीचर्स मौजूद होने चाहिए, जो कपड़ों की बेहतर धुलाई के साथ-साथ उन्हें ठीक तरह से सुखाने में भी मदद करे।

हाई स्पिन स्पीड -

मानसून में सबसे बड़ी समस्या क्या होती है? यही की कपड़े जल्दी सूख नहीं पाते हैं, तो ऐसे में वॉशिंग मशीन हाई स्पिन स्पीड फीचर का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जितनी ज्यादा तेज वॉशिंग मशीन की स्पिन स्पीड होगी, कपड़ों से उतना ही ज्यादा पानी बाहर निकल पाएगा। लेकिन अब सवाल उठता है कि आखिर कितनी स्पिन स्पीड वाली वॉशिंग मशीन लेनी चाहिए? तो आप 1200 RPM स्पिन स्पीड वाली वॉशिंग मशीन चुन सकते हैं, क्योंकि इस स्पिन स्पीड के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन कपड़ों में से लगभग 80 प्रतिशत पानी निकालने की क्षमता रखती है।

इन-बिल्ट हीटर - 

आजकल मार्केट में इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ रही है, लेकिन अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन कोई अलग मशीन है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर एक फीचर है। यह तकनीक वॉशिंग मशीन के पानी को अपने आप सही तापमान पर गर्म करती है, जिससे कपड़े गर्म पानी में धुलते हैं और आप तो जानते होंगे कि गर्म पानी में बैक्टीरिया, वायरस और गंदगी बहुत जल्दी साफ होती है। ऐसे में इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन मानसून के मौसम में बहुत काम आती है, क्योंकि इस मौसम में नमी के कारण बैक्टीरिया और वायरस ज्यादा पनपते हैं।

हीटेड एयर ड्रायर - 

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया मानसून के मौसम में गर्म हवा की काफी कमी होती है, जिस कारण कपड़ों में नमी रह जाती है और उसमें से बदबू आने लगती है। ऐसे में कुछ वॉशिंग मशीन में हीटेड एयर ड्रायर फीचर मौजूद होता है। यह फीचर काफी कमाल का होता है, क्योंकि यह अपनी गर्म हवा से कपड़ों को पूरी तरह से सुखा देता है और कपड़ों में नमी भी नहीं रहती है।

ड्रम क्लीन फंक्शन - 

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि मानसून के सीजन में केवल कपड़ों में नमी रह जाती है, तो ऐसा नहीं है। इस मौसम में वॉशिंग मशीन के अंदर भी नमी रह जाती है, जिससे मशीन में बदबू आ सकती है या फिर फफूंदी लगने का डर भी रहता है। ऐसे में ड्रम क्लीन फंक्शन एक शानदार फीचर होता है, जो अपने आप वॉशिंग मशीन की सफाई करता है और उसे अंदर तक क्लीन करता है।

Top Five Products

  • LG 9 Kg, 5 Star AI Direct Drive Technology Washing Machine

    एलजी की यह वॉशिंग मशीन मानसून सीजन के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसमें AI डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल होती है, जो कपड़ों के वजन और फैब्रिक को समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम को चुनती है और कपड़ों की बेहतर धुलाई करती है। इसका 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव फीचर कपड़ों को 6 अलग-अलग मोशन में साफ करता है। इससे कपड़े में मौजूद जिद्दी से जिद्दी दाग भी आसानी से साफ होते हैं। इस 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में स्टीम तकनीक भी शामिल होती है, जो कपड़ों से एलर्जी व बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करती है। खास बात यह है कि आप इस वॉशिंग मशीन को Wifi के माध्यम से अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें वाटर लेवल सेंसर फीचर भी शामिल है, जो बताता है कि वॉशिंग मशीन में सही मात्रा में पानी भर गया है और अगर टब में पानी ज्यादा भर जाता है, तो यह अलार्म के माध्यम से आपको जानकारी देता है। इस वॉशिंग मशीन में एलईडी डिस्प्ले भी लगी होती है, जिसमें आप अपने द्वारा बदली गई सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं।

    इस एलजी वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • स्पिन स्पीड - 1200RPM
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    इस एलजी वॉशिंग मशीन की खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम शामिल है, जो मशीन में होने वाली खराबी की जानकारी आपको पहले ही दे देता है। इससे आप समय रहते अपनी वॉशिंग मशीन को ठीक करवा सकते हैं। 
    • इसमें आपको 14 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक के अनुसार चुन सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन को आप रात के समय भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह बहुत कम शोर के साथ अपना काम करता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Samsung 9 kg 5 star Digital Inverter Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    अगर आप मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए एक बढ़िया ब्रांड का वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो सैमसंग का यह वॉशिंग मशीन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जाहिर है मानसून के मौसम में कपड़े बारिश में गीले हो जाते हैं, जिस कारण उनमें बैक्टीरिया और वायरस पनपने का खतरा रहता है। ऐसे में इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में मौजूद इन-बिल्ट हीटर गर्म पानी में कपड़ों की धुलाई करता है। इससे कपड़ों में मौजूद एलर्जी, बैक्टीरिया, वायरस और जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन की खास बात यह है कि Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। इससे आप इस वॉशिंग मशीन को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी इस वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं। इस 9kg वॉशिंग मशीन में सेल्फ डग्नोसिस सिस्टम शामिल होता है, जो मशीन में होने वाली खराबी का पता लगाकर आपको जानकारी देता है, जिससे आप समय रहते वॉशिंग मशीन को ठीक करवा सकें। इस वॉशिंग मशीन में आपको 14 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिनमें क्वीक वॉश, कॉटन, इंटेंस कोल्ड, आदि शामिल होते हैं। इन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें डायमंड ड्रम शामिल होती है, जो कपड़ों को खराब होने से बचाती है।

    इस सैमसंग वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - ड्रम क्लीन
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    इस सैमसंग वॉशिंग मशीन की खूबियां

    • इसमें 15 मिनट क्वीक वॉश फीचर भी मौजूद है। यह फीचर 15 मिनट में कपड़ों की बेहतर धुलाई करने में सक्षम होता है। 
    • इसमें इकोबबल सिस्टम शामिल होता है। इस तकनीक के माध्यम से 45% तक कपड़ों को फैब्रिक धुलाई के समय सुरक्षित रहता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • Bosch 8 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

    यह बॉश की फुली-ऑटौमेटिक वॉशिंग मशीन है, जिसमें आपको केवल कपड़े डालने होते हैं। आगे कपड़े धोने और सुखाने सबका काम यह मशीन करती है। इसमें आपको एक बड़ी ड्रम मिलती है, जिसमें आप काफी मात्रा में कपड़ों को धो सकते हैं। इसमें इको-साइलेंट ड्राइव फीचर मौजूद होता है, जिससे यह मशीन बेहद कम शोर करती है यानी आप चाहे तो रात के समय भी शांति में कपड़ों को धो सकते हैं। इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 99.99% बैक्टीरिया सफाई के समय खत्म हो जाते हैं, जिससे कपड़े एलर्जी फ्री और साफ रहते हैं। इस बॉश मशीन में 1400RPM की हाई स्पिन स्पीड मोटर होती है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है। इस 8KG वॉशिंग मशीन में आपको 15 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिसे आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। मानसून के मौसम में ना केवल कपड़ों में बल्कि मशीन के ड्रम में भी नमी रह जाती है, जिस कारण ड्रम से बदबू आने और फंगस पनपने का खतरा रहता है। ऐसे में इस वॉशिंग मशीन में ड्रम क्लीन फीचर काफी मददगार होता है, क्योंकि यह तकनीक ड्रम को अंदर से अपने आप समय-समय पर साफ करती है। इससे ड्रम भी साफ रहता है और कपड़ों को भी नुकसान नहीं पहुंचता है।

    इस बॉश वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • कलर - सिल्वर
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट
    • स्पिन स्पीड - 1400RPM
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    इस बॉश वॉशिंग मशीन की खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर मौजूद होता है, जो मशीन में मौजूद पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। दरअसल, गर्म पानी में कपड़े धोने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया और वायरस पूरी तरह से मरते हैं और जिद्दी दाग भी आसानी से साफ होते हैं।
    • इस फुली ऑटौमेटिक वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर भी शामिल है। यह फीचर मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • Whirlpool Royal Plus Fully Automatic Top Load Washing Machine

    व्हर्लपूल की यह वॉशिंग मशीन इन-बिल्ट हीटर के साथ आता है, जिस कारण मानसून के मौसम में इस्तेमाल करने के लिए यह वॉशिंग मशीन एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। इन-बिल्ट हीटर कैसे काम करता है? इस पर बात करें, तो यह तकनीक वॉशिंग मशीन में मौजूद पानी को सही तापमान पर गर्म करने का काम करती है। गर्म पानी में जब कपड़ों को धुलाई होती है, जो कपड़ों से बैक्टीरिया, वायरस और जिद्दी से जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो जाते हैं। इसके अलावा इस मशीन में 3 हॉट मोड भी शामिल होते हैं। यह मोड कपड़ों की गंदगी को समझते हुए पानी को तीन अलग-अलग तापमान पर गर्म करती है। इस मशीन में धुलाई के बाद कपड़ों से 99.9% बैक्टीरिया पूरी तरह साफ हो जाते हैं। इस मशीन की खासियत यह है कि इसमें 48 घंटे लगे पुराने दाग भी कपड़ों से पूरी तरह हट सकते हैं। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में ऑटो टब क्लीन फीचर भी शामिल होता है, जो मशीन के टब को अपने आप अच्छे से क्लीन करता है। इससे टब में फंगस लगने का खतरा नहीं रहता है और कपड़ों को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। इसमें 2 ड्रायर मोड शामिल होते हैं, जिससे कपड़े 80 प्रतिशत तक सूख जाते हैं। इस मशीन में 12 वॉशिंग प्रोग्राम शामिल होते हैं, जिसे आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7.5 किलोग्राम
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन की खूबियां

    • अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां हार्ड वाटर की समस्या रहती है, तो यह मशीन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें हार्ड वाटर वॉश की सुविधा भी मिलती है। यह तकनीक हार्ड वाटर में भी कपड़ों की बेहतर धुलाई करता है।
    • इस मशीन में लगा स्मार्ट सेंसर कपड़ों के भार और फैब्रिक को समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम को अपने आप चुनता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Godrej 7 Kg 5 Star Zero Pressure Technology Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आप एक ऐसा वॉशिंग मशीन चाहते हैं, जो मानसून फ्रेंडली हो और बजट में भी बढ़िया हो, तो आप गोदरेज का यह 7KG वॉशिंग मशीन चुन सकते हैं। छोटे परिवार के लिए 7 किलोग्राम का यह वॉशिंग मशीन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस मशीन में आपको 12 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार चुन सकते हैं। इसमें 720 RPM हाई स्पिन स्पीड मिलती है, जिससे कपड़े तेजी से सूखते हैं। इसमें एलईडी डिस्प्ले भी लगी होती है, जिसमें आप सभी सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं। इस मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर भी शामिल होता है, जो बच्चों की सेफ्टी को देखकर मशीन में दिया जाता है। यह फीचर मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।

    इस गोदरेज वॉशिंग मसीन के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    इस गोदरेज वॉशिंग मशीन की खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में क्वीक वॉश फीचर शामिल होता है, जो 30 मिनट में कपड़ों को आसानी से साफ कर देता है। यह फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जिनके पास कम समय होता है।
    • इसमें ऑटो रीस्टार्ट फीचर भी मौजूद होता है यानी लाइट कटने के बाद मशीन जिन सेटिंग्स पर रुकता है दोबारा वहीं से शुरू हो जाता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि यह वॉशिंग मशीन बहुत शोर करता है।
    05

इन-बिल्ट हीटर और टर्बो ड्रायर तकनीक कैसे है मानसून में मददगार?

क्या आप भी यही सोच रहे हैं कि वॉशिंग मशीन में मौजूद इन-बिल्ट हीटर मानसून में कैसे मददगार होते हैं? क्या वाकई टर्बो ड्रायर का कोई फायदा होता है? तो देखिए मानसून के मौसम में ज्यादातर ठंडी हवा चलती है और धूप काफी कम निकलती है। इससे सबसे बड़ी समस्या कपड़े सुखाने में आती है, क्योंकि कपड़ों में धूप ना लगने के कारण उनमें नमी आ जाती है, जिस कारण कपड़ों में बदबू आने और बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है। ऐसे में वॉशिंग मशीन में मौजूद इन-बिल्ट हीटर और टर्बो ड्रायर तकनीक काफी मददगार होते हैं। इन-बिल्ट हीटर की बात करें, तो यह तकनीक वॉशिंग मशीन में मौजूद पानी को गर्म करने का काम करती है और गर्म पानी में कपड़े ज्यादा अच्छी तरह से साफ होते हैं। बारिश के मौसम में कपड़े गीले होने के कारण उनमें जो बैक्टीरिया, वायरस और गंदगी जमा हो जाती है, वह भी गर्म पानी से बेहतर ढंग से साफ हो जाते हैं। वहीं अगर टर्बो ड्रायर फीचर की बात करें, तो यह तकनीक कपड़ों को सुखाने के लिए हाई स्पिन स्पीड के अलावा गर्म हवा का भी इस्तेमाल करती है। इसका फायदा यह होता है कि कपड़े मशीन के अंदर लगभग 80 प्रतिशत तक सूख जाते हैं, जिसके बाद अगर बाहर बारिश भी हो रही है, तो आप कमरे के अंदर कपड़ों को सूखा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें: 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या गर्म पानी से मानसून में कपड़ों की अच्छी धुलाई होती है?
    +
    देखिए मानसून के मौसम में कभी-कभी बारिश में कपड़े गीले हो जाते हैं, जिससे उनमें बैक्टीरिया और वायरस होने का खतरा रहता है। गर्म पानी से अगर कपड़ों की धुलाई होती है, तो कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस खत्म हो जाते हैं। इसलिए मानसून में गर्म पानी से कपड़ों की धुलाई करना बेहतर माना जाता है।
  • क्या सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मानसून के लिए सही है?
    +
    देखिए मानसून के मौसम के लिए एक ऐसी वॉशिंग मशीन की जरूरत होती है, जिसमें इन-बिल्ट हीटर और हीटेड ड्रायर जैसे फीचर्स मौजूद हों और सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में ये फीचर्स मौजूद नहीं होते हैं। ऐसे में मानसून के लिए सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन एक सही विकल्प नहीं माना जा सकता है।
  • कौन-कौन से ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन मानसून में सबसे बेहतर है?
    +
    देखिए वैसे तो मार्केट में काफी ब्रांड्स हैं, जो एडवांस फीचर्स से लैस वॉशिंग मशीन तैयार करती है। लेकिन एलजी, सैमसंग, बॉश, व्हर्लपूल और आईएफबी उन ब्रांड्स में शामिल हैं, जो अपनी वॉशिंग मशीन में खासतौर पर मानसून सीजन के लिए फीचर्स उपलब्ध कराती है।
  • मानसून में कपड़े धोना और सुखाना क्यों मुश्किल है?
    +
    जैसा कि सभी जानते होंगे कि मानसून के मौसम में बारिश होती है और धूप काफी मुश्किल से निकलती है। ऐसे में कपड़े ठीक तरह से सुखते नहीं है और उनमें नमी, फंगस और बदबू की समस्या आ जाती है।