7.5 Kg की वॉशिंग मशीन के टॉप ब्रांड्स को Amazon से आज ही लाएं घर, कम बिजली में मिलेगी बेहतर सफाई

अमेजन पर उपलब्ध टॉप ब्रांड्स की 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीनों की पूरी जानकारी इस लेख में पाएं। जानिए LG, Samsung, Whirlpool, IFB जैसी कंपनियों के बढ़िया मॉडल्स, फीचर्स और कीमत। बजट में करें चकाचक धुलाई।
7.5 Kg वॉशिंग मशीन

अगर आप अपने घर के लिए एक भरोसेमंद और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं, तो यहां पर अमेजन पर मिलने वाली टॉप ब्रांड के मॉडल्स को लिस्ट किया है। इसमें आपको फ्रंट लोड, टॉप लोड या सेमी ऑटोमैटिक मशीन सभी के विकल्प मिल जायेंगे। ये सभी मॉडल्स अमेजन पर यूजर्स की रेटिंग, रिव्यु और फीडबैक के आधार पर चुने गए हैं। यहां आपको LG, Samsung, IFB, Whirlpool जैसे टॉप ब्रांड की मशीन मिल रही हैं। साथ ही इनमें 5 स्टार तक एनर्जी रेटिंग होने से बिजली की बचत होती है। ऊपर से सभी कपड़ो की धुलाई के लिए कई धुलाई कार्यक्रम दिए गए हैं। ये मशीन 3 से 5 सदस्य वाले परिवार के लिए बढ़िया विकल्प मानी जाती हैं। इसी तरह के अनु घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

नीचे गुणवत्ता, कार्यक्षमता के आधार पर अमेजन पर मौजूद बढ़िया 7.5 Kg Washing Machine के टॉप 5 विकल्प देख लें- 

  • Samsung 7.5 Kg Semi Automatic Top Load Washing Machine

    सैमसंग की यह 7.5 किलोग्राम वाली सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन किफायती कीमत में आने वाला एक बेहतरीन विकल्प है। इन्वर्टर मोटर के साथ यह वॉशिंग मशीन तेज़ और शक्तिशाली धुलाई के साथ-साथ बिजली की बचत भी करती है। इसकी 1300 RPM स्पिन स्पीड के साथ कपड़े जल्दी सूखते हैं, जिससे आपके कपड़ो की धुलाई और भी तेज़ हो जाती है। सभी तरह के कपड़ो की धुलाई के लिए में 4 वॉश प्रोग्राम उपलब्ध हैं। इसके अलावा, इसमें भिगोने और अतिरिक्त साइकिल जैसे विकल्प भी दिए गए हैं, ताकि आप अपनी जरूरत के अनुसार कपड़े धो सकें। यह मशीन हेक्सा स्टॉर्म पल्पेटर और पीपी प्लास्टिक ड्रम के साथ आती है, जो कपड़ों की सफाई को अधिक बेहतर और अच्छे से करती है

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मशीन की साइज - 48.5D x 83W x 100H सेंटीमीटर
    • ब्रांड - SAMSUNG
    • क्षमता - 7.5 किलोग्राम

    खूबियां 

    • इसमें एयर टर्बो ड्राइंग सिस्टम है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाता है।
    • इस वॉशिंग मशीन के साथ 2 साल की कंप्रिहेन्सिव वॉरंटी और 5 साल की वॉश मोटर वॉरंटी मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया कि यह मशीन कुछ समय बाद काम करना बंद कर देती है।
    01
  • Whirlpool 7.5 kg Fully Automatic Top Load Washing Machine

    Whirlpool कंपनी की यह 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन एक बेहतरीन और किफायती विकल्प है, जो स्मार्ट विशेषताओं, बढ़िया धुलाई और आसान उपयोग के लिए जानी जाती है। यह मशीन कठोर पानी में भी बेहतर तरीके से धुलाई करती है। बिजली की कम खपत के लिए इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी हुई है, जो कम बिजली बिल निकालती है। इसमें बिजली की खपत केवल 0.0099 KWh/kg/cycle है। यह ड्राई टैप सेंसिंग सुविधा के साथ आती है, जो पानी की आपूर्ति की स्थिति को ऑटोमैटिक रूप से पता करती है। अगर नल से पानी नहीं आता है या फिल्टर में कोई रुकावट होती है, तो यह मशीन आपको सूचित करती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 7.5 किलोग्राम
    • ब्रांड - व्हर्लपूल
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • कण्ट्रोल टाइप - दबाने वाला बटन
    • आइटम का वजन - 27000 ग्राम

    खूबियां 

    • यह वॉशिंग मशीन 3-4 सदस्य वाले परिवारों के लिए बढ़िया है।इसमें 740 RPM स्पिन की स्पीड मिलती है, जो कपड़ों को तेज़ी से सुखाती है।
    • यह 12 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जो आपको विभिन्न प्रकार के कपड़ों को धोने के विकल्प देती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 
    02
  • VW 7.5 kg 5 Star Semi Automatic Washing Machine

    अगर आपको किफायती कीमत पर एक बढ़िया वॉशिंग मशीन चाहिए, तो आप इस VW ब्रांड की सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन को ला सकते हैं। इसकी 7.5 किलोग्राम क्षमता छोटे परिवार जिसमें 3 से 5 सदस्य है, उनके लिए बढ़िया है। इसमें आप कपड़ों की धुलाई और सूखाना, दोनों काम एक साथ कर सकते हैं, जिससे समय बचता है और कपड़े जल्दी सुख जाते हैं। इसमें 3 धुलाई के प्रोग्राम दिए हुए हैं, जैसे जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग, जो अलग-अलग प्रकार के कपड़ों के लिए सही रहते हैं। इस वॉशिंग मशीन में रैट अवे फीचर है, जो मशीन को चूहों के काटने से होने वाले नुकसान से बचाता है। इससे मशीन लंबे समय तक चलती है। साथ ही इसमें रोलर जेट पल्सेटर तकनीक है, जो कपड़ों को अच्छे से घुमाती है और हर दाग को निकलने में मदद करती है। यह तकनीक कपड़ों के हर धागे में डिटर्जेंट से भरपूर पानी समा देती है, जिससे धुलाई और बेहतर हो जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - वोक्सवैगन
    • क्षमता - 7.5 किलोग्राम
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - ‎360 वाट
    • रोटेशनल स्पीड - 1350 आरपीएम

    खूबियां 

    • इस मशीन की बॉडी प्लास्टिक से बनी है, जो रस्ट-फ्री है और लंबे समय तक चलती है। 
    • इसमें स्पिन टाइमर 5 मिनट का और वॉश टाइमर 15 मिनट का होता है, जिससे आप अपने अनुसार कर सकते हैं।
    • यह वॉशिंग मशीन कम पानी और बिजली खपत करती है, जिससे आपका बिजली और पानी का बिल कम आएगा।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 
    03
  • LG 7.5 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आपको 7.5 किलोग्राम की क्षमता में फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन चाहिए, तो LG का यह मॉडल एक बेहतरीन और किफायती विकल्प है। इसमें स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक दी गई है, जो 36% तक बिजली बचत करती है, जिससे आपका बिजली का बिल कम आएगा। यह मशीन 740 RPM स्पिन स्पीड के साथ आती है, जिससे कपड़े जल्दी सुखते हैं और काम जल्दी होता है। सामान्य कपड़े से लेकर क्विक वॉश, नाजुक, हल्के, गहरे दाग-धब्बों वाले, गंदे, प्री-वॉश+नॉर्मल, रिंस, आक्वा रिजर्व और टब क्लीन तक 8 धुलाई कार्यक्रम दिए हुए हैं। इस Fully Automatic वाली 7.5 Kg की Washing Machine में टर्बो ड्रम तकनीक मौजूद है, जो कपड़ों को पानी में घुमाकर सबसे कठोर गंदगी को भी हटा देती है। इसका सेमी स्टेनलेस स्टील ड्रम कपड़ों को कोमल रखते हुए गहरी सफाई देता है। साथ ही, यह पल्सेटर तकनीक कपड़ों को प्रभावी तरीके से साफ करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - एलजी
    • क्षमता - ‎7.5 किलोग्राम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - ‎0.01 किलोवाट घंटे
    • वोल्टेज - ‎230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - ‎450 वाट
    • सामग्री - स्टेनलेस स्टील, स्टील

    खूबियां 

    • यह फुली ऑटोमैटिक मशीन बिजली बिल को कम करने के लिए 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है।
    • इसमें LED डिस्प्ले है, जिसमें आप वॉश सेटिंग, वॉशिंग टाइम और अन्य जानकारी देख सकते हैं।
    • स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर के जरिए आप मशीन में किसी भी प्रकार की समस्या का पता लगा सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया कि डिलीवरी के दौरान खराब उत्पाद डिलीवर हुआ।
    04
  • IFB 7.5 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine

    IFB ब्रांड की यह 7.5 किलोग्राम वाली एक फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है, जो AI पावर्ड और डीपक्लीन तकनीक के साथ आती है। इसमें न्यूरल नेटवर्क-आधारित एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है, जो खुद से कपड़ों के प्रकार और लोड के वजन का पता लगाकर पानी के लेवल, धुलाई का मोड और साइकिल ड्यूरेशन को चुनती है। इससे कपड़ों पर कम घिसाव से बेहतर सफाई मिलती है। इसमें चमकदार धुलाई के लिए 8+1 धुलाई प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनमें कई प्रकार के कपड़ों की सफाई की जा सकती हैं। इसके अलावा इन प्रोग्राम की मदद से आप हर प्रकार के कपड़ों की सफाई को चुन सकते हैं, जिनका समय 30 मिनट से शुरू होता है। यह डीपक्लीन तकनीक के साथ आती है, जो तीन शक्तिशाली धुलाई कार्यक्रम जैसे स्क्रबिंग, पंचिंग और मेकेनिकल मोशन को जोड़ती है। इससे गहरे दाग जैसे तेल और ग्रीस को भी कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना हटाया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - आईएफबी
    • क्षमता - 7.5 किलोग्राम
    • विशेष सुविधा - कठोर पानी में भी काम करती है
    • ऑटो-लोड सेंसिंग

    खूबियां 

    • 720 RPM हाई स्पिन स्पीड दी हुई है।
    • पावरस्टीम तकनीक कपड़ों को गर्म पानी से धोने में मदद करती है। 
    • इनबिल्ट हीटर का इस्तेमाल गर्म पानी से धोने के लिए किया जाता है, जो सख्त दागों को आसानी से निकालता है।
    • IFB आपको वॉशिंग मशीन पर 4 साल की कम्प्रीहेंसिव वारंटी और मोटर पर 10 साल की वारंटी प्रदान करता है.

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया कि इसकी सर्विस खराब है।
    05

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 7.5 किलो की वॉशिंग मशीन किस प्रकार के परिवार के लिए उपयुक्त है?
    +
    7.5 किलो क्षमता वाली वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले औसत भारतीय परिवार के लिए बढ़िया होती है। यह रोज़ाना के कपड़ों के साथ-साथ चादरें, तौलिये, और हल्के रजाई जैसी बड़ी वस्तुएं भी आसानी से धो सकती है।
  • सेमी-ऑटोमैटिक और फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में क्या अंतर है?
    +
    सेमी-ऑटोमैटिक मशीन में कपड़े धोने और सुखाने के लिए मैनुअल प्रयास करना होता है (जैसे ड्राई टब में खुद ट्रांसफर करना)। फुली-ऑटोमैटिक मशीन पूरी प्रक्रिया (वॉश से लेकर ड्राई तक) को ऑटोमैटिक करती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।
  • क्या इन वॉशिंग मशीनों में हॉट वॉटर (गर्म पानी) का ऑप्शन होता है?
    +
    कुछ टॉप ब्रांड्स जैसे IFB और LG की मशीनों में इनबिल्ट हीटर या पावर स्टीम टेक्नोलॉजी होती है, जिससे आप दाग-धब्बों को बेहतर तरीके से साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि बेसिक मॉडल्स में यह सुविधा नहीं होती।