₹10000 अंदर कौन-सी Washing Machine हैं बेहतरीन? देखें टॉप ब्रांड्स के 5 विकल्प

नई वॉशिंग मशीन लेने से पहले क्या आप यह सोच रहे हैं कि ₹10000 के अंदर कौन-सी वॉशिंग मशीन सही है? अगर हां, तो इस प्राइस रेंज में सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतर हो सकती है। इनमें पैनासोनिक, हायर, सैमसंग, व्हर्लपूल और VW जैसे ब्रांड अच्छे विकल्प हैं। ये कम बिजली और पानी की खपत करती हैं और आसानी से इस्तेमाल की जा सकती हैं।

10,000 रुपये के अंदर अच्छी वॉशिंग मशीन चुनना एक चुनौती हो सकती है, क्योंकि इस बजट में कई सेमी-ऑटोमैटिक मॉडल उपलब्ध हैं। हालांकि फैमिली की जरूरत को देखकर आप इस प्राइस रेंज में सही वॉशिंग मशीन का चुनाव कर सकते हैं। इन वॉशिंग मशीन को काफी कम देख-भाल की जरूरत होती हैं, जिससे इनका रख-रखाव आसान हो जाता है। इन्हें कपड़ो को धोने के साथ सुखाने में भी सहायक माना जाता है। अगर ब्रांड्स की बात की जाए तो इस प्राइस रेंज में आपको गोदरेज जैसे टिकाऊ, सैमसंग जैसे एडवांस और हायर जैसे किफायती तमाम अन्य ब्रांड्स के भी बेहतरीन विकल्प मिल जाते हैं। ये वॉशिंग मशीन 6.5KG से 7.5 KG तक की क्षमता में मिलती हैं, जिन्हें एक बार में 4 से 6 लोगों तक के कपड़े धोने के लिए यूज कर सकते हैं। इन्हें बिजली की खपत कम करने के में भी सहायक भी माना जाता है। होम सॉल्यूशन और इलेक्ट्रॉनिक्स के तहत आने वाली इन टॉप ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन की खासियत के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

वॉशिंग मशीन लेते समय मुझे किन विशेषताओं पर ध्यान देना चाहिए? 

10,000 रुपये के अंदर वॉशिंग मशीन लेते समय आपको कुछ खास विशेषताओं पर ध्यान देना चाहिए। इस बजट में मुख्य रूप से सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें मिलती हैं, इसलिए इनकी क्षमता का चुनाव (6.5 KG से 7.5 KG) आमतौर पर आपकी फैमिली के सदस्यों की संख्या के अनुसार होना चाहिए। बिजली की कम खपत के लिए 5-स्टार रेटिंग वाली मशीनें बेहतर हैं। दमदार मोटर और प्रभावी वॉश पल्सेटर जैसी विशेषताएं अच्छी धुलाई सुनिश्चित करती हैं। कुछ मशीनों में एंटी-बैक्टीरियल पल्सेटर, स्प्रे फंक्शन और एयर टर्बो ड्राइंग जैसी अतिरिक्त खूबियां भी मिलती हैं, जो कपड़े की बेहतर और आसान सफाई के साथ सुखाने में मदद करती हैं। कम मेंटेनेंस, चूहे से सुरक्षा के लिए एंटी-रैट मेश और दूसरी जगह ले जाने के लिए कैस्टर व्हील जैसी सुविधाएँ पर भी नई शिंग मशीन लेते समय ध्यान देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई कीमतें वर्तमान ऑफर पर आधारित हैं, जो ऑफर समाप्त होने या बाजार की अन्य स्थितियों के कारण बदल भी सकती हैं। लिहाजा हम कीमत या उपलब्धता में किसी भी विसंगति के लिए उत्तरदायी नहीं हैं। आप ऑर्डर करने से पहले कीमत की पुष्टि करें।

  • Panasonic 6.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    पैनासोनिक की यह 6.5 किलोग्राम वाली सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बजट रेंज में एक बेहतरीन विकल्प है। यह नीले रंग में आ रही है। इसमें 360 वाट की पावरफुल मोटर, एक्टिव फोम सिस्टम और प्रभावी वॉश पल्सेटर जैसी खूबियां हैं, जो कपड़ों की बेहतरीन धुलाई सुनिश्चित करती हैं। 6.5 KG की क्षमता इसे छोटे से मध्यम आकार के परिवारों के लिए उपयुक्त बनाती है। 5-स्टार रेटिंग के साथ, यह वॉशिंग मशीन बिजली की खपत को कम रखने में मदद करती है, जिससे आपके बिजली के बिल पर भी बचत होती है। सेमी ऑटोमेटिक होने की वजह से आप इसके वॉश टाइम को अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। कपड़े सुखाने के लिए इसमें 1350 आरपीएम वाला ड्रायर भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: पैनासोनिक
    • क्षमता : 6.5Kg
    • वॉश प्रोग्राम : 2
    • कलर: व्हाइट और ब्लू 
    • स्पीड: 1350 RPM
    • लोडिंग टाइप- सेमी-ऑटोमेटिक 

    खासियत

    • मात्र 360 वाट की है इसकी मोटर
    • तेजी से सूखाती है कपड़े
    • छोटे परिवार के लिए है सही 
    • कपड़ों की बेहतर सफाई के लिए बनाती है ज्यादा फोम

    कमी

    • बिल्ड क्वालिटी को लेकर कुछ लोगों की शिकायत
    01
  • Haier 7 Kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine

    यह हायर 7 किलोग्राम 5 स्टार सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है। इस चार लोगों तक के परिवार के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल क्रॉस पल्सेटर दिया गया है, जो कपड़ों की गहरी और स्वच्छ धुलाई देता है, जिससे बैक्टीरिया से सुरक्षा मिल सकती है। इसमें दो वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिन्हें आप कपड़ों के लोड के हिसाब से चुन सकते हैं। इसका स्प्रे फंक्शन डिटर्जेंट को बेहतर तरीके से घोलने में मददगार साबित होता है, जिससे कपड़ों की गहराई से धुलाई मिलती है। इस वॉशिंग मशीन में 40 मिनट तक की वॉश साइकिल दी गई है, जिसकी मदद एक बार कपड़े डाल देने पर पर्फेक्ट धुलाई मिल जाती है। यह वॉशिंग मशीन एक बार कपड़े धोने में 13.39 लीटर पानी का इस्तेमाल करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: हायर 
    • क्षमता : 7Kg
    • वॉश प्रोग्राम : 2
    • कलर: व्हाइट और बरगंडी
    • स्पीड: 1300 RPM
    • लोडिंग टाइप- सेमी-ऑटोमेटिक 

    खासियत

    • 1300RPM का ड्रायर
    • चूहों से सुरक्षा के लिए दिया गया है रेट मेश 
    • फाइव स्टार एनर्जी रेटिंग
    • नहीं पड़ती है ज्यादा मेंटेन करने की जरूरत 

    कमी

    • वाइब्रेट होने को लेकर लोगों की शिकायत देखने को मिली
    02
  • Samsung 7 kg, 5 star, Semi-Automatic Washing Machine

    यह देखने में काफी ज्यादा आकर्षक सैमसंग सेमी आटोमेटिक वॉशिंग मशीन है। इस वॉशिंग मशीन में आपको 7 किलो की वॉश लोड कैपेसिटी मिल रही है, जिसकी मदद से एक बार में तीन से चार लोगों के कपड़े आसानी से साफ किया जा सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन को ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसीके द्वारा कम बिजली की खपत करने के लिए फाइव स्टार की एनर्जी रेटिंग मिली हुई है। इसमें सोक+वॉश टाइमर मिलता है, जो कपड़ो को भीगा कर देता है, जिससे बेहतर सफाई मिलती है। इस वॉशिंग मशीन को पानी का भी कम इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता है। इसकी मदद से कपड़े झटपट साफ हो जाते हैं और यह वॉशिंग मशीन 3 वॉश प्रोग्राम के साथ आ रही है। इसका एयर टर्बो ड्राइंग सिस्टम कपड़ों को झटपट सुखाने में मददगार साबित होता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: सैमसंग
    • क्षमता : 7Kg
    • वॉश प्रोग्राम : 3
    • कलर: व्हाइट और पर्पल
    • स्पीड: 1300 RPM
    • लोडिंग टाइप- सेमी-ऑटोमेटिक 

    खासियत

    • कपड़ों की देगी बेहतर सफाई 
    • प्लास्टिक बॉडी से है बनीहाई स्पीड ड्राइवर से लैस
    • वॉटर सेलेक्टर और ड्रेन सेलेक्टर भी मौजूद
    • ज्यादा खर्च नहीं करती है बिजली 

    कमी

    • खराब प्रोडक्ट मिलने को लेकर लोगों की शिकायत
    03
  • Whirlpool 7.0 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    यह काले रंग में आ रही शानदार व्हर्लपूल सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है। यह 10,000 रुपये के बजट में एक शानदार विकल्प हो सकती है। इसमें एक शक्तिशाली 1400 RPM मोटर है, जो कपड़ों को प्रभावी ढंग से सुखाने में मदद करती है। इसका स्पिन शॉवर कपड़ों पर मौजूद साबुन को आसानी से साफ कर देता है। इस वॉशिंग मशीन में आप जींस, चादर, शर्ट, टी-शर्ट जैसे हर तरह के कपड़ों की सफाई कर सकते हैं। मैजिक क्लीन तकनीक कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने में सहायता करती है, जिससे आपको हर बार बेदाग सफाई मिल सकती है। इसमें डेलिकेट, नॉर्मल और हैवी जैसे तीन वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनका लोड के हिसाब से चुनाव करके कपड़ों की सफाई मिल सकती है। इस वॉशिंग मशीन में एक बार में 7 से 10 बेडशीट्स को साफ किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: व्हर्लपूल 
    • क्षमता : 7Kg
    • वॉश प्रोग्राम : 3
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार 
    • स्पीड: 1300 RPM
    • लोडिंग टाइप- सेमी-ऑटोमेटिक 

    खासियत

    • 2 से 3 सदस्यों के लिए सही
    • देखने में आकर्षक डिजाइन
    • एक बार में साफ कर सकती है 7 से 10 तक चादर
    • आसान मूवमेंट के लिए दिए गए हैं कैस्टर व्हील्स 

    कमी

    • खराब प्रोडक्ट मिलने को लेकर लोगों की शिकायत
    04
  • VW 7.5 kg 5 Star Aqua Spin Semi Automatic Top Load Washing Machine

    यह VW की 7.5 किलो क्षमता वाली वॉशिंग मशीन, बजट रेंज में आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। कम बिजली की खपत करने के लिए इस मशीन को 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग भी मिली हुई है। शर्ट और शर्ट की बेहतर सफाई के लिए इसमें कॉलर स्क्रबर दिया गया है, जो कॉलर पर जमा गंदगी को साफ कर सकता है। इसकी 7.5 KG की क्षमता इसे मध्यम से बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त बनाती है, जिससे आप एक बार में काफी कपड़े धो सकते हैं। इसमें एक्वा स्पिन तकनीक कपड़ों की बेहतर धुलाई में मदद करती है। सेमी-ऑटोमैटिक होने के कारण, यह आपको पानी और वॉश साइकिल पर बेहतर नियंत्रण देती है। कपड़े को धोने के बाद सूखने के लिए इसमें 1350 आरपीएम की तेज स्पीड वाला ड्रायर भी मिल रहा है। यह मशीन 3 वॉश प्रोग्राम के साथ आ रही है, जिन्हें जरूरत के मुताबिक उपयोग किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: VW 
    • क्षमता : 7.5Kg
    • वॉश प्रोग्राम : 3
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार 
    • स्पीड: 1350 RPM
    • लोडिंग टाइप- सेमी-ऑटोमेटिक 

    खासियत

    • 2 से 3 सदस्यों के लिए सही
    • ट्विन वॉटर फॉल से अच्छी तरह भीगते हैं कपड़े
    • बेहतर सफाई के लिए रोलर जेट पल्सेटर
    • 5 मिनट का स्पिन टाइमर मौजूद 

    कमी

    • मशीन में प्रॉब्लम को लेकर कुछ लोगों की शिकायत
    05

क्या हैं सेमी आटोमेटिक वॉशिंग मशीन के फायदे?

  • किफायती: ये फुली-ऑटोमैटिक मशीनों की तुलना में काफी सस्ती होती हैं। इसलिए अगर आपका बजट लिमिटेड है, तो सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन आपके लिए सही विकल्प हो सकती हैं। 
  • कम बिजली और पानी की खपत: आप अपनी जरूरत के अनुसार पानी और बिजली का उपयोग नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे बचत होती है।
  • मैनुअल कंट्रोल: इन सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में आप वॉटर लेवल, वॉश टाइमर और स्पिन साइकल को अपनी जरूरत के मुताबिक कंट्रोल कर सकते हैं। जिससे आपको बेहतर नियंत्रण के साथ कपड़ों की सफाई मिलती है।
  • अलग-अलग टब: इनमें धुलाई और सुखाने के लिए अलग-अलग टब होते हैं, जिससे आप एक साथ कपड़े धो और सुखा सकते हैं। ऐसे में वॉशिंग मशीन में कपड़े धुले जा रहे हों फिर भी आप दूसरे कपड़े सुखा सकते हैं , जिससे समय बचता है।
  • कम रखरखाव:  ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के मुकाबले सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की रखरखाव पर काफी कम ध्यान देना पड़ता है। वही कोई दिक्कत आ जाने पर उसे आसानी से कम पैसों में ठीक करवाया जा सकता है।
  • कहीं भी ले जाने की सुविधा: कई सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें हल्की और पहियों वाली होती हैं, जिससे उन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
  • ज्यादा क्षमता: इस बजट में आपको अच्छी क्षमता (6.5 KG से 7.5 KG) वाली मशीनें मिल जाती हैं, जो मध्यम आकार के परिवारों के लिए पर्याप्त होती हैं। 

इन्हें भी पढ़ें

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 10000 रुपये के अंदर सबसे अच्छी वॉशिंग मशीन कौन सी है?
    +
    इस प्राइस रेंज के अंदर आपको सैमसंग, गोदरेज और व्हर्लपूल जैसे तमाम ब्रांड की सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन मिल जाती हैं। इन्हें आप अपने परिवार के आकार और जरूरत के मुताबिक ले सकते हैं।
  • ₹10000 के अंदर कौन-सी वॉशिंग मशीन मिलती है?
    +
    ₹10000 की कीमत के अंदर आपको सेमी ऑटोमेटिक मॉडल वाली वॉशिंग मशीन मिल जाती हैं।
  • वॉशिंग मशीन खरीदते समय क्या देखना चाहिए?
    +
    वॉशिंग मशीन खरीदते समय सबसे पहले आपको उसकी क्षमता देखनी चाहिए। इसके बाद एनर्जी रेटिंग फीचर्स और वारंटी जैसी जरूरत पर ध्यान देकर आप अपने लिए सही वॉशिंग मशीन का चुनाव कर सकते हैं।
  • क्या ₹10000 की कीमत के अंदर फाइव स्टार रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन मिलती है?
    +
    जी हां, आपको ₹10000 की कीमत के अंदर 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन मिल सकती हैं।