इंवर्टर टेक्नोलॉजी वाली ये ऑटोमैटिक Washing Machine फिजूल बिजली खर्च के बिना करेंगी बेहतरीन धुलाई

अगर आप कम बिजली खपत में कपड़ों को चकाचक तरीके से धुलना चाहते हैं, तो Inverter मोटर वाली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आपके लिए परफेक्ट है। ये न सिर्फ बिजली की खपत को कम करती हैं, बल्कि कम शोर और कम कंपन के साथ संचालित होती हैं। इनमें टॉप और फ्रंट लोड दोनों ही मॉडल मिल जाते हैं।
इंवर्टर मोटर से लैस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें
इंवर्टर मोटर से लैस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें

ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन क्या है और कैसे काम करती है, यह हर कोई जानता है। मगर, अक्सर लोगों को यह लगता है कि इस तरह की वॉशिंग मशीनें ज्यादा बिजली खर्च करती हैं। हालाँकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि बाजार में अब इंवर्टर टेक्नोलॉजी वाले मॉडल उपलब्ध हैं। ये अपने ऊर्जा कुशल और शांत संचालन के लिए जाने जाते हैं, जो कि घरों के लिए आदर्श हैं। Samsung, LG के अलावा Haier, Whirlpool और IFB जैसे ब्रांड्स इस तरह की ऑटोमैटिक Washing Machines में फ्रंट और टॉप दोनों लोड वाले मॉडल पेश करते हैं। इनमें अलग-अलग क्षमताओं के विकल्प भी उपलब्ध है, जिससे अपनी जरूरत के अनुसार एक सही मशीन चुनने में आसानी रहती है। वहीं, इंवर्टर टेक्नोलॉजी वाली वॉशिंग मशीनें कपड़ों को ज्यादा अच्छी तरह संभालती हैं, जिससे उनकी क्वालिटी पर असर नहीं पड़ता है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • IFB 8 Kg 5 Star, DeepClean Technology, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम की क्षमता में आती है, जिसे 3-4 सदस्य वाले परिवार आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों से तेजी से पानी निकालती है और उन्हें सुखाने के समय को कम करती है। इस IFB वॉशिंग मशीन का खास मून ड्रम डिजाइन कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें अच्छी तरह से साफ करने के लिए बनाया गया है।

    ये फीचर्स बनाते हैं इसे कामयाब

    • यह एक स्मार्ट वॉशिंग मशीन है, जिसे फोन ऐप के जरिए चलाया जा सकता है। ऐसे में इसके 11 वॉश प्रोग्राम पैनल से और बाकी के 11 ऐप के जरिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इससे कई प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को धोना आसान रहता है।
    • इसकी 2X पावर स्टीम साइकिल कपड़ों से जर्म्स और सिलवटें हटाने का काम करती है। यह बच्चों या फिर किसी बीमार व्यक्ति के कपड़े धुलने से लेकर उन्हें घिस-घिसकर इस्त्री करने से बचने के लिए बहुत अच्छा रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- SENATOR GXN 8012 CMS
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • नॉइज लेवल- 42 db
    • डिस्प्ले- एलईडी
    • कंट्रोल टाइप- रिमोट

    खूबियां

    • ऐलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट
    • 9 स्विर्ल टेक्नोलॉजी
    • वॉर्म सोक फीचर

    कमी

    • ड्यूरेबिलटी से जुड़ी समस्या।
    01
  • LG 7 Kg, 5 Star, DD Technology, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    7 किलोग्राम क्षमता वाली इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को बेहतरीन वॉश क्वालिटी और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन देने वाले डायरेक्ट ड्राइव मोटर के साथ बनाया गया है। यह LG वॉशिंग मशीन अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़ों को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से धुलने के लिए 10 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है। इसमें LED डिस्प्ले के साथ मॉडर्न और स्लीक डिजाइन मिलता है।

    ये फीचर्स बनाते हैं इसे कामयाब

    • इस Front Load वॉशिंग मशीन का स्टेनलेस स्टील ड्रम सुरक्षा और सुविधा दोनों का ख्याल रखता है। इसमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती, यह लंबे समय तक चलता है और साथ ही कपड़ों को खराब किए बिना अच्छी तरह साफ करता है।
    • हर एक फैब्रिक वाले कपड़ों को उनकी जरूरत के हिसाब से धुलने के लिए इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी बेहतरीन काम करती है। इससे कपड़ों के कटने-फटने का खतरा नहीं रहता है और साथ ही वे हाइजीनिक तरीके से साफ होते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • फिनिश टाइप- मैट
    • कंट्रोल टाइप- टच
    • रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स

    खूबियां

    • स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी
    • टच कंट्रोल पैनल
    • ऑटो रीस्टार्ट

    कमी

    • छोटे आकार का ड्रम।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Haier SmartChoice 10.5 kg 5 Star Washing Machine Fully Automatic Top Load

    इस Haier टॉप लोड वॉशिंग मशीन की 10.5 किलोग्राम वाली बड़ी क्षमता इसे बड़े परिवारों के लिए आदर्श बनाती है। यह सामान्य लोड में कपड़ों को 40 मिनट की साइकिल में धोने और सुखाने में सक्षम है। वहीं, 780 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को कम समय में धुलने और तेजी से सुखाने के काम आती है। इसका पिलो शेप वाला ड्रम कपड़ों को नाजुक तरीके से साफ करता है, जिससे उनका फैब्रिक जल्दी खराब नहीं होता है।

    ये फीचर्स बनाते हैं इसे कामयाब

    • रोजमर्रा के कपड़ों से लेकर नाजुक और महंगे पार्टी वियर कपड़ों तक को धुलने के लिए इस Automatic Washing Machine में कुल 18 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। कपड़े के हिसाब से सही प्रोग्राम सेट करके धुलाई करने पर बिना किसी नुकसान के बढ़िया सफाई मिलती है।
    • अगर गर्म या फिर ज्यादा गंदे कपड़ों को गर्म पानी में धुलना चाहते हैं, तो इसका इन-बिल्ट हीटर फंक्शन यह काम मशीन में ही कर देता है। आप आसानी से लॉन्ड्री को गर्म पानी में धुल सकते हैं, जिससे आपको अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ती।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 10.5 किलोग्राम
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
    • मटेरियल टाइप- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • ज़ीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी
    • टफन ग्लास डोर
    • फज़ी लॉजिर फीचर

    कमी

    • पानी की अधिक खपत।
    03
  • Samsung 7 kg, 5 Star, Eco Bubble Technology, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    टॉप लोड वाली इस Samsung ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की क्षमता 7 किलोग्राम है। यह 9 वॉश प्रोग्राम से लैस है, जिनके जरिए अलग-अलग धुलाई की जरूरत और फैब्रिक वाले कपड़ों को धुलना आसान रहता है। इसमें डुअल स्टॉर्म वाला स्टेनलेस स्टील ड्रम दिया गया है, जो पानी की तेज लहरें बनाते हुए कपड़ों को गहराई से साफ करता है। वहीं, मजबूत प्लास्टिक बॉडी में ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती है।

    ये फीचर्स बनाते हैं इसे कामयाब

    • अगर आपको हल्के वजन वाले कम गंदे कपड़ों को फटाफट से धोना है, तो इस Top Load Washing Machine का 15 मिनट का क्विक वॉश फीचर बढ़िया रहता है। यह कम-से-कम समय में उन कपड़ों को धोता है, वो भी पानी और बिजली के फिजूल खर्च के बिना।
    • बार-बार उसी टब कपड़े धुलने की वजह से कपड़ों की गंदगी और बैक्टेरिया कई बार उसी में जमा हो जाते हैं। यह कपड़ों पर ना लगे इसके लिए ड्रम क्लीन फीचर मिलता है, जो टब को ऑटोमैटिक तरीके से साफ करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- WA70BG4441YYTL
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • रोटेशनल स्पीड- 700 RPM
    • फिनिश टाइप- ग्लास, स्टेनलेस स्टील
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक

    खूबियां

    • डायमंड ड्रम
    • मैजिक फिल्टर
    • सॉफ्ट क्लोजिंग डोर

    कमी

    • धुलाई पूरी होने में अधिक समय लगता है।
    04
  • Whirlpool 9 Kg 5 Star Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine

    इस 9 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को 5-6 सदस्यों के कपड़े एक साथ धुलने के लिए बनाया गया है। इसमें कॉटन, बेडिंग, रेपिड, बेबी केयर और डेली वॉश जैसे कुल 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। यह Whirlpool वॉशिंग मशीन 100 से भी ज्यादा जिद्दी दाग-धब्बों को निकालने में सक्षम है। इसके अलावा, फ्रेश केयर के साथ 6 घंटे पुराने दागों को भी निकाला जा सकता है।

    ये फीचर्स बनाते हैं इसे कामयाब

    • अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को उन्हीं की जरूरत के हिसाब से यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 6th सेंस सॉफ्ट मूव टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इसकी वजह से कपड़ा बिना खराब हुए गहराई से साफ होता है।
    • अगर आपको छोटे बच्चों या फिर बीमार व्यक्ति के कपड़ों से बिना मेहनत बैक्टेरिया और जर्म निकालने हैं, तो इसकी स्टीम वॉश काम की साबित होती है। यह भाप के जरिए कपड़ों के रेशे अंदर तक साफ करती है और बैक्टेरिया दूर भगाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • फिनिश टाइप- स्टेनलेस स्टील
    • कंट्रोल टाइप- टच
    • रोटेशनल स्पीड- 1400 RPM
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक

    खूबियां

    • इन-बिल्ट हीटर
    • ZPF टेक्नोलॉजी
    • टच डिस्प्ले

    कमी

    • डिस्प्ले पर एरर कोड आने की शिकायत।
    05

इंवर्टर मोटर वाले ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मॉडलों की तुलना

इंवर्टर टेक्नोलॉजी से लैस इन ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनों में से एक आदर्श विकल्प का चुनाव आपकी जरूरतों और बजट पर निर्भर करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आप एक सही ब्रांड, क्षमता और लोडिंग वाले मॉडल का चुनाव कर सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

मोटर टाइप

खासियत

IFB (SENATOR GXN 8012 CMS, Grey)

8 किलोग्राम

इको इंवर्टर

2-इन-1 वॉशर रीफ्रेशर

LG (FHB1207Z2M, Middle Black)



9 किलोग्राम

इंवर्टर डायरेक्ट ड्राइव

6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी

Haier (HWM60-AEN, Moonlight Silver)



10.5 किलोग्राम

इंवर्टर मोटर

इन-बिल्ट हीटर

Samsung (WA70BG4441YYTL, Lavender Gray)



7 किलोग्राम

डिजिटल इंवर्टर

इकोबबल टेक्नोलॉजी

Whirlpool (SUPREME CARE 9014-E, Midnight Grey)



9 किलोग्राम

इंवर्टर मोटर

स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में देखिए ऐसे अन्य उपकरणों की जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इन्वर्टर वॉशिंग मशीन सामान्य वॉशिंग मशीन से बेहतर क्यों है?
    +
    इन्वर्टर वॉशिंग मशीनें मोटर की गति को कपड़े के भार के अनुसार समायोजित करती हैं, जिससे कम बिजली की खपत होती है, आवाज कम आती है और मोटर की लाइफ बढ़ती है।
  • इन्वर्टर वॉशिंग मशीन खरीदते समय किन ब्रांड्स पर विचार करना चाहिए?
    +
    LG, Samsung, Bosch, Whirlpool, Haier, Whirlpool और IFB जैसे ब्रांड इन्वर्टर टेक्नोलॉजी में विश्वसनीय विकल्प प्रदान करते हैं।
  • क्या इन्वर्टर वॉशिंग मशीन महंगी होती हैं?
    +
    शुरुआत में Inverter Washing Machines की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन लंबी अवधि में ये बिजली की बचत के कारण लागत प्रभावी साबित होती हैं।
  • इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली फ्रंट लोड या टॉप लोड, कौन सी वॉशिंग मशीन बेहतर है?
    +
    फ्रंट लोड मशीनें आमतौर पर बेहतर सफाई और पानी की कम खपत देती हैं, जबकि टॉप लोड मशीनें अधिक सुविधाजनक और किफायती हो सकती हैं। चुनाव आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है।
  • इन्वर्टर वॉशिंग मशीन की लाइफ कितनी होती है?
    +
    इन्वर्टर वॉशिंग मशीनें सामान्यतः 10-12 साल या उससे अधिक चलती हैं, क्योंकि इनमें कम घर्षण वाले मोटर होते हैं जो टूट-फूट को कम करते हैं।