वॉशिंग मशीन में क्या होती है एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक? जानें कैसे करती है ये काम

आज यहां हम आपको बताएंगे कि वॉशिंग मशीन में एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक क्या होती है और ये कैसे काम करती है? इसी के साथ हम इस तकनीक से होने वाले फायदे भी जानेंगे।
वॉशिंग मशीन में क्या होती है एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक?
वॉशिंग मशीन में क्या होती है एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक?

आजकल वॉशिंग मशीन चुनते समय केवल ब्रांड और कैपेसिटी नहीं, बल्कि तकनीक पर भी खूब ध्यान दिया जाता है। अब ऐसी ही एक तकनीक वॉशिंग मशीन में इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रही है, जिसे एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक के नाम से जाना जाता है। लेकिन वॉशिंग मशीन में यह तकनीक होती क्या है? आखिर ये कैसे काम करती है और इस तकनीक के क्या-क्या फायदे हैं? इसके बारे में हम नीचे विस्तार से जानेंगे। इसी के साथ नीचे हमने आपको एलजी और हायर ब्रांड की वॉशिंग मशीन के विकल्प भी दिए हैं, क्योंकि यह तकनीक फिलहाल इन्हीं ब्रांड्स में देखने को मिलती है। तो अगर आप भी एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक वाली वॉशिंग मशीन लेने का विचार कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए विकल्पों को देख सकते हैं। वहीं अगर आप वॉशिंग मशीन के अलावा रेफ्रिजरेटर, चिमनी या मिक्सर ग्राइंडर जैसे प्रोडक्ट्स भी लेना चाहते हैं, तो हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।

क्या होती है वॉशिंग मशीन में एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक?

सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें कि एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक एलजी और हायर की वॉशिंग मशीन में देखने को मिलती हैं। यह तकनीक कपड़ों की फैब्रिक और वजन को पहचानती है और उसी अनुसार तय करती है कि किस प्रकार का वॉशिंग प्रोग्राम इस्तेमाल करना है, ताकि कपड़े बेहतर साफ हो और लंबे समय तक सुरक्षित भी रहे। दूसरा यह तकनीक यूजर के वॉशिंग पैटर्न को भी समझती है और उसी अनुसार वॉशिंग साइकिल का चयन करती है, जिससे मेहनत और समय दोनों की बचत होती है। यह तकनीक वॉशिंग मशीन को ना केवल स्मार्ट बनाती है, बल्कि कपड़ों के फैब्रिक को लंबे समय तक सुरक्षित रखती है।

वॉशिंग मशीन में कैसे काम करती है एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक?

दरअसल, जब आप कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डालते हैं तो यह तकनीक सेंसर के माध्यम से कपड़ों के वजन और फैब्रिक को समझकर एआई सिस्टम से इन डाटा को एनालाइज करता है और फिर तय करता है कि किस तरह का वॉशिंग प्रोग्राम इस्तेमाल करना सही होगा। वॉशिंग मशीन में मौजूद यह तकनीक तय करती है कि कपड़ों को कितनी स्पीड से धोना है, जिससे कपड़े लंबे समय तक खराब ना हों। वहीं यह तकनीक यूजर के कपड़े धोने की प्रक्रिया को भी सीख लेती है, जिससे यह अगली बार से खुद उसी हिसाब से सेटिंग को एडजस्ट करती है। इससे आपकी मेहनत और समय दोनों बचता है।

एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक वाली वॉशिंग मशीन के फायदे - 

- एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक वाली वॉशिंग मशीन सामान्य वॉशिंग मशीनों की तुलना में कही ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल होती है। इसमें कपड़े बेहतर साफ होते हैं और साथ ही इनकी क्वालिटी भी लंबे समय तक बनी रहती है।

- इन वॉशिंग मशीन में डायरेक्ट ड्राइव मोटर शामिल होती है यानी यह मोटर सीधे ड्रम से जुड़ी होती है। इसका फायदा यह होता है कि मशीन कम शोर और वाइब्रेशन करती है, जिससे आप किसी भी समय बिना शोर के कपड़े धो सकते हैं।

- एआई तकनीक वाली ये वॉशिंग मशीन जरूरत के हिसाब से पानी और बिजली का इस्तेमाल करती है, जिससे आप बिजली बिल और पानी दोनों की बचत कर सकते हैं।

- कुछ एआई डायरेक्ट ड्राइव वॉशिंग मशीन में Wifi कनेक्टिविटी और ऐप की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप घर से बाहर रहकर भी वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं। जिसका फायदा यह होता है कि आपके घर से बाहर होने के बाद भी यह वॉशिंग मशीन अपना काम करती है, जिससे आपकी मेहनत और समय दोनों बचता है।

- वहीं एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक वाली मशीनें ज्यादा हाइजीनिक वॉश देती है, क्योंकि इनमें आपको एडवांस फीचर्स जैसे - स्टीम वॉश, एंटी-बैक्टीरियल मोशन और इन-बिल्ट हीटर शामिल होते हैं। यह सभी फीचर्स ना केवल कपड़ों को बेहतर साफ करते हैं, बल्कि उनकी क्वालिटी को भी लंबे समय तक बनाए रखते हैं।

Top Two Products

  • Haier 9 Kg Front Load Washing Machine AI-DBT with Direct Drive Technology

    हायर की इस वॉशिंग मशीन में एआई डायरेक्ट बैलेंस तकनीक और डायरेक्ट ड्राइव मोटर शामिल है, जो मशीन को बेहतर और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देती है। इसकी डायरेक्ट ड्राइव मोटर बेल्ट और पुली के बिना सीधे ड्रम से जुड़ी रहती है, जिससे यह मशीन बहुत कम शोर और वाइब्रेशन करती है। वहीं इसकी एआई तकनीक कपड़ों का वजन और फैब्रिक समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम को चुनती है, जिससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं और कपड़ों को फैब्रिक भी सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें प्योर स्टीम तकनीक शामिल होती है, जो कपड़ों को गहराई से साफ करने के साथ-साथ बैक्टीरिया और एलर्जी को भी हटाती है। इससे कपड़े अधिक साफ और हाइजीन रहते हैं। इस वॉशिंग मशीन में 525mm की सुपर ड्रम शामिल होती है। बड़ा साइज होने के कारण इसमें आसानी से कपड़े घूम पाते हैं, जिससे बेहतर सफाई होती है और कपड़े आपस में उलझते नहीं हैं। इसमें इन-बिल्ट हीटर भी दिया होता है, जो पानी को सही मात्रा में गर्म करता है। गर्म पानी में कपड़े ज्यादा बेहतर साफ होते हैं और जिद्दी दाग आसानी से हट सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
    • कलर - काला
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - प्योर स्टीम
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • एक्सेस - फ्रंट लोड
    • वारंटी - 5 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड शामिल होती है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है।
    • इस हायर वॉशिंग मशीन में LED डिस्प्ले लगा होता है, जिससे मशीन की सेटिंग्स को देखना और उसे कंट्रोल करना काफी आसान होता है।
    • इसमें आपको 15 वॉशिंग प्रोग्राम्स शामिल मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • LG 9 Kg Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine with AI Direct Drive Technology

    अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन चाहते हैं, जो आपका समय और मेहनत दोनों बचाए तो 9 किलोग्राम की यह एलजी वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इस वॉशिंग मशीन में आपको एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल मिलती है। यह तकनीक कपड़ों के फैब्रिक और वजन को समझकर अपने आप वॉशिंग साइकिल और स्पीड को चुनती है। इससे आपको बार-बार सेटिंग्स बदलने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है। सामान्य वॉशिंग मशीन की तुलना में यह मशीन कम शोर और वाइब्रेशन करती है, जिससे आप किसी भी समय कम शोर कपड़े मशीन में धो सकते हैं। इसमें 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक कपड़ों को 6 अलग-अलग तरीकों से धोती है, जैसे - टम्बल, रोल, स्टेप, फिल्टरेशन, स्विंग और स्क्रब। ये मोशन मिलकर कपड़ों को गहराई से साफ करते हैं और फैब्रिक की क्वालिटी को भी बनाए रखते हैं। इसमें स्टीम तकनीक भी मौजूद होती है। यह तकनीक धुलाई के दौरान कपड़ों में एक गर्म भाप छोड़ता है, जिससे कपड़ों में मौजूद एलर्जी और बैक्टीरिया साफ होते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
    • कलर - काला
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • एक्सेस - फ्रंट लोड
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे आप इस मशीन को अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं और घर से दूर रहकर भी वॉश साइकिल को मॉनिटर कर सकते हैं।
    • इसमें चाइल्ड लॉक की सुविधा मिलती है। यह तकनीक मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन का गलत इस्तेमाल कर खुद को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।
    • इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रम शामिल होता है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और इसमें कपड़े भी सुरक्षित रहते हैं।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नॉर्मल और एआई डायरेक्ट ड्राइव वॉशिंग मशीन क्या अंतर है?
    +
    नॉर्मल मशीन में मोटर बेल्ट और पुली से जुड़ी होती है और डायरेक्ट ड्राइव में मोटर सीधे ड्रम से जुड़ी होती है, जिससे शोर कम होता है और मशीन अधिक टिकाऊ रहती है।
  • क्या एआई डायरेक्ट ड्राइव वॉशिंग मशीन बिजली और पानी बचाता है?
    +
    यह तकनीक जरूरत के हिसाब से पानी और बिजली का इस्तेमाल करती है, जिससे पानी और बिजली बिल दोनों में बचत की जा सकती है।
  • क्या एआई डायरेक्ट ड्राइव वॉशिंग मशीन ज्यादा महंगी होती हैं?
    +
    देखिए इनकी कीमत सामान्य वॉशिंग मशीन से थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन इसके आपको कई फायदे भी मिलते हैं, जैसे - यह समय, मेहनत, पानी, बिजली की बचत करता है और इसमें कपड़े अधिर सुरक्षित और बेहतर साफ होते हैं।