Sunflame के गैस स्टोव पर खाना बनेगा जल्दी! स्टाइल और मजबूती के लिए हैं मशहूर

सनफ्लेम कंपनी के Gas Stove अपने स्टाइलिश डिजाइन, मजबूती, सुरक्षा के लिहाज से बढ़िया माने जाते हैं। इसके साथ ही इनपर खाना जल्दी और अच्छे से पकता है क्योंकि ये गर्मी को एक सामान फैलाते हैं।
Sunflame गैस स्टोव

गैस चूल्हा एक ऐसा उपकरण है जिसके बिना हर किसी की रसोई अधूरी है। ऐसे में गौर अगर सनफ्लेम कंपनी के गैस स्टोव पर करें तो ये सिर्फ अपने डिजाइन को लेकर ही नहीं बल्कि मजबूती और खाने को अच्छी तरह से पकाने के लिए भी मशहूर हैं। इनमें आपको 2,3 आदि बर्नर वाले विकल्प देखने को मिल जाते हैं। तेज, मध्यम और हल्की आच को अपने हिसाब से नियंत्रित करने के लिए आप नॉब का प्रयोग कर सकते हैं। इनके कुछ विकल्प में स्टेनलेस स्टील की बॉडी दी गई होती है तो वहीं कुछ में टफ ग्लास मिल जाता है। ये आपको किफायती दाम में भी मिल जाएंगे, जिसके तहत जेब पर ज्यादा दवाब डालें बिना भी आप इनका चुनाव अपनी रसोई के लिए कर सकते हैं।

इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर जा सकते हैं।

चलिए डालते हैं सनफ्लेम गैस स्टोव के विकल्प पर एक नजर और जानते हैं उनकी स्पेसिफिकेशन्स, खूबियों और कमी के बारे में।

  • Sunflame Pride 2 Burner Gas Stove

    इस्तेमाल और देखभाल करने में आसान रहने वाले इस गैस स्टोव में आपको 2 बर्नर मिल रहे हैं। स्टाइलिश डिजाइन के साथ इसमें ग्लास टॉप दिया गया है, जिसके चलते ये मजबूत एवं टिकाऊ रहता है। काले रंग के इस गैस चूल्हे में गर्मी प्रतिरोधी नायलॉन मटेरियल से बने नॉब्स दिए गए हैं, जिनका प्रयोग करके आप आच को कम, मध्यम या फिर ज्यादा भी कर सकते हैं। यह LPG के इस्तेमाल के लिए भी उपयुक्त है। कंपनी की ओर से आपको इसपर 2 साल की कवरेज भी मिल रही है। इसमें फिसलन रोधी पैर दिए गए हैं जो इसे अपनी जगह पर बनाए रखता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • हीटिंग एलिमेंट्स की संख्या- 2
    • हीटिंग एलिमेंट- खुला
    • पावर सोर्स- गैस प्रकार
    • वस्तु का आयाम- गहराई x चौड़ाई x ऊँचाई 59.5 गहराई x 30 चौड़ाई x 12 ऊँचाई सेंटीमीटर
    • वस्तु का वजन- 4.58 किलोग्राम


    खूबियां

    • इसका ब्रास का वाल्व गैस लीक होने की दिक्कत से बचाता है।
    • स्टेनलेस स्टील ड्रीप ट्रे
    • स्मार्ट लॉक के साथ पैन सपोर्ट
    • अपने तेज तापमान की मदद से खाने को सही से पकाता है।
    • हाई थर्मल एफिशियंसी की मदद से गैस की खपत कम होती है।

    कमी

    • अमेजन पर ग्राहकों ने इसकी आच को लेकर शिकायत की है।
    01
  • Sunflame Diamond 3 Burner Gas Stove

    3 चूल्हे के साथ आने वाले इस गैस स्टोव में टफ ग्लास टॉप मिल रहा है। स्टेनलेस स्टील के मटेरियल से बने इस गैस चूल्हे में हाई थर्मल एफिशियंसी की खासियत मिल जाती है, जिसकी मदद से ये गैस की लागत को कम करता है। आप अपने अनुसार खाना पकाने की गति को तेज भी कर सकते हैं, इसके लिए नॉब में दिए गए लेवल को हाई पर करना होगा। स्टाइलिश डिजाइन के साथ इसके बर्नर के बीच में भी आपको अच्छी खासी जगह मिल जाती है, जिसके चलते बर्तन आपस में टकराते नहीं हैं। स्टेनलेस स्टील ड्रीप ट्रे की मदद से बर्नर पर गिरा खाना आराम से साफ हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • विशेष विशेषताएँ- गैस
    • हीटिंग तत्वों की संख्या- 3
    • नियंत्रण प्रकार- नॉब
    • हीटिंग तत्व- खुला
    • पावर स्रोत प्रकार- गैस

    खूबियां

    • कंपनी की ओर से 2 साल की कवरेज।
    • पावर कोटेड जीपी शीट की मदद से स्टोव पर निशान नहीं पड़ते हैं।
    • इसके ब्रास का वाल्व गैस को लीक होने से बचाता है और आपको सुरक्षित रखता है। 
    • सुरक्षा, क्वालिटी और मजबूती के लिए ISI सर्टिफाइड।

    कमी

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसकी बर्नर के साइज, आच और ग्लास को लेकर शिकायत की है।
    02
  • Sunflame Smart 2 Burner Stainless Steel Gas Stove

    1 मध्यम और 1 छोटे बर्नर के साथ आने वाले इस गैस स्टोव में आपको सिल्वर कलर के साथ प्रीमियम डिजाइन देखने को मिल रहा है। इसकी बॉडी नॉन मैग्नेटिक स्टेनलेस स्टील से बनी है जो गैस स्टोव को जंग लगने से बचाता है साथ ही इसपर निशान नहीं आने देता है। यह मैन्युअल रूप से संचालित होता है जिसका अर्थ है कि इसको चालू करने के लिए आपको लाइटर या फिर माचिस का प्रयोग करना पड़ेगा। गर्मी प्रतिरोधी नायलॉन मटेरियल का प्रयोग करके इसकी नॉब को तैयार किया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से आच को कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • विशेष सुविधाएँ- मैनुअल
    • हीटिंग तत्वों की संख्या- 2
    • नियंत्रण प्रकार- नॉब
    • वोल्टेज- 0.1 वोल्ट
    • हीटिंग तत्व- खुला
    • वस्तु का आयाम- गहराई x चौड़ाई x ऊँचाई 58 गहराई x 31 चौड़ाई x 13 ऊँचाई सेंटीमीटर
    • वस्तु का वज़न- 3.78 किलोग्राम


    खूबियां

    • मजबूत क्वालिटी
    • पैन सपोर्ट की मदद से अलग-अलग साइज और वजन के बर्तनों को इसपर रख सकते हैं।
    • स्मार्ट लॉक के साथ पैन सपोर्ट।
    • प्रीमियम मैटेलिक फिनिश।
    • ब्रास बर्नर की मदद से तेजी से खाना पकता है।

    कमी

    • अमेजन पर ग्राहकों ने इसकी क्वालिटी और आच को लेकर शिकायत की है।
    03
  • Sunflame Excel Cook 2 Burner Gas Stove

    प्रीमियम डिजाइन के साथ तैयार किए गए इस गैस स्टोव में आपको 2 बर्नर के साथ स्टेनलेस स्टील का मटेरियल मिल जाता है। इसकी बॉडी नॉन मैग्नेटिक है जिसकी मदद से इसपर निशान नहीं पड़ते हैं और न ही जंग लगती है। Sunflame के गैस स्टोव में एंटी स्किड पैर दिए गए हैं, जिसकी मदद से ये एक जगह से फिसलता नहीं है और खाना पकाने के दौरान सुरक्षा प्रदान करता है। पैन सपोर्ट की खासियत की मदद से आप भारी बर्तन भी इस चूल्हे पर रख सकते हैं। इसको चलाने के लिए आपको लाइटर या फिर माचिस का प्रयोग करना पड़ेगा क्योंकि ये मैनुअल रूप से संचालित होता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ईंधन प्रकार- गैस
    • ऊर्जा स्रोत प्रकार- गैस 
    • वस्तु का आयाम- लंबाई x चौड़ाई x ऊँचाई 10 लंबाई x 20 चौड़ाई x 12 ऊँचाई सेंटीमीटर
    • वस्तु का वज़न- 50000 ग्राम
    • सामग्री प्रकार- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • आराम से खाना बनाने के लिए इसके दोनों बर्नर के बीच में काफी जगह दी गई है।
    • कंपनी की ओर से 2 साल की कवरेज और होम सर्विस भी।
    • गैस लीक नहीं होती है।
    • ISI सर्टिफाइड होने के चलते मजबूती, क्वालिटी और सुरक्षा से समझौता नहीं होता है।

    कमी

    • अमेजन पर ग्राहकों ने इसकी कम आच और फंक्शन को लेकर दिक्कत बताई है।
    04
  • Sunflame Crystal 3 Burner Gas Stove

    1 बड़ा, 1 मध्यम और 1 छोटे ब्रास बर्नर के साथ आने वाले इस गैस चूल्हे पर आप भारी से भारी बर्तन भी आराम से रख सकते हैं, क्योंकि इसमें हैवी ड्यूटी पैन सपोर्ट दिया गया है। सनफ्लेम कंपनी की ओर से इसपर 2 साल की कवरेज भी दी गई है जिसमें होम सर्विस भी शामिल है। बड़े बॉडी डिजाइन के साथ इसमें ग्लास और मेटल का मटेरियल दिया गया है जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है। इसका हाई क्वालिटी ग्लास टॉप गैस स्टोव को और भी स्टाइलिश बनाता है। जंबो ब्रास बर्नर लंबे समय तक चलने वाला है और ईंधन के उपयोग को बेहतर बनाता है जिससे की गैस की खपत कम होती है। बर्नर की नीली लौ ज़्यादा गर्मी पैदा करके खाना पकाने की प्रक्रिया को तेज़ बनाती है और खाने को अच्छे से पकाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • विशेष सुविधाएँ- मैनुअल
    • हीटिंग तत्वों की संख्या- 3
    • नियंत्रण प्रकार- घुंडी
    • हीटिंग तत्व- खुला
    • रंग- काला
    • मटेरियल- ग्लास और मेटल

    खूबियां 

    • पावर कोटेड जीपी शीट की मदद से स्टोव पर निशान नहीं पड़ते हैं और न ही इसका रंग उतरता है।
    • इसकी नॉचल 360 डिग्री तक आसानी से घूम जाती है, जिसकी मदद से आप आराम से LPG का पाइप लगा सकते हैं।
    • स्टेनलेस स्टील ड्रीप ट्रे की मदद से बर्नर की गंदगी भी आसानी से साफ हो जाता है।
    • हीट रेसिस्टेंट नॉब।

    कमी

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके बर्नर के फंक्शन, उसकी क्वालिटी और ग्लास टॉप को लेकर दिक्कत बताई है।
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • Sunflame गैस स्टोव की खासियत क्या है?
    +
    ब्रास से बर्नर, अलग-अलग साइज के साथ हैवी ड्यूटी पैन सपोर्ट और मजबूत क्वालिटी इनकी कुछ खासियतें हैं। इसके साथ ही ये गैस चूल्हे स्टाइलिश डिजाइन में मिलते हैं।
  • क्या सनफ्लेम गैस स्टोव के लिए एक अच्छा ब्रांड है?
    +
    जी हाँ, सनफ्लेम को गैस स्टोव के लिए एक अच्छा ब्रांड माना जाता है , जो अपनी टिकाऊपन, दक्षता और आकर्षक डिज़ाइन के लिए जाना जाता है।
  • सनफ्लेम गैस स्टोव का जीवनकाल कितना होता है?
    +
    अच्छी तरह से रखरखाव करने पर ज़्यादातर गैस स्टोव लगभग 15 साल तक चल सकते हैं। गैस स्टोव आमतौर पर टिकाऊ उपकरण होते हैं जिनका रखरखाव आसान होता है।