दिवाली की सफाई होगी आसान! ये Cordless Vacuum Cleaner झटपट चमका देंगे घर का कोना-कोना

दिवाली में घर के कोने-कोने की सफाई के लिए कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम क्लीनर सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं, क्योंकि ये बिना तार के उलझन के सोफे के नीचे और पंखों की धूल आसानी से साफ कर देते हैं। पावरफुल सक्शन, लाइटवेट बॉडी और मल्टी-अटैचमेंट्स के साथ ये आपकी दिवाली सफाई का समय आधा करने में काफी मदद करते हैं।
कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम क्लीनर
कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम क्लीनर

दिवाली आने से पहले घर के कोने-कोने, मकड़ियों के जाले और भारी-भरकम फर्नीचर के नीचे जमी धूल की चिंता हर किसी को सताने लगती है। लेकिन ऐसे में नॉर्मल झाड़ू या भारी तार वाले वैक्यूम से सफाई करने में वक्त भी ज्यादा लगता है और थकावट भी जल्दी होती है। इसलिए Cordless Vacuum Cleaner इन कामों के लिए अधिक पसंद किए जाते हैं, क्योंकि इनका बिना तार वाला पोर्टेबल डिजाइन आपको घर के किसी भी हिस्से में बिना रुकावट सफाई करने की आजादी देता है। इन्हें आप आसानी से हाथ में उठाकर छत के पंखे, पर्दे और अलमारी के ऊपर जमी जिद्दी धूल झाड़ सकते हैं। इनमें लगी HEPA फिल्टर तकनीक हवा में उड़ने वाली धूल और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को रोक लेती है। दिवाली की भागदौड़ में यह एक स्मार्ट डिवाइस की तरह आपकी घंटों की मेहनत को मिनटों में समेट सकता है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Dyson V8 Absolute Cordless Vacuum Cleaner

अगर आप अपने घर की सफाई में किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते, तो डाइसन का यह मॉडल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अक्सर देखा जाता है कि घरों में सीलिंग फैन, पर्दों की ऊंचाई और सोफे के नीचे जमी धूल तक पहुंचना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में Dyson का यह वैक्यूम क्लीनर अपनी 115 Airwatts की सक्शन पावर और बिना तार वाले हल्के डिजाइन से इस झंझट को खत्म कर सकता है यानी दिवाली की गहरी सफाई हो या रोज की डस्टिंग, इसका 0.54L का डस्ट बिन और 40 मिनट का रनटाइम बिना रुके पूरे घर को चमकाने के लिए काफी है। वहीं फिल्टर की बात करें, तो इसके एडवांस्ड बैगलेस फिल्ट्रेशन सिस्टम की वजह से बारीक धूल कण हवा में वापस नहीं उड़ते, जिससे एलर्जी का खतरा कम होता है। साथ ही 2 साल की वारंटी और एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन इसे अधिक भरोसेमंद बनाती है।

स्पेसिफिकेशन 

  • मॉडल नाम - Dyson V8 Absolute
  • क्षमता - 0.54L Bin
  • फिल्टर प्रकार - बैगलेस फिल्ट्रेशन
  • पावर सोर्स - बैटरी पावर्ड
  • बैटरी - 40 मिनट का रनटाइम

खूबियां

  • शक्तिशाली सक्शन
  • सुरक्षित

कमी

  • कुछ यूजर्स ने इस वैक्यूम क्लीनर की बैटरी में समस्या बताई है।
01

Shark PowerPro Pet IZ380INT Cordless Vacuum Cleaner

क्या आपके घर में पालतू जानवर हैं और उनके झड़ते बाल कालीनों या सोफे पर चिपक जाते हैं? तो Shark PowerPro खासतौर पर इसी परेशानी को दूर करने के लिए बनाया गया है। इसमें दी गई एंटी-हेयर Wrap तकनीक सफाई के दौरान बालों को रोलर में उलझने नहीं देती, जिससे आपको बार-बार हाथ से बाल निकालने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं इसका 180° फ्लेक्स वांड आपको बिना झुके बेड और भारी अलमारियों के नीचे सफाई करने की सुविधा देता है। इकॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर की 181W मोटर और स्मार्ट फ्लोर डिटेक्शन तकनीक सतह के हिसाब से खुद सक्शन एडजस्ट कर लेती है। इसमें 50 मिनट का लंबा रनटाइम मिलता है और यह एंटी-एलर्जन सील तकनीक के साथ आता है, जो पेट्स के बाल और एलर्जी पैदा करने वाले कण के कारण घर की हवा को खराब होने से बचाते हैं

स्पेसिफिकेशन 

  • मॉडल नाम - Shark PowerPro Pet IZ380INT
  • क्षमता - 0.7 लीटर
  • फिल्टर प्रकार - एंटी-एलर्जन सील
  • पावर सोर्स - बैटरी पावर्ड
  • बैटरी - 50 मिनट का रनटाइम

खूबियां

  • पेट-हेयर स्पेशलिस्ट
  • फ्लेक्सिबल डिजाइन

कमी 

  • कुछ लोगों की शिकायत है कि सफाई के दौरान यह वैक्यूम क्लीनर काफी शोर करता है।

स

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

AGARO Supreme Cordless Stick Vacuum Cleaner

कम बजट में भारी-भरकम सक्शन पावर चाहने वालों के लिए AGARO Supreme का यह वैक्यूम क्लीनर एक बहुत बढ़िया विकल्प माना जाता है। भारतीय घरों में फर्श से लेकर कार की सीटों तक की सफाई के लिए यह एक बहुमुखी वैक्यूम मशीन है। यह 2 इन 1 हैंडहेल्ड और स्टिक डिजाइन में आता है, जिसे आप जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। इसकी 400W की ब्रशलेस मोटर 25 kPa का जबरदस्त सक्शन पैदा करती है, जो जिद्दी से जिद्दी कचरे और धूल को एक झटके में खींच लेता है। इसमें 3 अलग-अलग सक्शन मोड दिए गए हैं जिन्हें आप फर्श या कालीन की जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसका एडजस्टेबल हेड हर कोने तक आसानी से मुड़ जाता है, जिससे घर का कोना-कोना बेदाग साफ होता है।

स्पेसिफिकेशन  

  • मॉडल नाम - AGARO Supreme
  • क्षमता -0.5 लीटर
  • फिल्टर प्रकार - HEPA
  • पावर सोर्स - बैटरी पावर्ड 
  • बैटरी - 2000 mhA

खूबियां

  • बजट-फ्रेंडली
  • 2 इन 1

कमी

  • कुछ लोगों को इस वैक्यूम क्लीनर के बैटरी में दिक्कत देखने को मिली है।
03

NUUK REN PRO Cordless Stick Vacuum Cleaner for Home

कई बार हमें समझ नहीं आता कि किस सतह पर कितनी सक्शन पावर की जरूरत है। लेकिन इस स्मार्ट और हाई-टेक वैक्यूम क्लीनर में आपको यह सुविधा मिलती है। इसमें दिया गया इंटेलिजेंट एडप्टिव सक्शन कचरे की मात्रा के हिसाब से अपने आप 34 kPa तक की ताकत लगाता है, जिससे बैटरी भी बचती है और सफाई भी गहरी होती है। वहीं इसका 90° बेंडिंग फ्लेक्स-स्टिक बिना कमर झुकाए सोफे के नीचे पहुंच जाता है। बड़े घरों के लिए इसका 60 मिनट का रनटाइम और मल्टी-साइक्लोन HEPA फिल्ट्रेशन सिस्टम किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपको जिद्दी धूल से छुटकारा चाहिए और 2 साल की भरोसेमंद वारंटी के साथ आने वाले इस वैक्यूम क्लीनर को आप चुन सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन 

  • मॉडल नाम - NUUK REN PRO
  • क्षमता: 650 मिलीलीटर
  • फिल्टर प्रकार - HEPA फिल्ट्रेशन
  • पावर सोर्स - बैटरी पावर्ड
  • बैटरी - 60 मिनट का रनटाइम

खूबियां

  • इंटेलिजेंट सक्शन
  • 90° बेंडिंग

कमी

  • फिलहाल, इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04

DREAME Mova J10 Cordless Stick Vacuum Cleaner

रोजमर्रा के बिखरे सूखे कचरे, ब्रेड के टुकड़ों या फर्श पर जमी हल्की धूल को साफ करने के लिए भारी मशीनें निकालना मुश्किल काम होता है। ऐसे में छोटे या मध्यम आकार के घरों और तेज सफाई के लिए DREAME का यह वैक्यूम क्लीनर आपके बहुत काम आ सकता है। यह 8K Pa की पावरफुल सक्शन और 2200 mAh बैटरी के साथ आता है, जो 35 मिनट का निरंतर रनटाइम प्रदान करता है। इसका 0.5 लीटर का डस्ट बिन रोजाना की सफाई के लिए पर्याप्त है। इसमें दिया गया फोल्डिंग ट्यूब दीवारों के किनारों और तंग कोनों में जमा कचरे को बिना मेहनत साफ करने में मदद करता है। जो लोग पहली बार कॉर्डलेस वैक्यूम ले रहे हैं, उनके लिए यह काफी बढ़िया रहेगा, क्योंकि इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है।

स्पेसिफिकेशन 

  • मॉडल नाम - DREAME Mova J10
  • क्षमता - 0.5 लीटर
  • फिल्टर प्रकार - वॉशेबल फाइन फिल्टर
  • पावर सोर्स - बैटरी पावर्ड
  • बैटरी - 35 मिनट का रनटाइम

खूबियां

  • हल्का वजन
  • आसान फोल्डिंग

कमी

  • फिलहाल, इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
05

कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर के मॉडल्स की तुलना तालिका

यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम  

सक्शन पावर  

बैटरी रनटाइम  

वारंटी

Dyson V8 Absolute  

115 एयरवॉट्स  

40 मिनट तक   

2 साल एक्सीडेंटल प्रोटेक्शन

Shark PowerPro Pet (IZ380INT)  

181W मोटर  

50 मिनट तक   

2 साल 

AGARO Supreme  

25 kPa  

40 मिनट  

1 साल 

NUUK REN PRO  

34 kPa  

60 मिनट तक  

2 साल 

DREAME Mova J10  

8k Pa  

35 मिनट तक  

1 साल 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर दिवाली की भारी सफाई के लिए काफी हैं?
    +
    हां, आधुनिक कॉर्डलेस वैक्यूम में 20 kPa से 28 kPa तक का पावरफुल सक्शन होता है, जो गहरी जमी धूल और जाले साफ करने के लिए काफी है।
  • एक बार चार्ज करने पर इनकी बैटरी कितनी देर चलती है?
    +
    अलग-अलग मॉडल के हिसाब से इनकी बैटरी 30 मिनट से लेकर 90 मिनट तक चलती है। नॉर्मल मोड पर यह समय ज्यादा मिलता है।
  • क्या इनसे सोफे और कार की भी सफाई हो सकती है?
    +
    जी बिल्कुल, ये वैक्यूम 2-इन-1 होते हैं जिन्हें आप तुरंत निकालकर छोटा हैंडहेल्ड क्लीनर बना सकते हैं।
  • क्या कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम क्लीनर वजन में भारी होते हैं?
    +
    नहीं, ये काफी हल्के होते हैं, जिससे आप इन्हें एक हाथ से उठाकर ऊपर पंखे या पर्दों की सफाई आसानी से कर सकते हैं।
  • HEPA फिल्टर का क्या फायदा होता है?
    +
    HEPA फिल्टर सफाई के दौरान हवा में उड़ने वाले 99.9% बारीक धूल के कणों को अंदर लॉक कर लेता है, जिससे घर में एलर्जी नहीं फैलती।