8 किलोग्राम वाली फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वाशिंग मशीन: बिना घिसे साफ होंगे जिद्दी दाग!

3 से 5 सदस्यों वाले परिवारों के लिए 8KG की क्षमता वाली वाशिंग मशीन बढ़िया मानी जाती है। वहीं अगर फ्रंट लोड तकनीक की बात करें, तो ये ना केवल कपड़ों की बेहतर सफाई करती है, बल्कि टॉप लोड के मुकाबले पानी और बिजली की भी भारी बचत करती है।
8 किलोग्राम की टॉप रेटेड फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
8 किलोग्राम की टॉप रेटेड फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन

8KG कैपेसिटी वाली फ्रंट लोड वाशिंग मशीन मध्यम से बड़े परिवारों के लिए काफी बढ़िया मानी जाती है। इनमें आप रोजमर्रा के कपड़ों के साथ-साथ भारी चादरें और कंबल भी आसानी से धो सकते हैं। वहीं इनमें शामिल इन-बिल्ट हीटर, एआई वॉश और स्टीम वॉश जैसी सुविधाएं आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को अधिक आसान बनाती है और अगर बिजली बचत की बात करें, तो ये मशीनें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर तकनीक के साथ काम करती है, जिससे ऊर्जा की खपत कम होती है और आप बिल में बचत कर सकते हैं।

नीचे आप 8 किलोग्राम वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के विकल्पों को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT Fully Automatic Front Load Washer

    हमारा सुझाव:

    अगर आप एक ऐसी वाशिंग मशीन चाहते हैं जो आपके घर के कपड़ों को सुरक्षित ढंग से साफ करे ताकि कपड़ों की चमक बनी रहे, तो हायर की यह मशीन आपके लिए बहुत सही विकल्प साबित हो सकती है। एडवांस तकनीक से लैस यह फ्रंट लोड मशीन आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाती है और बिजली की बचत भी करती है।

    हमें क्या आया पसंद?

    • इसका 525mm का सुपर ड्रम कपड़ों को घूमते समय ज्यादा जगह देता है, जिससे पानी और डिटर्जेंट अंदर तक पहुंचते हैं।
    • इसमें एआई-डीबीटी तकनीक शामिल है यानी मशीन खुद ही समझ लेती है कि ड्रम में कितना वजन है और उसी हिसाब से बैलेंस बनाकर चलती है।
    • यह स्टीम तकनीक के साथ काम करती है यानी यह गर्म भाप की मदद से कपड़ों में छुपे छोटे-छोटे कीटाणुओं को खत्म कर देती है।
    • इस मशीन में लगा हीटर पानी को गर्म करके जिद्दी से जिद्दी दाग-धब्बों को बहुत ही आसानी से साफ करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Haier HW80-IM12929C
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • रंग - सफेद
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • RPM स्पीड - 1200 RPM
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां

    • शांत संचालन
    • कम कंपन

    कमी

    • फिलहाल इस वॉशिंग मशीन को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • LG 8 Kg 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    हमारा सुझाव:

    क्या आप भी कपड़ों की सफाई के साथ-साथ सेहत और साफ-सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं? तो यह मॉडल आपके परिवार के लिए बिल्कुल सही चुनाव हो सकती है। इसका इस्तेमाल बहुत ही आसान है, जिससे आप बिना किसी झंझट के बेहद आरामदायक और आसान तरीके से कपड़े धो सकते हैं।

    हमें क्या आया पसंद?

    • इसकी डायरेक्ट ड्राइव तकनीक मशीन की मोटर को सीधे ड्रम से जोड़ती है, जिससे बेल्ट टूटने का डर खत्म हो जाता है और मशीन कम शोर करती है।
    • यह 6 मोशन डीडी तकनीक के साथ काम करती है यानी यह कपड़ों को छह अलग-अलग तरीकों से घुमाती है, जिससे हर कपड़े को उसकी बनावट के हिसाब से सबसे अच्छी सफाई मिलती है।
    • वाई-फाई कनेक्टिविटी की मदद से आप अपने स्मार्टफोन से ही मशीन को शुरू, बंद या वॉश साइकिल को मैनेज कर सकते हैं।
    • इसमें शामिल एलर्जी केयर प्रोग्राम कपड़ों से धूल के कणों और एलर्जी फैलाने वाले तत्वों को पूरी तरह निकालकर कपड़ों को एकदम स्वच्छ बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - LG FHB1208Z4M
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • रंग - काला 
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • RPM स्पीड - 1200 RPM
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • आधुनिक डिजाइन
    • टच कंट्रोल

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन की वाई-फाई कनेक्टिविटी में थोड़ी समस्या देखने को मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 8 Kg 5 Star DeepCleanAi Powered Fully Automatic Front Load Washing Machine

    हमारा सुझाव:

    जो लोग कपड़ों की जिद्दी गंदगी और कठिन दागों से हमेशा परेशान रहते हैं, उनके लिए IFB की यह वाशिंग मशीन एक बेहतरीन और मददगार विकल्प साबित हो सकती है। यह कपड़ों के फैब्रिक का पूरा ख्याल रखती है और धुलाई के बाद कपड़ों को इतना सॉफ्ट और साफ बना देती है कि आपको बार-बार कपड़ों की धुलाई की चिंता करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

    हमें क्या आया पसंद?

    • यह मशीन भाप के दोहरे प्रभाव से कपड़ों के रेशा-रेशा को साफ करती है।
    • इसमें शामिल डीपक्लीन एआई सिस्टम कपड़ों के प्रकार और मैल को खुद पहचानकर धुलाई के समय को अपने आप तय कर लेती है।
    • यह 9 स्वर्ल वॉश के साथ काम करती है यानी ड्रम का यह खास मूवमेंट कपड़ों को पानी में अच्छी तरह से घुमाता है, जिससे डिटर्जेंट कपड़ों के अंदर तक पहुंचता है।
    • इस वॉशिंग मशीन में इको इनवर्टर मोटर लगी है, जो बिजली की खपत बहुत कम करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - IFB SENATOR MBN 8012
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • रंग - काला
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • RPM स्पीड - 1200 RPM
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां

    • प्रीमियम फिनिश
    • इको-फ्रेंडली धुलाई

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स का कहना है कि यह वॉशिंग मशीन बहुत शोर करती है।
    03
  • Samsung 8 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    हमारा सुझाव:

    अगर आप अपनी व्यस्त लाइफस्टाल में कम समय और कम मेहनत के साथ एकदम चमचमाते कपड़े पाना चाहते हैं, तो यह वाशिंग मशीन आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतर सकती है। यह आपके काम को काफी हद तक खुद ही संभाल लेती है, क्योंकि इसमें AI के साथ काम करती है जिससे आपको रोज-रोज कपड़े धोने की प्रक्रिया में बहुत ज्यादा समय और दिमाग खपाने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती।

    हमें क्या आया पसंद?

    • इसकी एआई इको बबल साबुन के बुलबुले बनाकर कपड़ों के अंदर बहुत तेजी से पहुंचाती है, जिससे ठंडे पानी में भी गहरी सफाई हो जाती है।
    • इसका एआई कंट्रोल सिस्टम कपड़े धोने के तरीकों को याद रखती है और आपकी पसंद के हिसाब से सबसे सही वॉश प्रोग्राम खुद ही चुन लेती है।
    • यह हाइजीन स्टीम के साथ आती है, जो गर्म भाप के जरिए  कपड़ों के हर हिस्से में पहुंचकर 99.9% बैक्टीरिया को पूरी तरह खत्म कर देती है।
    • इसका डिजिटल इनवर्टर मोटर बहुत टिकाऊ है और धुलाई के समय बिजली की काफी बचत करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Samsung WW80T504DAX1TL
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • रंग - काला
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • RPM स्पीड - 1400 RPM
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • स्मूथ नेविगेशन
    • टिकाऊ बनावट

    कमी

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    हमारा सुझाव:

    उन परिवारों के लिए यह एक बहुत ही मजबूत और भरोसेमंद वाशिंग मशीन है जो कपड़ों के उलझने या खराब होने के डर से हमेशा बचते हैं। यह आपके कपड़ों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए बहुत ही सफाई से धोती है और आपको हर बार एक शानदार धुलाई का अनुभव देती है, जिससे कपड़े सालों-साल नए जैसे बने रहते हैं।

    हमें क्या आया पसंद?

    • इसकी स्टीम हाइजीन भाप का इस्तेमाल कर कपड़ों से कीटाणु और दुर्गंध को बाहर करती है।
    • इसकी एआई एक्टिववॉटर तकनीक सेंसर्स की मदद से कपड़ों के वजन के अनुसार ही पानी का इस्तेमाल करती है।
    • यह नो टंगल या रिंकल तकनीक के साथ काम करती है, जो कपड़ों को आपस में उलझने नहीं देती।
    • इसकी सॉफ्टकेयर पैडल नाजुक कपड़ों की भी बहुत ही सौम्यता से धुलाई करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Bosch WW80T504DAX1TL
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • रंग - सफेद
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • RPM स्पीड - 1400 RPM
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट

    खूबियां

    • मजबूत बॉडी
    • नो-अटैच फैब्रिक

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि यह वॉशिंग मशीन काफी वाइब्रेट करती है।
    05

8 किलोग्राम की फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के मॉडल्स की तुलना

यहां हमने 8 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा मॉडल आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम 

स्मार्ट तकनीक 

खास सुविधा 

वारंटी

Haier HW80-IM12929C 

एआई-डीबीटी (AI-DBT) बैलेंस्ड टेक्नोलॉजी  

525mm सुपर ड्रम, इन-बिल्ट हीटर 

4 साल प्रोडक्ट पर, 12 साल मोटर पर

LG FHB1208Z4M 

एआई डायरेक्ट ड्राइव (AI DD) और वाई-फाई  

6 मोशन डीडी टेक्नोलॉजी, स्टीम वॉश  

2 साल प्रोडक्ट पर, 10 साल मोटर पर

IFB SENATOR MBN 8012 

डीपक्लीन एआई और वाई-फाई  

9 स्वर्ल वॉश, 2X पावर स्टीम  

4 साल सुपर वारंटी, 10 साल मोटर पर

Samsung WW80T504DAX1TL 

एआई कंट्रोल और वाई-फाई  

एआई इको बबल, हाइजीन स्टीम 

2 साल प्रोडक्ट पर, 20 साल मोटर पर

Bosch WAJ2826BIN 

एआई एक्टिववॉटर  

स्टीम हाइजीन, नो-टंगल तकनीक  

2 साल प्रोडक्ट पर, 12 साल मोटर पर

ऐसे ही और लेख पढ़ें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस के पेज पर।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 8KG की फ्रंट लोड वाशिंग मशीन 4 से 5 सदस्यों वाले परिवार के लिए काफी है?
    +
    जी हां, 4 से 5 सदस्यों वाले परिवार के लिए 8KG क्षमता बढ़िया मानी जाती है। इसमें आप एक बार में ढेर सारे रोजमर्रा के कपड़े, भारी बेडशीट, पर्दे और यहां तक कि हल्के कंबल भी बिना किसी परेशानी के धो सकते हैं।
  • फ्रंट लोड वाशिंग मशीन, टॉप लोड मशीन से बेहतर क्यों मानी जाती है?
    +
    फ्रंट लोड मशीनें टम्बल वॉश तकनीक पर काम करती हैं, जो कपड़ों को रगड़ने के बजाय ऊपर से गिराकर साफ करती हैं। इससे कपड़े लंबे समय तक नए जैसे रहते हैं। साथ ही ये टॉप लोड के मुकाबले लगभग 50% पानी और काफी बिजली बचाती हैं।
  • क्या फ्रंट लोड वाशिंग मशीन में साधारण डिटर्जेंट पाउडर का उपयोग कर सकते हैं?
    +
    नहीं, फ्रंट लोड मशीनों के लिए केवल Front Load Matic डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। साधारण पाउडर बहुत अधिक झाग बनाता है, जिससे मशीन के ड्रम और सेंसर्स को नुकसान पहुंच सकता है।
  • वाशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर और स्टीम वॉश का क्या फायदा होता है?
    +
    हीटर पानी को गर्म करके जिद्दी दाग-धब्बों को आसानी से छुड़ाने में मदद करता है। वहीं, स्टीम वॉश तकनीक 99.9% बैक्टीरिया और एलर्जेंस को खत्म करती है, जिससे कपड़े पूरी तरह से हाइजीनिक और झुर्रियों-मुक्त निकलते हैं।
  • फ्रंट लोड वाशिंग मशीन में RPM का क्या महत्व है?
    +
    RPM का मतलब है कि मशीन का ड्रम 1 मिनट में कितनी बार घूमता है। 8KG की फ्रंट लोड मशीनों में आमतौर पर 1200 से 1400 RPM होता है। जितना ज्यादा RPM होगा, कपड़े धोने के बाद उतने ही ज्यादा सूखे हुए निकलेंगे।