कहीं आपको भी तो उन लोगों की सूची में शामिल नहीं है, जो डायरेक्ट कूल और फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज का अंतर नहीं समझ पाते हैं? अगर हां, तो यहां आप विस्तार से समझ सकते हैं। बता दें कि डायरेक्ट कूलिंग फ्रिज में कूलिंग सिस्टम काफी सिंपल होता है, जिससे ये बिजली की अधिक खपत नहीं करते हैं। लेकिन इन फ्रिज में जमा होने वाली बर्फ को समय-समय पर डिफ्रॉस्ट करना पड़ता है, जिससे इनका रखरखाव करने में अधिक मेहनत लगती है। मगर फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर के अंदर बर्फ नहीं जमा नहीं होती है। इनका रखरखाव करना काफी आसान होता है। ये बिजली की अधिक खपत कर सकते हैं। हालांकि इनमें उपयोगकर्ता को कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो उनकी सभी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
रेफ्रिजरेटर के अलावा, वॉशिंग मशीन, वॉटर प्यूरीफायर और अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
कौन सा फ्रिज बेहतर है डायरेक्ट कूल या फ्रॉस्ट फ्री?
यहां आपको टेबल के माध्यम से बताया गया है कि डायरेक्ट कूल या फ्रॉस्ट फ्री फ्रीज में से कौन ज्यादा बेहतर होते हैं ताकि आप अपनी रसोई के लिए एक अच्छा और लंबे समय तक चलने वाला रेफ्रिजरेटर चुन सकें।
विशेषता |
डायरेक्ट कूल फ्रिज |
फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज |
बर्फ जमने की समस्या |
मैनुअल डिफ्रॉस्ट |
ऑटोमेटिक डिफ्रॉस्ट |
बिजली बचत |
कम |
ज्यादा |
शोर |
कम |
थोड़ा ज्यादा |
कीमत |
कम |
अधिक |
रखरखाव |
आसान नहीं |
आसान |
यहां आपको डायरेक्ट कूल और फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर के 5 प्रमुख विकल्प दिए हुए हैं।