भारत में बेहतरीन वॉशिंग मशीन ब्रांड्स कौन-से हैं? देखें LG से लेकर BOSCH जैसे 5 टॉप ब्रांड्स के विकल्प

वॉशिंग मशीन कपड़ों की सफाई को आसान बनाती है। हालांकि आजकल बाजार में कई Washing Machine आ चुकी हैं, जिस वजह से सही वॉशिंग मशीन का चुनाव मुश्किल हो गया है। यहां पर हम आपको 5 टॉप ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन के बारे में बता रहे हैं। ये मशीन LG, सैमसंग, व्हर्लपूल और हायर जैसी बेहतरीन ब्रांड की हैं और कपड़ों की बेहतर तरीके से साफ करती हैं।
भारत में बेहतरीन Washing Machine ब्रांड्स
भारत में बेहतरीन Washing Machine ब्रांड्स

वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कम मेहनत मे कपड़ों की दमदार सफाई के लिए होता है। ऐसे में सही वॉशिंग मशीन चुनाव आपके बजट और आपकी जरूरतों के अनुसार किया जा सकता है। अगर आपको बजट कम है, तो आप सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग का विकल्प चुन सकते हैं। वहीं बेहतर बजट होने पर आप फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का चुनाव कर सकते हैं।  LG, सैमसंग, व्हर्लपूल और हायर जैसे तमाम Washing Machine Brands अपनी खासियतों के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर हैं।  कपड़े धोने के साथ अगर आपको बिजली बचानी है, तो आप 5 स्टार रेटिंग वाली मशीन का चुनाव कर सकते हैं। वहीं Wi-Fi कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन आपको मोबाईल से नियंत्रित करने की सुविधा देती है। इन सब फीचर्स को ध्यान में रखकर आप अपनी जरूरत के मुताबिक सही प्रोडक्ट का चुनाव कर सकते हैं। ये होम अप्लायंस वॉशिंग मशीन लेते समय फैमिली की जरूरत को ध्यान में रखना भी जरुरी है, क्योंकि अगर परिवार छोटा है, तो 6KG तक की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन सही हो सकती हैं। इसके अलावा मीडियम फैमिली के लिए 8KG तक और बड़े परिवार के लिए 10 किलो तक के विकल्प सही हो सकते हैं।

भारत में सबसे लोकप्रिय वॉशिंग मशीन ब्रांड

  • एलजी वॉशिंग मशीन: यह ब्रांड अपनी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी, जैसे डायरेक्ट ड्राइव मोटर और स्टीम वॉश, के लिए जाना जाता है। LG की मशीनें ऊर्जा कुशल और टिकाऊ होती हैं। इसमें आपको फ्रंट और टॉप लो़ड वाले कई विकल्प मिल जाते हैं, जिन्हें जरूरत के मुताबिक लिया जा सकता है। 
  • सैमसंग वॉशिंग मशीन : सैमसंग भी एक लोकप्रिय विकल्प है, जो अपनी इकोबबल टेक्नोलॉजी और डिजिटल इन्वर्टर मोटर के लिए प्रसिद्ध है। इनकी मशीनें स्टाइलिश और फीचर-पैक होती हैं। ये बेहतर सफाई के साथ बिजली के बिल को ज्यादा बढ़ने नहीं देती है। 
  • व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन: व्हर्लपूल भारतीय घरों में एक भरोसेमंद नाम है, जो अपनी 6th सेंस टेक्नोलॉजी और दमदार धुलाई के लिए जानी जाती है। ये मशीनें पानी और बिजली दोनों बचाती हैं। 
  • बॉश वॉशिंग मशीन: बॉश अपनी जर्मन इंजीनियरिंग और कपड़ों की बेहतर सफाई के लिए जाना जाता है। इस कंपनी की फ्रंट-लोड सेगमेंट वाली वॉशिंग मशीन की डिमांड लोगों में काफी ज्यादा रहती है। इसमें हीटर के साथ मल्टिपल वॉश प्रोग्राम मिल जाते हैं। 
  • हायर वॉशिंग मशीन: हायर भारतीय बाजार में सेमी ऑटोमैटिक से लेकर फ्रंट-लोड मशीनों तक के लिए एक जाना-माना ब्रांड है। कपड़ों की सफाई के लिए इसमें एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर मिलता है, जो कपड़ों की बेहतर सफाई कर सकता है।

Top Five Products

  • Haier 7 Kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine

    हायर की वॉशिंग मशीन 7 KG की क्षमता के साथ आ रही है, जो मध्यम आकार वाले परिवार के लिए सही मानी जाती है। इसे 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग मिली है, जिससे ये बिजली की खपत कम करके कपड़ों की धुलाई को किफायती बना सकती है। ये वॉशिंग मशीन अधिकतम 5 लोगों तक के परिवार के लिए सही हो सकती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल क्रॉस पल्सेटर कपड़ों को प्रभावी ढंग से साफ करता है और बैक्टीरिया से छुटकारा दिला सकता है। इसका स्प्रे फंक्शन कपड़ों से डिटर्जेंट को हटाने में सहायता करता है, जबकि मैजिक फिल्टर लिंट और अन्य कणों को इकट्ठा करता है, जिससे कपड़े साफ रहते हैं। एंटी रैट मेश चूहों से मशीन को सुरक्षा प्रदान करती है और कैस्टर मशीन को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में मदद करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: हायर 
    • क्षमता : 7Kg
    • वॉश प्रोग्राम : 2
    • कलर: व्हाइट और बरगंडी
    • स्पीड: 1300 RPM
    • लोडिंग टाइप- सेमी-ऑटोमेटिक 

    खासियत

    • कपड़े सुखाने के लिए 1300RPM का ड्रायर
    • 40 मिनट तक की वॉश साइकिल
    • बिजली की करती है कम खपत
    • इसमें दिए गए हैं कैस्टर व्हील्स

    कमी

    • वाइब्रेट होने को लेकर लोगों की शिकायत देखने को मिली
    01
  • Whirlpool 8 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine

    व्हर्लपूल की यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन भारतीय परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी 8 किलो क्षमता मध्यम से बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त है। ये 5-स्टार ऊर्जा रेटिंग सै लैस है और बिजली की कम खपत सुनिश्चित करती है, जिससे आपके बिजली के बिल पर बोझ नहीं पड़ता। इसमें इन-बिल्ट हीटर की सुविधा भी है, जो पानी को गर्म करती है, जिससे 50 तरह के और दो दिन पुराने दाग आसानी से छूट जाते हैं और बैक्टिरिया से भी छुटकारा मिल सकता है। ये मशीन बच्चों के कपड़ों की सफाई के लिए भी सही है। व्हर्लपूल की 6th सेंस तकनीक धुलाई को बेहतर बनाती है और मशीन अपने आप सही वॉश मोड सिलेक्ट कर लेती है। इस वॉशिंग मशीन में हार्ड वाटर वॉश तकनीक भी दी गई है, जो पानी को सॉफ्ट करके कपड़ों की धुलाई को बेहतर बनाती है। अलग-अलग तरह के कपड़े साफ करने के लिए इस मशीन में 12 वॉश प्रोग्राम मिल रहे हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: व्हर्लपूल
    • क्षमता : 8Kg
    • वॉश प्रोग्राम : 12
    • कलर: ग्रे
    • स्पीड: 740 RPM
    • लोडिंग टाइप- फुुली-ऑटोमेटिक टॉप लोड

    खासियत

    • 8KG की वॉशिंग क्षमता
    • 6th सेंस तकनीक से खुद सेट कर लेती है वॉश मोड
    • साफ कर सकती है 48 घंटे पुराने दाग
    • ऑटो टब क्लीन फंक्शन से भी है लैस

    कमी

    • इंस्टॉलेशन और सर्विस को लेकर लोगों की शिकायत देखने को मिली
    02
  • LG 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Front Load Washing Machine

    यह बड़े परिवार के लिए उपयुक्त एलजी की फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन है, इसमें आपको 9 किलो की वॉश लोड कैपैसेटी मिल रही है। यह वॉशिंग मशीन AI की डायरेक्ट ड्राइव तकनीक के साथ आती है, जो कपड़ों की जबरदस्त सफाई के साथ फैब्रिक का ख्याल भी रखती है। Wi-Fi कनेक्टिविटी की मदद से इस स्मार्ट वॉशिंग मशीन को मोबाइल के जरिए भी नियंत्रित किया जा सकता है। इस वॉशिंग मशीन का स्मार्ट डायग्नोस्टिक फंक्शन इसकी दिक्कत का पता लगाकर आपको बता सकता है। इसका एलर्जी केयर फंक्शन कपड़ों से बैक्टीरिया को भी दूर कर सकता है। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़े साफ करने के लिए एक बार में मात्र 7.4 लीटर पानी का इस्तेमाल करती है। इसे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग भी मिली हुई है, जिससे यह बिजली की काफी कम खपत करती है। कॉटन, सिल्क और सिंथेटिक जैसे तमाम तरह के कपड़े धोने के लिए इसमें 14 वॉश प्रोग्राम भी दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: एलजी 
    • क्षमता : 9Kg
    • वॉश प्रोग्राम : 14 
    • कलर: मीडिल ब्लैक 
    • स्पीड: 1200 RPM
    • लोडिंग टाइप- फ्रंट लोड

    खासियत

    • बिजली और पानी बचाने में है सक्षम
    • कपड़ों को करती है अच्छी तरह साफ
    • वाई-फाई कनेक्टिविटी की मदद से इसे कहीं से भी कर सकते हैं यूज
    • इनवर्टर मोटर भी है मौजूद 

    कमी

    • खराब प्रोडक्ट मिलने को लेकर लोगों की शिकायत
    03
  • Samsung 7 kg, 5 star, EcoBubble Technology Front Load Washing Machine

    सैमसंग की यह 7 किलो, 5 स्टार वाली फुली-ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आधुनिक घरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ये फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन कपड़े धोने में आपकी मेहनत को पूरी तरह बचाती है। इसमें EcoBubble तकनीक भी दे गई है, जो साबुन को बुलबुलों में बदलकर कपड़ों की गहराई तक सफाई देने के लिए जानी जाती है। इसमें इन-बिल्ट हीटर के साथ हाइजीन स्टीम फंक्शन कपड़ों है, जो 99.9 प्रतिशत तक बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटाने में मददगार साबित हो सकता है। इसकी डिजिटल इन्वर्टर मोटर कम शोर करती है, साथ ही लोड के हिसाब से बिजली की खपत को भी नियंत्रित कर सकती है। इसमें आपको LED डिस्प्ले पैनल भी दिया गया है, जिसपर वॉश मोड और टाइम जैसी जानकारी पता चल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: सैमसंग
    • क्षमता : 9Kg
    • वॉश प्रोग्राम : 14 
    • कलर: आईनॉक्स ग्रे
    • स्पीड: 1200 RPM
    • लोडिंग टाइप- फ्रंट लोड

    खासियत

    • 99.9 प्रतिशत बैक्टीरिया से दे सकती है छुटकारा
    • नहीं करती है ज्यादा आवाज
    • पानी का भी करती है कम इस्तेमाल
    • चाइल्ड लॉक फंक्शन से है लैस 

    कमी

    • वारंटी और सर्विस को लेकर लोगों की शिकायत
    04
  • Bosch 8 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine (WAJ2826BIN, Shiny Silver, AI active water plus, In-Built Heater)

    बॉश की यह वॉशिंग मशीन 8KG की क्षमता के साथ आ रही है, जिसे 4 से 6 लोगों तक वाले परिवार के लिए सही माना जाता है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में इनबिल्ट हीटर भी दिया गया है, जो पानी को गर्म करके कपड़ों की बेहतर धुलाई दे सकता है और जिद्दी दाग साफ करने में सहायक हो सकता है। इसका स्टीम वॉश फंक्शन कपड़ों पर पड़ी सिल्वटों को दूर करने में सहायक हो सकता है। ये वॉशिंग मशीन कपड़ों में मौजूद 99.99 प्रतिशत तक बैक्टीरिया को साफ करने में मददगार हो सकती है। कपड़ों की धुलाई के दौरान वॉशिंग मशीन फैब्रिक को होने वाले नुकसान को काफी कम कर देती है, जिससे कपड़े सालों तक नए जैसे दिखते हैं। इसका बैलेंस कंट्रोल फंक्शन कपड़ों के बैलेंस को हिसाब से मैनेज करके बेहतर सफाई देता है। इस वॉशिंग मशीन में आप पानी के तापमान को भी अपनी जरूरत के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: बॉश 
    • क्षमता : 8Kg
    • वॉश प्रोग्राम : 15
    • कलर: सिल्वर 
    • स्पीड: 1400 RPM
    • लोडिंग टाइप- फ्रंट लोड

    खासियत

    • 15 से 30 मिनट की क्विक वॉश
    • हीटर से भी है लैस
    • इसमें मिल रहा है डिजिटल डिस्प्ले
    • फोम कंट्रोल तकनीक नहीं बनने देती है ज्यादा झाग

    कमी

    • इंस्टॉलेशन को लेकर लोगों की शिकायत देखने को मिली 
    05

वॉशिंग मशीन कितने प्रकार की होती है और उनकी कीमत क्या है?  

वॉशिंग मशीन मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती हैं>इनमें सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग के अलावा फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के दो विकल्प होते हैं, जो टॉप-लोड और फ्रंट-लोड मॉडल्स हैं। सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें सबसे सस्ती होती हैं, जिनकी कीमत आमतौर पर ₹7,000 से ₹15,000 तक होती है। इनमें कपड़े धोने के बाद खुद से सुखाने वाले टब में डालना पड़ता है। वहीं फुली-ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें ₹12,000 से ₹25,000 तक की रेंज में आती हैं और ये एक ही टब में धुलाई और सुखाने का काम करती हैं। वहीं, फुली-ऑटोमैटिक फ्रंट-लोड मशीनें ₹18,000 से शुरू होकर ₹40,000 या उससे अधिक तक जा सकती हैं। ये सबसे ऊर्जा-कुशल होती हैं और बेहतरीन धुलाई देती हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में सबसे अच्छी वाशिंग मशीन ब्रांड कौन सी है?
    +
    वाशिंग मशीन के कुछ लोकप्रिय ब्रांडों में एलजी, सैमसंग, व्हर्लपूल और हायर शामिल हैं।
  • फ्रंट लोड या टॉप लोड वाशिंग मशीन, कौन सी बेहतर है?
    +
    फ्रंट लोड मशीनें आमतौर पर अधिक ऊर्जा कुशल होती हैं और बेहतर सफाई प्रदान करती हैं, लेकिन वे महंगी भी होती हैं। टॉप लोड मशीनें सस्ती होती हैं और उपयोग में आसान होती हैं।
  • वॉशिंग मशीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    वॉशिंग मशीन खरीदते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इनमें वॉशिंग मशीन का टाइप, क्षमता और बजट सबसे पहले आता है।
  • कौन-सी वॉशिंग जल्दी सबसे महंगी होती हैं?
    +
    बाजार में वैसे तो कई तरह की वॉशिंग मशीन उपलब्ध हैं, लेकिन इन्हें फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन सबसे महंगी होती है। इनकी कीमत 22,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक होती है।