रोज-रोज घर में झाड़ू-पोछा करना और भारी-भरकम तारों वाले पुराने वैक्यूम क्लीनर को खींचना सच में थका देने वाला काम है। बार-बार प्लग बदलना और तार का उलझना सफाई के काम को और मुश्किल बना देता है। ऐसे में इसका सबसे आसान उपाय है कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर। ये मशीन बिना तार के चलते हैं, जिससे आप इन्हें पूरे घर में कहीं भी ले जाकर झटपट सफाई कर सकते हैं। वजन में बेहद हल्के होने के कारण इन्हें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। साइज में छोटे दिखने वाले ये वैक्यूम क्लीन आपके घर के फर्श पर गिरे कूड़े से लेकर सोफे के कोनों में फंसी धूल, दीवारों के जाले और आपकी कार तक सभी की सफाई काफी बढ़िया तरीके से करता है।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
AGARO Supreme Cordless Stick Vacuum Cleaner for Home Use
यह AGARO ब्रांड का एक प्रीमियम वैक्यूम क्लीनर है, जो लाल रंग के खूबसूरत डिजाइन में आता है। यह एक 2 इन 1 डिवाइस है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से लंबे स्टिक वैक्यूम या छोटे हैंडहेल्ड वैक्यूम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्यों चुनें?
- इसमें 400W की बेहद शक्तिशाली मोटर लगी है, जो लंबे समय तक चलती है।
- इसकी 25 kPa की हाई सक्शन पावर फर्श की धूल को आसानी से खींच लेती है।
- कचरे के हिसाब से आप इसकी स्पीड को तीन अलग-अलग लेवल पर सेट कर सकते हैं।
- इसका सामने का हिस्सा आसानी से घूम जाता है, जिससे सोफे और बेड के नीचे सफाई करना आसान होता है।
हमारी राय
अगर आप एक ऐसा वैक्यूम क्लीनर ढूंढ रहे हैं, जो भारी से भारी धूल को भी एक बार में साफ कर दे, तो मेरी राय में अगारो का यह मॉडल आपके लिए सही रहेगा। इस Vacuum Cleaner की सबसे अच्छी बात है कि इसे आप बड़ा करके फर्श भी साफ कर सकते हैं और छोटा करके सोफे या कार की सीटें भी चमका सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो कम मेहनत में पूरी सफाई के लिए यह एकदम सही है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम AGARO Supreme
- कैपेसिटी 0.5 ग्राम
- फिल्टर प्रकार HEPA
- पावर सोर्स बैटरी पावर्ड
- वोल्टेज 22.2 वोल्ट
कमी
- इसका वजन थोड़ा सा भारी महसूस हो सकता है और ज्यादा पावर पर चलाने से इसकी बैटरी जल्दी खत्म होती है।
01
Shark PowerDetect IP3251INT Cordless Stick Vacuum
यह Shark ब्रांड का सबसे एडवांस कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर है, जो ऑटोएम्प्टी डॉक के साथ आता है। इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है। यह उन लोगों के लिए है, जो पूरी तरह से ऑटोमैटिक और दमदार सफाई का अनुभव चाहते हैं।
क्यों चुनें?
- इसके डॉक में ऐसी तकनीक है, जो वैक्यूम का कचरा खुद ही साफ कर देती है।
- एक बार फुल चार्ज करने पर यह पूरे 70 मिनट तक लगातार चलता है।
- यह वैक्यूम क्लीनर आगे ले जाते समय भी और पीछे खींचते समय भी बराबर सफाई करता है।
- इसमें एंटीहेयर रैप तकनीक है, जिससे घर के पालतू जानवरों या महिलाओं के बाल इसके ब्रश में नहीं फंसते।
हमारी राय
मेरी राय में यह वैक्यूम क्लीनर उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो बेहद व्यस्त रहते हैं और वैक्यूम का कचरा बारबार साफ करने के झंझट से बचना चाहते हैं। इसका खुद से खाली होने वाला फीचर कमाल का है, जो आपके काम को आधा कर देता है। लंबे समय तक चलने वाली इसकी बैटरी बड़े से बड़े घर को एक बार में साफ कर देती है। अगर आपका बजट अच्छा है और आप पूरी तरह से टेंशनफ्री होकर घर चमकाना चाहते हैं, तो यह बेहतर चॉइस है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम Shark PowerDetect
- कैपेसिटी 2 लीटर
- फिल्टर प्रकार HEPA
- पावर सोर्स बैटरी पावर्ड
- वोल्टेज 50 वोल्ट
कमी
- ऑटोएम्प्टी स्टैंड के कारण यह घर में थोड़ी ज्यादा जगह घेरता है और इसकी कीमत आम वैक्यूम क्लीनर से काफी ज्यादा है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
DREAME R20 Cordless Vacuum Cleaner with Dual Brush Head
यह ड्रीमी DREAME ब्रांड का एक बहुत ही स्टाइलिश और हल्के वजन का कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर है। यह एक स्मार्ट स्टिक और हैंडहेल्ड वैक्यूम क्लीनर है, जिसे घर के हर कोने की गहराई से सफाई के लिए डिजाइन किया गया है। यह दिखने में बहुत ही प्रीमियम लगता है और घर की मॉडर्न लाइफस्टाइल में पूरी तरह फिट बैठता है।
क्यों चुनें?
- इसमें दो तरह के ब्रश मिलते हैं, जो टाइल्स वाले फर्श और कालीन दोनों की अलग से बेहतरीन सफाई करते हैं।
- यह पूरे डेढ़ घंटे का बैकअप देता है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।
- यह फर्श और सोफे पर गिरे हुए पालतू जानवरों के बारीक बालों को भी पूरी तरह साफ कर देता है।
- इसकी बैटरी बहुत तेजी से चार्ज होती है और लंबे समय तक अपनी पावर को बनाए रखती है।
हमारी राय
अगर आपके घर में बहुत सारे कालीन, मैट या सोफे हैं और साथ ही आपने कुत्ता या बिल्ली पाल रखा है, तो मेरी राय में आपको यह मॉडल चुनना चाहिए। इसकी 90 मिनट की बैटरी लाइफ सचमुच लाजवाब है, जिससे आपको सफाई के बीच में कभी रुकना नहीं पड़ेगा। यह तकनीक और परफॉर्मेंस का एक बहुत ही शानदार और भरोसेमंद पैकेज है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम DREAME R20
- कैपेसिटी 0.6 लीटर
- फिल्टर प्रकार HEPA
- पावर सोर्स बैटरी पावर्ड
- वोल्टेज 34 वोल्ट
कमी
- इसे फुल चार्ज होने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है।
03
KENT Zoom Turbo Vacuum Cleaner 500W
यह भारत के भरोसेमंद ब्रांड KENT का एक बहुत ही शक्तिशाली और बिना तार वाला वैक्यूम क्लीनर है। यह BLDC मोटर और साइक्लोन तकनीक के साथ आता है। यह पूरी तरह से डिजिटल कंट्रोल के साथ चलने वाला एक मजबूत और टिकाऊ डिवाइस है।
क्यों चुनें?
- इसमें 500 वॉट की बेहद शक्तिशाली मोटर लगी है, जो सबसे जिद्दी धूल को भी खींच लेती है।
- इसकी सक्शन पावर बहुत ज्यादा है।
- इसके ऊपर एक स्क्रीन दी गई है, जिससे आप इसकी बैटरी और स्पीड को आसानी से देख और कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसके साथ कई तरह के छोटे-बड़े ब्रश मिलते हैं, जिससे घर का हर कोना साफ रहता है।
हमारी राय
कैंट ब्रांड हमेशा भारतीय घरों की पहली पसंद रहा है और मेरी राय में यह मॉडल पावर के मामले में सबसे आगे है। अगर आपके घर के आसपास धूल-मिट्टी ज्यादा उड़ती है या घर में खिडकियों और कोनों की संख्या ज्यादा है, तो इसकी भारी सक्शन पावर आपके काम को बेहद आसान बना देगी। वहीं इसकी डिजिटल डिस्प्ले इसे चलाने में बहुत ही आसान बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम KENT Zoom Turbo
- कैपेसिटी 800 मिलीलीटर
- फिल्टर प्रकार HEPA
- पावर सोर्स कॉर्डलेस
- वोल्टेज 220 वोल्ट
कमी
- बहुत ज्यादा सक्शन पावर पर चलाने के कारण यह बाकी मॉडल्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा आवाज करता है।
04
INALSA Cordless Stick Vacuum Cleaner 250W
यह INALSA ब्रांड का एक बहुत ही बजट-फ्रेंडली और एडवांस फीचर्स वाला कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर है। यह डिजिटल टच डिस्प्ले और एक खास एलईडी लाइट वाले ब्रश के साथ आता है, जो सफाई को काफी शानदार बना देता है।
क्यों चुनें?
- इसमें स्क्रीन पर टच करके स्पीड बदलने की सुविधा है।
- इसके सफाई करने वाले ब्रश के आगे लाइट लगी है, जिससे अंधेरे कोनों के नीचे की धूल भी साफ दिखती है।
- इसका कचरा जमा करने वाला डिब्बा काफी बड़ा है।
- इसमें तीन परतों वाली सफाई तकनीक है, जो हवा से बारीक से बारीक धूल को अलग करके बिल्कुल साफ हवा बाहर छोड़ती है।
हमारी राय
अगर आपका बजट सीमित है, लेकिन आप टच स्क्रीन, एलईडी लाइट और बड़ी डस्ट टैंक जैसे सभी प्रीमियम फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं, तो मेरी राय में इनालसा का यह मॉडल आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। इस Vacuum Cleaner for Home का 180 डिग्री घूमने वाला हेड सोफे और अलमारी के नीचे बहुत आसानी से चला जाता है। इसकी एलईडी लाइट धूल को ढूंढ-ढूंढ कर साफ करने में बहुत मदद करती है। कम पैसों में बेहतरीन और आधुनिक फीचर्स चाहने वालों के लिए यह बहुत बढ़िया है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम INALSA Cordless Stick
- कैपेसिटी 800 मिलीलीटर
- फिल्टर प्रकार HEPA
- पावर सोर्स कॉर्डलेस
- वोल्टेज 240 वोल्ट
कमी
- इसकी 250W की मोटर बहुत भारी मलबे को उठाने में थोड़ी कमजोर पड़ सकती है।
05
कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर के मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर के बीच तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।